31 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 31 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।
आज का पंचांग
31 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : श्रवण
योग : शोभन
सूर्योदय: 05:58
सूर्यास्त : 18:45
मेष
जो लोग किसी विशेष पेशे में प्रवेश करना चाहते हैं उन्हें आसानी से यह मौका मिलेगा। नवविवाहितों को एक-दूसरे का पूरा साथ मिलेगा, क्योंकि उन्हें एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। एक अच्छी सलाह आपको निवेश के अवसर को लेने के लिए प्ररित करेगी। किसी बीमारी पर समय से काम न करने पर यह बड़ा रूप ले सकती है। काम या पढ़ाई को लेकर होने वाली आने-जाने की समस्या आज दूर हो सकती है। संपत्ति के मुद्दे पर चर्चा करते समय सावधानी बरतें। आप कुछ बौद्धिक वार्ता का खुद को हिस्सा बना सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मरून
वृष
आप में से कुछ लोगों की आज दफ्तर में आपके परफॉरमेंस के लिए सराहना किये जाने की संभावना है। किसी कार्यक्रम या समारोह के आयोजन में मार्गदर्शन के लिए परिवार आपकी सलाह चाहेगा। आप जिस काम के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं वह कम पड़ सकता है। खुद को फिट रखने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। आत्मविश्वास बढ़ने से आवाजाही आपके लिए कोई समस्या नहीं होगी। यह संपत्ति बेचने या खरीदने के लिए अच्छा दिन नहीं है। शैक्षणिक मोर्चे पर सीमित सफलता की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन आप निश्चित रूप से बेहतर कर सकते हैं।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: गहरा फिरोजी
मिथुन
यह दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो उच्च पदों पर हैं। परिवार के साथ छुट्टी बिताने का एक उत्कृष्ट अवसर आपके सामने आ सकता है। आज किसी के द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सलाह को ज्यादा गंभीरता से ना लें, क्योंकि आपको इससे अधिक लाभ नहीं होगा। सक्रिय जीवनशैली आपको अच्छे स्वास्थ्य में रखेगी। आउटिंग आपके व्यस्त दिनचर्या से आपको जरूरी ब्रेक देगा। संपत्ति बेचने वालों को आज उनकी संपत्ति की अच्छी कीमत मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान आपको सफलता दिलाएंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी
कर्क
दफ्तर में जो बदलाव आप काफी समय से देखना चाहते हैं वह आपको जल्द देखने को मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ मिलना आज आपकी खूबसूरत यादों को ताजा करेगा। पैसे खर्च करने में जल्दबाजी ना दिखाएं नहीं तो बाद में आपको अपने किए पर पछतावा होगा। खुद इलाज करना सही नहीं होगा, इससे आपकी समस्य और बढ़ जाएगी। आधिकारिक यात्रा पर विदेश यात्रा की संभावना दिख रही है। आपमें से कुछ नया कार्यालय परिसर या घर खरीद सकते हैं। आप ध्यान केन्द्रित कर अकादमिक मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
सिंह
किसी महत्वाकांक्षी परियोजना को सफल निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए आपको कुछ खास मेहनत करनी होगी। घर पर आपकी रचनात्मकता के लिए आपकी वाहवाही हो सकती है। आपमें से कुछ के लिए पिछले निवेशों से लाभ मिलने का समय आ गया है। कुछ ऐसा जो आपको मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, उसके गायब होने की संभावना है, क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हुए हैं। व्यस्त सड़कों पर जाने से बचें और ऐसा वाहन न चलाएं जिसे चलाने में आप निपुण न हों। संपत्ति से संबंधित लंबित मामलों पर काम करने के लिए यह अच्छा दिन है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
कन्या
ऐसा लगता है कि दफ्तर में आपका लोगों ने खूब लाभ उठाया है, जिस कारण आपको वो सम्मान नहीं मिला जो आपको मिलना चाहिए था। किसी और जगह बसने की योजना बनाने वालों को परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। वित्तीय मोर्चे पर बहुत अधिक निवेश विकल्प आपको भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए किसी जानकार से सलाह लें। जहां से आपने व्यायाम छोड़ा था वहीं से शुरू करें। विदेशी व्यापार यात्रा की तैयारी अब शुरू होने की संभावना है। आप अपने घर के नवीनीकरण का कार्य आज शुरू कर सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसर
