Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

31 December 2020 राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए हैं यात्रा के योग, जानें गुरुवार का राशिफल (Today's Horoscope)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

31 December 2020 राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए हैं यात्रा के योग, जानें गुरुवार का राशिफल (Todays Horoscope)
X

31 December 2020 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरूवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

31 दिसंबर 2020 का पंचांग

नक्षत्र : पुनर्वसु

योग : इन्द्र

करण : कौलव

सूर्योदय: 07:.14

सूर्यास्त : 17:35

Also Read: Sankashti Chaturthi calendar year 2021: साल 2021 में संकष्टी चतुर्थी किस माह में कब आएगी, जानिए तिथि व चंद्रोदय समय


मेष

अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में खुद को स्थापित करने के मौके मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य को पढ़ाई के लिए दूसरे शहर भेज सकते हैं। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के अच्छे दाम में खरीदने की संभावना है।

लव फोकस-आज आपका मूड रोमांटिक नहीं होगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – पीच


वृषभ

कार्यक्षेत्र पर काम को तुरंत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ही किसी यात्रा पर जाएं। मकान मालिकों को घर के लिए किराएदार मिल जाएगा।

लव फोकस-सच्चे साथी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – हल्का नीला


मिथुन

ऑफिस से जल्दी जाने का बहाना बनाना सीनियर्स को नाराज कर सकता है। किसी करीबी के आने से उत्साहित महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील आपका इंतजार कर रही है। ऑफिस और निजी चीजों में उलझे रह सकते हैं।

लव फोकस-आज आपके साथी का मूड काफी अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


कर्क

धन संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। परिवार आज आपका प्राथमिकता रहेगा। खानदानी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर पर किसी चीज का आयोजन कर सकते हैं।

लव फोकस-अपने साथी के साथ अच्छी समझ के चलते रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – गुलाबी


सिंह

कार्यक्षेत्र पर किसी काम के लिए सम्मान या पहचान मिलेगी। ऑफिस में व्यस्तता के चलते परिवार के साथ घूमने जाना मुश्किल होगा। किसी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाना लाभदायक साबित होगा।

लव फोकस-आपका साथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – लेमन


कन्या

एक ग्लैमरस जॉब के चलते खुद को महत्वपूर्ण समझेंगे। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। किसी फ्लैट का मालिकाना हक मिलने में समय लग सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

लव फोकस-अपने संबंधों को तरोताज़ा करने के लिए समय उपयुक्त है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – मरुन


तुला

किसी की एंटिक कलेक्शन देखकर ईर्ष्या हो सकती है। धार्मिक लोग कहीं तीर्थयात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। किसी संपत्ति के मुद्दे को फिलहाल स्थगित रखें। मेडिकल चेक-अफ में खुद को फिट पाएंगे।

लव फोकस-अनचाही समस्याओं के चलते संबंधों में खटास आ सकती है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लाइट ग्रे


वृश्चिक

किसी व्यवसाय से धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने से संतोष महसूस होगा। किसी और के कारण यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। लंबे इंतजार के बाद किसी घर का मालिकाना हक मिलेगा।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – गुलाबी


धनु

निवेश के लिए सही प्लान चुनना मुश्किल हो सकता है। परिवार की परंपराओं का ख्याल रखने की सभी तारीफ करेंगे। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नए घर में शिफ्ट होने की संभावना है।

लव फोकस-अपने साथी को अपनी भावनाओं के प्रति संवेदनशील होने की उम्मीद ना करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – सफेद


मकर

फिजूलखर्चों के चलते बजट खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। परिवार के किसी युवा के कारण खुशी महसूस होगी। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-सोच ना मिलने के चलते साथी के साथ कुछ कंफ्यूज़न हो सकते हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नारंगी


कुंभ

फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति का अच्छा इंप्रेशन धूमिल हो सकता है। किसी घर के नवीनीकरण के कारण दिनचर्या अपसेट हो सकती है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का पीला


मीन

वजन कम करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी करीबी के आने के कारण घर का माहौल रोमांचक होगा। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक होगा। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था हो जाएगी।

लव फोकस-अपने साथी के साथ किया वादा निभाना मुश्किल हो सकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क ग्रे

टिप्स

• शयनकक्ष से दोस्तों और सगे संबंधियों की तस्वीर हटा कर रखें, यहां सिर्फ पति-पत्नी की रोमांटिक तस्वीर होनी चाहिए। शयनकक्ष में पति-पत्नी के अलावा किसी और की तस्वीर होने से आपके रोमांटिक क्षण में ध्यान भटक सकता है।

• अपने ऑफिस और कार्यस्थल के अंधेरे भाग को उजागर करें। ऑफिस और कार्यस्थल के अंधेरे भाग को लेंप लगा कर रोशन करें इससे साकारात्मक ऊर्जा मिलती रहती है।

• चीनी मिट्टी के बर्तन में पौधा लगाएं। यह आपके संबंध को मजबूत और स्थिर बनाता है।

और पढ़ें
Next Story