Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

29 June 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

29 June 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

29 June 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।

29 जून 2021 पंचांग

नक्षत्र : शतभिषा

योग : प्रीति

करण : तैतिल

सूर्योदय : 5:48 AM

सूर्यास्त : 07:12 PM

ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : वास्तु और सूर्य के मुताबिक कौन सा समय किस काम के लिए होता है शुभ, जानें...

मेष

अपने बच्चे की पढाई को लेकर चिंतित रहने की संभावना है,कोई रास्ता निकालना होगा। रोमांचक ट्रिप पर जाने का अवसर मिलने वाला है, ग्रुप के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। वर्तमान परिदृश्य में आपके लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना सही फैसला साबित होगा। समाजिक क्षेत्र में किसी की आगे बढकर मदद करने की प्रवृति आपका कद बढाएगी।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : क्रीम

वृषभ

प्रोफेशनल स्तर पर जैसे जैसे आप अपना प्रदर्शन अच्छा कर रहे हैं आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। पढाई के क्षेत्र में मिला अच्छा परिणाम आपको और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। जंक फूड खाते हैं तो उसे संतुलित करने के लिए उसी अनुपात में व्यायाम कर सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : डार्क ग्रे

मिथुन

समाजिक क्षेत्र के किसी मुद्दे को लेकर आप अग्रणी की भूमिका निभाने वाले हैं। पढाई के क्षेत्र में किए गए किसी काम का श्रेय लेने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आपके द्वारा किया गया क्लेम अस्वीकार कर दिया जाने वाला है। दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बना सकते हैं,एक रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

कर्क

पढाई के क्षेत्र में मेहनत के साथ साथ सही कदम उठाना सफलता दिला सकता है। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी, मकान खरीदने का सपना साकार होने की उम्मीद है। अपने घर में आज आरामदायक समय बिताने की उम्मीद है, मानसिक राहत मिलेगी। जो लोग अपनी वर्तामान नौकरी से प्रसन्न नहीं हैं वो कुछ बेहतर की तलाश में रहेंगे।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : लाल

सिंह

किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है,आर्थिक मजबूती रहेगी। सेहत के साथ साथ उर्जा और जोश बना रहे इसके लिए सभी जरुरी कदम उठा सकते हैं। परिवार के लोंगो का एक साथ वक्त बिताना हंसी खुशी और प्रेम का माहौल बनाकर रखेगा। विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, रोमांच के लिए तैयार रहें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : ग्रे

कन्या

संतुलित खान पान और व्यायाम की मदद से आप फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में होने वाले किसी काम के लिए मदद की जरुरत पड़ने की संभावना है। यदि आपके पास अन्य कोई विकल्प है तो आज सड़क मार्ग से यात्रा का प्लान टाल दें। प्रॉपर्टी डील साइन करने से पहले महीन बिंदुओं पर विचार कर लेना अतिआवश्यक है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ब्राउन

तुला

खान पान में साकारात्मक परिवर्तन लाने का फायदा सेहत में महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव या चुप्पी की स्थिति तोड़ने की जरुरत को समझें। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करने वालों के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी काम बनेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना वर्तमान परिस्थित में सबसे ठोस कदम साबित हो सकता है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैंगनी

वृश्चिक

सेहत सही रखने के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन की जरुरत महसूस होगी, प्रयास करें। ऐसी जगह की यात्रा के लिए आपको ऑफर किया जाने वाला है जो आपको पसंद नहीं। प्रॉपर्टी सेल परचेज के लिए आज का दिन शुभकारी रहने की उम्मीद है, प्रयास करते रहें। पढाई के क्षेत्र में आप सफलता का परचम लहरा सकते हैं, लक्ष्य से समझौता नहीं करेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : हल्का हरा

धनु

आज हेल्थ क्लब या जिम ज्वाइन करने का प्लान कर सकते हैं, फिटनेस के लिए सही रहेगा। शादी योग्य लोगों की बात बन सकती है,मनपसंद जीवनसाथी मिल जाने की उममीद है। विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा होगा, यात्रा से जीवन में नए पन का अहसास होगा। पढाई के क्षेत्र में आप सही दिशा में कदम बढा रहे हैं, लक्ष्य पाने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : क्रीम

मकर

अपनी बुद्धिमता से न सिर्फ काम को आगे ले जाएंगे बल्कि आर्थिक स्तर भी मजबूत होगा। आप में से कुछ लोग एक्सरसाइज करना शुरु करेंगे,सेहत के साथ साथ स्फूर्ति मिलेगी। आपका सपना पूरा करवाना परिवार के लिए दायित्व की बात है, वो इसे बखूबी निभएंगे। धार्मिक प्रवृति वाले लोग किसी यात्रा पर निकल सकते हैं,मानसिक सुकून मिलने वाला है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

कुंभ

उचित डाइट का पालन शुरु करेंगे इसका फायदा सेहत के स्तर पर महसूस होने लगेगा। पैसा कमाने का कोई शानदार अवसर आपके सामने से गुजर जाने के संकेत हैं , सतर्क रहें। परिवार के साथ किसी जगह की यात्रा का प्लान बनने वाला है, मस्ती के लिए तैयार रहें। आप में से कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति का पैसा और प्रॉपर्टी हासिल होने की उम्मीद है। पढाई के क्षेत्र में आपको अपने पसंद का विषय चुनने की स्वतंत्रता मिल सकती है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

मीन

प्रॉपर्टी के किसी विवाद को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी, सहमति से फैसला हो जाएगा। स्वास्थ्य के लेकर अत्यधिक चिंता अनावश्यक है, चिंता के बदले प्रयास करना सही है। सड़क पर यात्रा करते समय आज आपको विशेष रुप से सावधान रहने की जरुरत है। परिवार में किसी के लंबे समय बाद आने से पुरानी बातें ताजा करने का सुख मिलने वाला है,

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : क्रीम

टिप्स

  • रसोई में सिंक के नीचे सफाई करें। ऐसा करने से आप अपनी संपन्नता और नए मौकों का द्वार खोल देते हैं।
  • जो चीजें आप खरीदना चाहते हैं और उसके लिए आपको अपनी ऊर्जा जोड़ने की जरुरत है इसलिए अच्छा होगा अगर आप इसकी तस्वीर घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखें।
  • अपने चूल्हे को हमेशा साफ रखें। यह संपन्नता और धन को आकर्षित करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story