तुला
आपकी नेटवर्किंग क्षमताएं आपको संगठन के लिए संपत्ति की तरह बनाता है। सतर्क रहें ताकि आप अपनी और अपने घर के सदस्यों की सुरक्षा से समझौता न करें। कोई व्यायाम की दिनचर्या आपको हतोत्साहित कर सकती है, लेकिन आपको वापस आकार में लाने में मदद करेगी। इसका मतलब ये नहीं है कि आप जरुरत से ज्यादा व्यायाम करने लगें। छुट्टी पर जाने की आपकी उत्सुकता अन्य परिवार के सदस्यों को शायद अच्छी न लगे, फिलहाल के लिए तो नहीं। संपत्ति संबंधी सौदा पक्का हो सकता है और आप घर के मालिक बन सकेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आप महत्वपूर्ण नोट्स प्राप्त कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लैवेंडर
वृश्चिक
व्यक्तिगत मोर्चे पर हालात आपके काबू से बाहर होते दिख रहे हैं। परिवार के किसी नौजवान के किसी प्रतिष्ठित संसथान में नौकरी शुरू करने से आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। लाभ अर्जित करने से आपके धन में वृद्धि होगी। रोज़ एक सी कसरत की निरसता आपको इसे छोड़ने के लिए उकसा सकती है, पर ऐसा नहीं करेंगे। एक छुट्टी आपको पूरा आराम देगी। आप बेस्ट प्रॉपर्टी प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी पूरी क्षमता का एहसास कराने से आपको आज कुछ रोकेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
धनु
दफ्तर में काम आराम से होगा और आप पिछला बचा हुआ काम पूरा कर सकेंगे। घर में किसी नाजुक स्थिति को कुशलतापूर्वक संभालने में आप सफल होंगे। किसी का मौद्रिक उपहार आपको कुछ ऐसा पाने में मदद करेगा, जिसकी आपको लंबे समय से चाह थी। स्वस्थ भोजन की ओर रुख करना आपके लिए अब बेहद जरूरी है। लंबी यात्रा करने वालों के लिए यह यात्रा लाभदायक होगी। अपना घर लेने की सोच आज आपको विभिन्न विकल्प देखने के लिए प्रेरित करेगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: पीला
मकर
आपमें से जो रोजगार की खोज कर रहे हैं उन्हें जल्द ही नौकरी के लिए फोन आ सकता है। घरेलू मोर्चे पर आपके सुझावों का जीवनसाथी स्वागत करेंगी। आपमें से कुछ को ऋण चुकाने के लिए तत्काल धन जमा करने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि इसमें पहले ही देरी हो चुकी है। आपमें से कुछ अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इलाज के कई तरीके अपना सकते हैं। आपको अपने नए वाहन में लंबी ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा। आपके द्वारा चुनी गई संपत्ति आखिरकार आपकी हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
कुंभ
मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट कर्मियों के लिए दिन आपके अनुकूल होगा। आप आज पूरे मूड में और परिवार के साथ पार्टी भी कर सकते हैं। वापस अच्छी सेहत आपना आज आपकी प्राथमिकता बन सकती है। विदेश यात्रा पर जाने वालों को अपने सामानों से सावधान से रखना होगा। नए घर या अपार्टमेंट खरीद रहे लोगों को जल्द ही नए घर की चाबी मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला मिल सकेगा। आज आप अपने प्यार के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
मीन
सितारों की मानें तो आज आप खुद को एकदम शांत रखना, क्योंकि दफ्तर में होने वाली घटनाएं आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। आपके फ्लर्ट स्वभाव से आपका जीवनसाथी नाराज हो सकता है, इसलिए अपनी हरकतों पर ध्यान दें। फिट रहना आपके लिए मुख्य विषय होगा और इसलिए आप कोई व्यायाम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। मकान या अपार्टमेंट के कब्जे मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
टिप्स
• ध्यान को बढ़ाने व एकाग्र करने के लिए अपनी पढ़ाई की मेज पर एमेथिस्ट क्रिस्टल बॉल रखें। ये क्रिस्टल पर्पल कलर का होता है। गहरे रंग वाले क्रिस्टल को ज्यादा अच्छा व प्रभावशील माना जाता है।
• एक छोटे से लाल लिफाफे में चावल के कुछ दाने भरें और रसोई घर की अलमारी के ऊपर रखें। फेंगषुई के अनुसार चावल समृद्धि का और लाल रंग भाग्योदय का प्रतीक माना गया है।
• अच्छी सेहत और समृद्धि के लिए फेंगषुई में कछुआ सकारात्मक प्रभाव देते हैं। इसे घर के उत्तरी हिस्से में रखने से मनोवांछित लाभ मिलता है, जबकि इसे अपने कार्यालय के उत्तरी हिस्से में रखने पर करियर को समर्थन मिलता है।