वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले लोग प्रॉपर्टी खरीदने से पहले करें अच्छी तरह पड़ताल
- राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक

आज का राशिफल, 12 मार्च 2021, Scorpio, Capricorn and Aquarius Aaj ka Rashifal, 12 March 2021। वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य, शुभ अंक और शुभ रंग जानें हरिभूमि के साथ...
ये भी पढ़ें : Parshuram Jayanti 2021 : यह है परशुराम जयंती की तारीख और शुभ मुहूर्त
वृश्चिक
जीवनसाथी के लिए वक्त निकालना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। फन ट्रिप के लिए जाने का इससे बेहतर अवसर नहीं मिलेगा, विचार कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग अपनी पुश्तैनी घर को बेचकर फ्लैट लेने का मन बनाएंगे। किसी के घर आने से परिवार में खुशहाली रहेगी। सेहत को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाइट ब्राउन
ये भी पढ़ें : Vashikaran : किसी भी महिला को ऐसे करें अपने वश में, जानिए मंत्र और प्रयोगविधि
मकर
परिवार या दोस्तों के साथ रोमांचक दिन बिताए जाने की संभावना है। छोटी सी यात्रा आपके लिए रोमांचक रहने वाली है। किसी प्रॉपर्टी के सेल से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य के दौरान आपको नजरअंदाज किया जा सकता है। मेहनत से अच्छी आमदनी होने की संभव है।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : चॉकलेट
ये भी पढ़ें : Shanichari Amavasya : शनिचरी अमावस्या के दिन जरुर करें ये आठ उपाय, शनिदेव की कृपा से आप रातोंरात बन सकते हैं रंक से राजा
कुंभ
कोई आपके अच्छे व्यवहार का नाजायज फायदा उठा सकता है। किसी जरुरी खरीददारी के लिए पैसे का इंतजाम करने में मुश्किल नहीं होगी। प्रोफेशनल स्तर पर उठाए गए किसी कदम का फायदा नजर आने वाला है। परिवार का सपोर्ट और प्यार आपके लिए बरसता रहेगा। किसी प्रोफेशनल जिम्मेदारी के कारण वेकेशन प्लान में देरी संभव है। प्रॉपर्टी के मामले को गहराई से पड़ताल करने की जरुरत है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)