29 October 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

29 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।
29 अक्टूबर 2021 पंचांग
29 अक्टूबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : पुष्य, आश्लेषा
योग: शुभ,शुक्ल
करण : कौलव, तैतिल, गर
सूर्योदय : 06:35 AM
सूर्यास्त : 05:34 PM
ये भी पढ़ें : आर्थिक समस्याओं के निराकरण में सहायक है शिव दारिद्रय दहन स्त्रोत्रं, नियमित पाठ करने से हो जाता है समस्याओं का अंत

मेष
बचपन के दोस्त के साथ वक्त बिताने का मौका मिलने वाला है,पुरानी दिनों की यादें ताजा कर पाएंगे। अच्छे नेगोशिएशन स्किल के कारण किसी मकान को तय से कम किराये पर लेने में सफल हो सकते हैं। जहां निवेश करना है उसके बारे में पूरा रिसर्च करके ही फैसला लें,नासमझी से नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का नीला

वृषभ
अपने शैक्षणिक ग्राफ और रिकार्ड का अच्छे से विश्लेषण करें ,कमजोरी पर ध्यान दे सकेंगे। अपने बजट और सुविधानुकूल घर तलाशने का काम पूरा होने वाला है,मनपसंद घर मिल जाएगा। आमदनी बढने के संकेत हैं वित्तीय स्तर पर आपकी स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद दिख रही है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

मिथुन
अच्छे फोकस के कारण पढाई के क्षेत्र में आपकी उपलब्धि संतोजनक रहेगी,मनोबल उंचा रखें। घर की एकरसता तोड़ने के लिए आज इंडोर किसी खेल कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। किसी अन्य जरिये से आमदनी शुरु होने के कारण वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की संभावना है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

कर्क
आज रिश्तेदार या दोस्तों से घिरे रहने का अव,सर मिलने वाला है,यादगार दिन रहेगा। वित्तिय स्थिति में अच्छे सुधार आने के संकेत हैं, आमदनी बढाने का जरिया मिलने वाला है। दोस्तों के साथ एक रोमांचक ट्रिप प्लान किया जा सकता है,जल्द ही निकलने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

सिंह
हेल्दी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए संतुलित आहार की अहमियत समझनी होगी। हर माह यदि लोन की रकम चुकाना है तो आप उसके लिए पहले से ही तैयार रहें। प्रॉपर्टी का मामला कानूनी पचड़े में न ही पड़ने दें तो बेहतर रहेगा,आपस में सुलझा लें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन

कन्या
जो लोग रोज के घरेलू माहौल से परेशान महसूस कर रहे, कहीं घूमने जा सकते हैं। कहीं से फुल पैड ट्रिप मिलने की संभावना है, मुफ्त में घूमना बेहद रोमांचक होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग बेहतर तरीका हो सकता है, आजमा कर देखें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग :बैंगनी

तुला
अपने आप में परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता आपके अंदर काफी साकारात्मकता लाने वाली है। परिवार के बड़े की बात से ज्यादा भावुक होना सही नहीं याद रखें, इसमें आपकी ही भलाई है। फिट और सेहतमंद रहने के लिए भरपुर नींद की अहमियत को समझना जरुरी है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इंडिगो

वृश्चिक
कई अन्य जरिये से आमदनी होने के कारण आपकी सेविंग में बढोतरी होने की संभावना है। फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता आपको नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर सकती है। किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने की हड़बड़ी न दिखाएं,सोच समझकर आगे बढना चाहिए।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रीम

धनु
लंबे समय बाद किसी से मिलने की इच्छा आपको शहर से बाहर की यात्रा करवाएगी। कार्यक्षेत्र की समस्या पर फोकस करने से समस्या हल हो जाने वाली है, प्रयास करें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रिसर्च करें पॉकेट में फिट होने वाला सौदा मिल सकता है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : रस्ट

मकर
आपके द्वारा किया जाने वाल बिजनेस ट्रिप सफल रहने की पूरी संभावना है। इंजिनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र के लोगों को थोड़ा व्यवस्थित होने की जरुरत है। पढे हुए टॉपिक को बार बार पढने से बेहतर होगा कि तैयारी को आगे ले जाएं। शेप में वापस आने के लिए आपको व्यायाम की अहमियत को समझना होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग :केसरिया

कुंभ
कार्यक्षेत्र के प्रतिद्वंदि से आगे निकलने के लिए आप पर बेहतर करने का दबाव रहेगा। कमीशन पर काम करने वालों को आज अच्छी कमाई होने के संकेत हैं, अच्छा दिन रहेगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको सही कान पान की अहमियत समझ में आ जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे

मीन
वेकेशन पर जाने के लिए इससे अनुकूल अवसर नहीं मिलेगा,जल्द प्लान कर लें। घर चलाने के लिए सेविंग में हाथ लगाना सही नहीं ,हलांकि कोई और रास्ता नहीं है। सेहत को नजरअंदाज करना किसी भी नजरिये से उचित नहीं है,भारी पर सकता है।
शुभ अंक :11
शुभ रंग : हरा
टिप्स
- अपने पुराने कपड़े ,चप्पल-जूते और किताबों को बाहर कर दें। यह आपको गुजरे समय से आगे बढ़ने नहीं देगा। इन सामान से मायूसी, नाकारात्मक सोच और उत्साह में कमी बनी रहती है।
- गुलाबी स्फटिक का अंडा अपने नाईट स्टेंड पर लगाएं। संतानहीनता से निजात पाने के लिए और नए जीवन के लिए इस उपाय को आजमाया जाता है।
- अपने घर से बाहर विंडचाईम लगाएं यह आपको नए अवसरऔर तरक्की के अवसर देगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
- Aaj Ka Panchang aaj ka rashifal Aaj Ka Rashifal Hindi Aaj ka Horoscope Aaj ka Horoscope Hindi vastu Tips Money Vastu Tips Vastu Tips For Love Vastu tips in hindi vastu Tips For Home Vastu Tips for Money Vastu Tips for Friendship Vastu Tips for Happy life Vastu Tips for married life Vastu Tips for House And Shop