मेष वृभष और मिथुन राशि वालों को आज परेशान कर सकता है कोई मामला
- राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक

Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल, 15 मार्च 2021, Aries Taurus and Gemini Aaj ka Rashifal, 15 March 2021। मेष वृभष और मिथुन राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य, शुभ अंक और शुभ रंग जानें हरिभूमि के साथ...
ये भी पढ़ें : Vinayak Chaturthi 2021 : फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी कब है, जानें कैसे मिलेगा आपको गणपति जी का आशीर्वाद
मेष
परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। कहीं दूर घूमने जाना रोमांचक साबित हो सकता है। किसी समारोह मे शामिल होने से आपकी जान पहचान बढ़ने वाली है। पैसे के लेन देन में आज विशेष सावधान रहने की जरुरत है। प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति आपके प्रतिकूल हो सकती है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
ये भी पढ़ें : जानें, शनिदेव को खुश करने के टॉप-10 उपाय, मिलेगा दरिद्रों के नारायण का आशीर्वाद
वृषभ
परिवार का कोई मामला आपको भविष्य के लिए चिंतित कर सकता है। घर के रेंट से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में मंजिल आपके करीब पहुंच चुका है, जल्द सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। सेहत संतोषजनक रहेगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मजेंटा
ये भी पढ़ें : जानें, सोमवार व्रत का ये खास महत्व, भगवान भोलेनाथ करेंगे आपकी हर मनोकामना पूरी
मिथुन
विदेश जाने का सपना देख रहे लोगों का इंतजार अब खत्म होगा। आप में से कुछ लोग जल्द ही घर या जमीन खरीद सकते हैं। समाजिक क्षेत्र से जुड़ा आपका सपना फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा। सेहत आपकी प्राथमिकता रहेगी। प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति प्रतिकूल रहेगी, जल्द ही सुधार संभव है। आमदनी और काम को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)