Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Gochar 2021 Horoscope : जानें, बुध, शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन का आपके ऊपर क्या हो सकता है प्रभाव

  • जानें, बुध, शुक्र और सूर्य गोचर का राशिफल
  • जानें, गोचर काल में कैसा रहेगा आपके लिए मई का महीना

Gochar 2021 Horoscope : जानें, बुध, शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन का आपके ऊपर क्या हो सकता है प्रभाव
X

Gochar 2021 Horoscope : ज्योतिष में बुध को कई चीजों का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह को वैवाहिक जीवन का प्रदाता माना जाता है और सूर्य तो सौरमंडल के राजा हैं, वहीं मई में इन तीनों ग्रहों के राशिपरिवर्तन से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर से कुछ राशियों के लिए ये तीनों ग्रह अच्छी खबर लेकर आएंगे तो कुछ राशियों के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। तो आइए जानते हैं कुण्डली विश्लेषक और ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, बुध, शुक्र और सूर्य के गोचर से आपकी राशि पर क्या प्रभाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : फेरबदल वाला रहेगा मई का महीना, बुध, शुक्र और सूर्य बदलेंगे अपनी राशि


मेष राशि

अगर आपकी राशि मेष है तो आने वाला समय आपकी परेशानियों को कुछ हद तक कम करने वाला है। आप शुभ कार्यों में दिल खोलकर खर्च करेंगे और साथ ही अध्यात्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य त्तम रहने के साथ-साथ वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय सेहत के लिहाज से सही नहीं कहा जाएगा। एक ओर कहां आपको पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है वहीं मस्तिष्क भी भ्रम का शिकार हो सकता है। आपको अपनी सेहत के लिए लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय खुशगवार रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखी होगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। अगर कोई काम बहुत लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके भी पूरे होने के योग बनते नजर आ रहे हैं।


कर्क राशि

इस राशि के जातकों को अपने शत्रुओं और विरोधियों से बचकर रहना होगा। कोई बड़ा षडयंत्र रचा जा सकता है। मानसिक तनाव की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। वे लोग जो विदेश यात्रा करने का मन बना रहे हैं उनकी योजना सफल हो सकती है।


सिंह राशि

यह समय सिंह राशि के वालों के लिए चांदी करने वाला है।एक तरफ तो आपके विरोधी परास्त होंगे वहीं दूसरी तरह आपके प्रेम संबंध भी और मजबूत होंगे। अगर कहीं रुका हुआ पैसी अटका है तो वह भी आपको मिल सकता है।


कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी हो सकती है।साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी मधुरता का रस घुलेगा। अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो यह रिश्ता विवाह तक पहुंच सकता है। आपको आय का कोई नया जरिया भी हासिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Vat Savitri Vrat 2021 : वट सावित्री व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व, जानें...


तुला राशि

ग्रहों के इस फेरबदल की वजह से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और सफलता के नए रास्ते भी आपको नजर आएंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके भाई-बहन को कोई खास उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।


वृश्चिक राशि

आपके लिए तो यह समय कमाल का साबित होने वाला है। आपकी आय में भी वृद्धि होगी और साथ ही इनकम बढ़ाने का कोई खास जरिया भी आपको मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी हल होंगी।


धनु राशि

अगर आप धनु राशि के अंतर्गत आते हैं तो ग्रहों के इस परिवर्तन की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। साथ ही साथ आर्थिक जीवन में भी कुछ खास तरक्की हासिल होगी। संतान पक्षकी ओर से चल रही समस्याओं का समाधान होगा।


मकर राशि

अगर आप कहीं पैसे इनवेस्ट करने का मन बना रहे हैं तो यह समय उसके लिए अनुकूल नहीं है। थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर होगा। साझेदारी का व्यापार है तो आपको संभलकर चलना चाहिए साथी के साथ विवाद हो सकता है।


कुंभ राशि

यह समय कुंभ राशि के विद्यार्थियों के उत्तम है।आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। आपके रुके हुए काम बनते चले जाएंगे और कुछ खास परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी।


मीन राशि

मीन राशि के जातक प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।आपके सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story