Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

30 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

30 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 30 अक्टूबर 2020 को अश्विन के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : रेवती

योग : वज्र

सूर्योदय: 06:32

सूर्यास्त : 17:37


मेष

किसी चीज में किए गए निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने का दबाव रहेगा। अच्छे खानपान से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर भाग्य का साथ मिलेगा।

लव फोकस-रोमांटिक मोर्चे पर आपकी इच्छा पूरी होगी।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – चॉकलेट


वृषभ

आय में वृद्धि के चलते अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा। कोई प्रतिष्ठित असाइनमेंट मिलने की संभावना है। स्वस्थ जीवनशैली का असर सेहत पर दिखाई देगा। घरेलू मोर्चे पर शांति का माहौल रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर चीजों को संभालने में सफल होंगे। किसी करीबी के कांटेक्ट्स आपके काम आएंगे।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – ग्रे


मिथुन

आय के अच्छे साधन मिलने के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अधिकार मिलेंगे। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। परिवार के अनावश्यक खर्चों से नाराज हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

लव फोकस-अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – डार्क ग्रे


कर्क

कोई लोन जल्दी मिलने की संभावना है। करियर में प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। आपके प्रयासों के चलते सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के किसी युवा का प्रदर्शन आपकी इच्छानुसार नहीं होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। किसी करीबी की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे।

लव फोकस-वैवाहिक संबंध मज़बूत होंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – हल्का नीला


सिंह

नौकरी के तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आलस्य का त्याग करने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। बदलाव को लेकर आपकी अनिच्छा परिवार को परेशान कर सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर भाग्य का साथ मिलेगा। किसी वाहन या महंगे अप्लायंस को खरीदने में सफल होंगे।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इंडिगो


कन्या

आज आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अच्छे मैनेजमेंट के चलते कोई प्रोजेक्ट सुचारू रूप से चलेगा। अचानक किसी खर्चे का असर बचत पर पड़ सकता है। घर पर सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


तुला

कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में आनी शुरू होंगी। किसी मामले को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। विरासत या उपहार में पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। घर के कामों में सहायता करने की सभी प्रशंसा करेंगे। किसी यात्रा पर जाना रद्द हो सकता है। गृहणियां किसी काम को खूब एंजॉय करेंगी।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – केसरिया


वृश्चिक

किसी चीज में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच लें। नियमित व्यायाम के साथ बुरी आदतें छोड़ दें। कोई डील जल्द ही वापिस मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के आने से खुशी महसूस होगी। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत करने की जरूरत है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में पहले कदम ना बढ़ाएं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – आसमानी


धनु

किसी लाभदायक डील को साइन कर सकते हैं। फ्रीलांसिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। कुछ शैक्षणिक मुद्दों पर प्राथमिकता से ध्यान देने की ज़रूरत है। जीवन में सकारात्मकता भरा समय है।

लव फोकस-वैवाहिक संबंधों में सुधार करने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – क्रीमसन


मकर

धन लाभ के यग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर खुद पर स्थापित करने के लिए लोगों पर विश्वास करना सीखें। नियमित व्यायाम करना थकानभरा साबित होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मजेदार रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर बाहरी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है।

लव फोकस-किसी के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – लेवेंडर


कुंभ

धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र या किसी प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना पड़ सकता है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार की खुशी में अपनी खुशी महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर ज़्यादा मेहनत करने की जरूरत है। घरेलू मोर्चे पर कुछ काम में व्यस्त रह सकते हैं।

लव फोकस-जीवनसाथी से मिली सलाह लाभदायक रहेगी।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – रोजी ब्राउन


मीन

बिचौलिए के तौर पर काम करने वालों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके काम को पहचान मिलेगी। नियमित व्यायाम करने से फिट रहने में मदद मिलेगी। घरेलू मोर्चे पर नजरअंदाजी के कारण कुंठित हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए मेहनत की जरूरत है।

लव फोकस-जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू

टिप्स

1. बीमार व्यक्ति के कमरे में लाल रंग का फूल रखें। लाल रंग में आग का तत्व होने की वजह से यह बीमार व्यक्ति की प्राकृतिक ऊर्जा को मजबूत करेगा।

2. इस बात को सुनिश्चित करें कि जहां आप बैठते हैं वहां कोई तेजधार वाली वस्तु न हो। इस तरह की वस्तु नाकारात्मक ची पैदा करती है, यह आपकी कार्यक्षमता और तरक्की के लिए जहर का काम करती है।

3. अपने शयनकक्ष में एक दर्पण इस तरह लगाएं ताकि आप जब बिस्तर पर बैठे हों तो आपको प्रवेश द्वार दर्पण में आसानी से दिखता रहे।

और पढ़ें
Next Story