Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

29 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

29 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 29 अक्टूबर 2020 को अश्विन के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद

योग : हर्षण

सूर्योदय: 06:31

सूर्यास्त : 17:38


मेष

वित्तीय स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कार्यक्षेत्र पर प्रतिद्वंदिता का असर आपके काम पर पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर मदद मिलने की संभावना है। स्थिति को नियंत्रित करने में सफल होंगे।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग - मरुन


वृषभ

किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। अच्छी नेटवर्किंग के चलते करियर में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। कहीं छुट्टियों पर जाकर नई-नई जगह घूमने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों को समय देने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - क्रीम


मिथुन

आय में वृद्धि का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर व्यस्त रह सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए किसी नए व्यायाम को अपना सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिलने से मन खुश होगा। लंबी ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। समय रहते निर्णय के चलते किसी प्रॉपर्टी के मालिक बन सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में भाग्य का साथ मिलेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – ग्रे


कर्क

धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। पेशेवर मोर्चे पर किसी काम को करना चुनौतीपूर्ण होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ योजना बनाना मजेदार रहेगा। किसी व्यक्ति को लेने रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी सफलता से खुशी महसूस होगी।

लव फोकस-आपके अपने साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक – 20

शुभ रंग - पर्पल


सिंह

कार्यक्षेत्र पर कामों को अधूरा ना छोड़ें। खानदानी पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्ट्रीटफूड का सेवन ना करें। घरेलू मोर्चे पर काफी कुछ करने का मौका मिलेगा। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाने का निमंत्रण मिल सकता है। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में फोकस करने की जरूरत है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों से समय निकालकर किसी चीज पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


कन्या

धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर बॉस के साथ अनबन हो सकती है। वजन कम करने में किसी की सलाह काफी आएगी। परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में अपनी सीमा बनाए रखना जरूरी है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश


तुला

किसी प्रोफेशनल की सलाह आर्थिक मोर्चे पर मददगार साबित होगी। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयासों से कोई काम गति पकड़ेगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार और दोस्तों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। रात में ड्राइव करने से बचने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी डील मिल सकती है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में बोरियत महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – हल्का हरा


वृश्चिक

तंग आर्थिक स्थित को संभालने में सफल होंगे। सेहत को लेकर पहले से ज़्यादा फिट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र कोई गलती भारी पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का समय है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। मानसिक शांति के लिए किसी तीर्थयात्रा पर जाने की सोचेंगे।

लव फोकस- रोमांटिक मोर्चे पर अपनी साथी की योजना के मुताबिक चलें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – वॉयलेट


धनु

आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यवासियक लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। घरेलू मोर्चे पर चीज़ें सुचारू रूप से चलेंगी। शैक्षणिक मोर्चे पर सतर्क रहकर गलतियों से बचा जा सकता है। ऐसी चीजों से दूर रहे जिनसे आपका कोई मतलब ना हों।

लव फोकस-आपका साथी आप पर प्रतिबद्धता के लिए दबाव बना सकता है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – सैंडी ब्राउन


मकर

आय के नए मौके मिलने की संभावनाएं हैं। करियर में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना लाभदायक रहेगा। यात्रा करते समय स्पीड का ख्याल रखें। किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रदर्शन का आंकलन करने की जरूरत है।

लव फोकस-आज आपका साथी शिकायत करने के मूड में रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - केसरिया


कुंभ

आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। काम पर जटिल समस्या को सुलझाने में किसी की सलाह काफी काम आएगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी मामले के चलते विवाद हो सकता है। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में प्रयास करने से चीजें सही होंगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे


मीन

रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक मजबूत होगी। करियर को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। किसी बीमारी से छुटकारा पाने में सफल होंगे। परिवार में खुशियां लाने में कामयाब होंगे। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर चीजें आपकी योजना के मुताबिक चलेगी।

लव फोकस-रोमांटिक मोर्चे पर कुछ मामलों में सहमत हो सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग - हरा

टिप्स

1. अपने घर के सभी हिस्सों में रोजाना जाएं। ऐसा करने से घर के उन हिस्सों में भी सक्रियता बनी रहती है जिस जगह का आप उपयोग नहीं करते हैं।

2. सोफा पर तीन कुशन रखें। इस उपाय से आपका समाजिक दायरा बढेगा और आप नए-नए मित्रों से मिलते रहेंगे।

3. सूर्य के ज्योतिषीय चित्र को अपने घर के मुख्यदरवाजे के पास लगाएं। इस उपाय से आपको सूर्यदेवता की ताकतवर ऊर्जा मिलेगी और आप एक स्वस्थ और उत्साही जीवन जी पाएंगे।

और पढ़ें
Next Story