30 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

30 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।
30 जनवरी 2021 का पंचांग
नक्षत्र : मघा
योग : सौभाग्य
करण : तैतिल
सूर्योदय : 7:11 AM
सूर्यास्त : 6:08 PM
मेष-अच्छी आय के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर का निजी काम करना आपके पक्ष में रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा लेन-देन करने के लिए दिन अच्छा है। किसी के करीब आने का मौका मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। किसी टूरिस्ट स्थान पर यात्रा के लिए जा सकते हैं।
लव फोकस-अपने साथी को प्रभावित करने में सफल होंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – आसमानी
वृषभ-किसी की मदद का शुक्रिया करने का मौका मिलेगा। किसी नए व्यापार की प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। कोई लोन जल्दी मिलने की संभावना है। परिवार के कुछ विवादित मामलों को तुरंत सुलझाने की जरुरत है। लंबी यात्रा पर जाते समय अपने सामान का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
लव फोकस-किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – हरा
मिथुन-पिछले किए गए किसी निवेश से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। परिवार में विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाने में देरी होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों को शादी में बदल सकते हैं।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – क्रीम
कर्क-कठिन विषयों में किसी की मदद कर सकते हैं। किसी चीज को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। गृहणियां घर के कामों में व्यस्त रह सकती हैं। परिवार का कोई युवा आर्थिक मदद करेगा। किसी समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक रहेगा।
लव फोकस-आज आपका साथी आपके प्रति काफी भावुक रहेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हल्का नीला
सिंह-किसी महत्वपूर्ण चीज़ की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर मुश्किल चीज़ों को भी आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरी दक्षता से पूरा करने में सफल होंगे। किसी सीनियर को अपनी बातों के लिए मनाने में कामयाब होंगे। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर दिन अच्छा है।
लव फोकस-हर तरफ प्यार का अहसास करेंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – कोरल
कन्या-आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। किसी उत्सव में शामिल होकर उत्साहित महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। घर पर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते खुलकर खर्चा कर पाएंगे।
लव फोकस-आपसी आकर्षण के चलते किसी के करीब महसूस करेंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन
तुला-किसी चीज में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। एक साथ कई सारे असाइनमेंट लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपके सहयोग की जरूरत है। किसी यात्रा के दौरान समस्या हो सकती है। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए पर्याप्त संसाधनों का प्रयोग करें।
लव फोकस-किसी बात पर अधिक जिद आपको साथी से दूर रख सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – क्रीमसन
वृश्चिक-कार्यक्षेत्र पर निराश लोगों को उम्मीद की किरण दिखाई देगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के चलते सभी आपकी सरहाना करेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
लव फोकस-अपने साथी के लिए कुछ विशेष करने की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नारंगी
धनु-कार्यक्षेत्र पर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। कठिन विषयों में कोई आपकी मदद और मार्गदर्शन करेगा। फिजूलखर्चो को कम करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार किसी महत्वपूर्ण काम में आपका सहयोग करेगा। किसी यात्रा पर जाना सपने साकार करने जैसा होगा। सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव करने में सफल होंगे।
लव फोकस-जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – आसमानी
मकर-अच्छी आय के चलते धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। नियमित व्यायाम और स्वस्थ खानपान सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आज बॉस आपके पक्ष में रहेगा। घर पर सभी आपको खुश करने का प्रयास करेंगे। लंबी यात्रा पर जाते समय मौसम की जानकारी ले लें। किसी प्रॉपर्टी में निवेश की सोच सकते हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों को दूसरी चीज़ों पर प्राथमिकता ना दें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – मरुन
कुंभ-आज सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने साथी का मूड ठीक करने का प्रयत्न कर सकते हैं। किसी समारोह या विवाह में शामिल हो सकते हैं। परिवार के किसी युवा को प्रोत्साहित करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें।
लव फोकस-आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग – लेवेंडर
मीन-नियमित व्यायाम कर वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर सही तरीके से किए गए काम फायदेमंद रहेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलने से धन लाभ होगा। परिवार में किसी विवाद के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। किसी टूरिस्ट स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। समय पर मिली किसी की सलाह काफी फायदेमंद रहेगी।
लव फोकस-एकसमान विचारधारा के चलते किसी के करीब आ सकते हैं।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – क्रीम
टिप्स
- अपने फर्श के डिजाइन को सादा ही रखें, इससे घर में रोजाना होने वाली गतिविधियों में किसी भी प्रकार रूकावट नहीं आएगी।
- करियर को आगे बढ़ाने और मौकों को आकर्षित करने के लिए अपने कार्यालय के दरवाजे को लाल या बैंगनी रंग से पेंट कर दें। ऐसा करने से भाग्य में बढ़ोत्तरी होती है और आप आगे बने रहते हैं।
- यदि आप चाहते हैं कि घर या कार्यालय में हवा का प्रवाह सहजता से बना रहे तो कमरे का विभाजन के लिए लकड़ी की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह अर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे परिणाम लाने में सहायक साबित होगा।