29 December 2020 राशिफल: इन पांच राशि वालों को हो सकता है प्रॉपर्टी से लाभ, पढ़ें मंगलवार का राशिफल (Today's Horoscope)
आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

29 December 2020 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।
29 दिसंबर 2020 का पंचांग
नक्षत्र : मृगशिरा
योग : शुक्ल
करण : वाणिज्य
सूर्योदय: 07:.13
सूर्यास्त : 17:34
Also Read: Makar Sankranti 2021: मकर संक्राति इन उपायों को करने से समस्त सुखों की होगी प्राप्ति

मेष
कार्यक्षेत्र पर कुछ बदलावों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। घर के कामों में मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। शॉर्ट नोटिस पर विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। खानदानी पैसा या प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-अपने साथी के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हल्का लाल

वृषभ
कार्यक्षेत्र पर किसी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में सफल होंगे। परिवार के किसी युवा के प्रदर्शन पर गर्व होगा। अकेले लंबी यात्रा पर ना जाएं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है।
लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताकर रिलेक्स महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – रोजी ब्राउन

मिथुन
करियर में अच्छे ब्रेक का इंतजार कर रहे लोगों को इंतजार करना होगा। नवविवाहित जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है।
लव फोकस-अपने साथी से कुछ सवाल पूछने के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – रॉयल ब्लू

कर्क
किसी चीज पर पैसा खर्च कर पछतावा हो सकता है। घर की पेंटिंग और सफाई के लिए गृहणियों को प्रोत्साहित करना होगा। आज सड़क मार्ग से यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। कोई आपकी प्रॉपर्टी पर अपना दावा कर सकता है।
लव फोकस-आज आपकी रोमांटिक आकांक्षांओं के पूरे होने की संभावना है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – बेज

सिंह
कार्यक्षेत्र पर किसी विवाद को आसानी से संभालने में सफल होंगे। घर पर नकरात्मक माहौल के चलते तनाव का माहौल रहेगा। गाड़ी चलाते समय स्पीड़ पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी की किसी डील को करने के लिए दिन अच्छा है।
लव फोकस-साथी के मिलने में थोड़ी से देरी से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – डार्क ग्रे

कन्या
प्रोफेशनल्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। घर में कुछ बदलाव कराने की सोच सकते हैं। कोई लंबी यात्रा बिना किसी अड़चन के पूरी हो जाएगी। किसी के साथ अपने मतभेद दूर करने में सफल होंगे।
लव फोकस-आज आप प्यार में उपेक्षित महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – आसमानी

तुला
अच्छे दाम में शॉपिंग करने का मौका मिल सकता है। गृहणियां घर पर किसी बात को लेकर कुंठित महसूस कर सकती है। किसी टूरिस्ट स्थान पर यात्रा पर जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं।
लव फोकस-किसी विशेष व्यक्ति से अपने दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

वृश्चिक
किसी को दिया उधार वापस लेने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में आपके सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी की डील को करने में समस्या हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव फोकस-नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – बेज

धनु
नौकरी में किए गए बदलाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। कोई घर या प्रॉपर्टी आपके नाम आ सकती है। कोई आज आपसे मिलने के लिए बेचैन हो सकता है।
लव फोकस-प्रेम का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लेवेंडर

मकर
धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर अपने बातचीत कौशल से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे।
लव फोकस-किसी लंबी रिलेशनशिप पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – टरक्वॉइश

कुंभ
रुका हुआ पैसा वापस पाने के लिए प्रयास करने होंगे। विदेश यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। किसी की खातिरदारी करने में काफी समय बर्बाद हो सकता है।
लव फोकस-नवविवाहित जोड़ों में कुछ मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – क्रीम

मीन
कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव महसूस करेंगे। किसी के साथ लंबी यात्रा पर जाकर अच्छा लगेगा। प्रॉपर्टी की किसी डील को करने के लिए समय उपयुक्त है। दवाई में किए गए बदलाव का सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
लव फोकस-एक-दूसरे के साथ आपसी समझ के चलते रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – गुलाबी
टिप्स
• अपने घर के नंबर प्लेट को चमका कर रखें। आपके घर का मुख्य दरवाजा जितना आकर्षक होगा ची उतना अधिक प्रवेश करेगा और आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।
• धन को सफेद या सलेटी रंग के पर्स में रखें। फेंगशुई में इस रंग को स्थिरता और स्थायित्व को प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है।
• रसोई में पीले फूल वाला गमला रखें। पीला रंग सूर्य और सोने का रंग होता है, जो आपको आपके लक्ष्य के प्रति सजग रखता है और सामर्थ्य को बढाता है।