Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

28 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

28 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 28 सितंबर 2020 को अश्विन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है।

आज का पंचांग

28 सितंबर 2020 का पंचांग

नक्षत्र : धनिष्ठा

योग : धृति

सूर्योदय: 06:12

सूर्यास्त : 18:07


मेष

कोई नई जॉब मिल सकती है या किसी इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल सकता है। किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। ध्यान लगाने से मानसिक शांति मिलने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर किसी चीज़ में खुशी खुशी व्यस्त रहेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर विदेश जाने का मौका मिल सकता है। मकान की मरम्मत का काम पूरा हो सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग – रोज


वृषभ

कार्यक्षेत्र पर किसी निजी जॉब के लिए किसी पर विश्वास ना करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने प्रयासों से अच्छी सेहत पाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपकी क्रिएटिवटी को पहचान मिलेगी। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

लव फोकस-अपने प्रयासों से किसी के करीब आने में सफल होंगे।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग – सैंडी ब्राउन


मिथुन

कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। पिछले किए गए किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नियमित खानपान को हेल्दी फूड या एनर्जी ड्रिंक्स के साथ ना बदलें। किसी लंबी यात्रा पर जाने के लिए जल्दी निकलें। किसी नए घर को व्यवस्थित करने के योग हैं। कोई बड़ा मौका मिलने की संभावना है।

लव फोकस-अपने साथी को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू


कर्क

कार्यक्षेत्र पर आज आपका मन नहीं लगेगा। किसी प्रोजेक्ट के लिए धन का इंतज़ाम करने में समस्या नहीं होगी। सेहत में सुधार होने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। नई जगह जाकर नए लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है।

लव फोकस-किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग – पीला


सिंह

सरकारी नौकरी कर रहे लोग कोई मंहगी खरीददारी कर सकते हैं। बिचौलियों के अच्छा कमीशन कमाने की संभावना है। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी बच्चे को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील ना करें।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताने में सफल होंगे।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग – नेवी ब्लू


कन्या

किसी जॉब में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैसों का आदान-प्रदान करते समय सतर्क रहें। खानपान की आदत पर नियंत्रण रखें। गृहणियों को फिज़ल खर्चों को कम करने की जरूरत है। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉपर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-विवाह योग्य लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिलने की संभावना है।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग – हरा


तुला

किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच सकते हैं। घर के लिए किसी सामान की खरीददारी के लिए पैसा जुटाने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना लाभदायक रहगा। गृहणियां किसी खुशखबरी के मिलने से खुश होगी। विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा होगा। खानदानी प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद हो सकता है।

लव फोकस-अपने रिश्तों में गलतफहमियां नहीं होने देंगे।

शुभ अंक - 22

शुभ रंग – नेवी ब्लू


वृश्चिक

ऑफिस के समय निजी कामों को करने से बचें। धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना लाभदायक रहेगा। आपके प्रयासों के चलते परिवार और दोस्तों के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जाना उम्मीद से महंगा साबित होगा। किसी पुरानी प्रॉपर्टी से धन लाभ की उम्मीद है।

लव फोकस-प्रेम संबंधित मामलों में आपकी व्यवहारिकता की प्रशंसा होगी।

शुभ अंक - 10

शुभ रंग – लेमन


धनु

कार्यक्षेत्र पर आपके काम को पहचान मिलेगी। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर किसी की अनुपस्थिति में चीजें संभालने की जरूरत है। कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-आपका साथी आपके लिए कुछ स्पेशल कर सकता है।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग – नारंगी


मकर

कार्यक्षेत्र पर किसी काम का मूल्यांकन कर संतुष्ट होंगे। परिवार और दोस्तों पर जरूरत से ज़्यादा पैसा खर्च ना करें। अपने प्रयासों से अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। परिवार के किसी समारोह में लोगों की कंपनी को एंजॉय करेंगे। किसी नए घर को व्यवस्थित करने की सोचेंगे। किसी समारोह का आयोजन हो सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में अपने दृष्टिकोण को मजबूत करें।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग – लाल


कुंभ

पेशेवर मोर्चे पर अच्छे कांटेक्ट्स नए मौके में बदल सकते हैं। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। घर में सुधार इस समय आपकी प्राथमिकता रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी पार्टी का सफलता पूर्वक आयोजन कर पाएंगे।

लव फोकस-आपके साथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग – डार्क ग्रे


मीन

एंडवर्टाइजिंग और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को क्रिएटिव बनना होगा। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। परिवार के किसी समारोह में लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। धार्मिक लोग किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी नई प्रॉपर्टी की मरम्मत कराने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम के इजहार के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग – पीला

टिप्स

• ज्यादा से ज्यादा नौकरी का प्रस्ताव पाने के लिए अपने मेलबॉक्स को रंगीन, मस्ती भरा और आकर्षक रुप में सजाकर रखें, खासतौर पर तब यदि आप अपना काम घर से ही कर रहे हों।

• अपने घर के दरवाजे को कम से कम एक बार पूरी तरह से खोलकर रखें। इससे आपकी क्षमता बढेगी और आपकी जिंदगी आसान बनेगी।

• एक टंकी में मछली डालकर अपने धनक्षेत्र में रखें। जब आप मछली को भोजन कराएंगे उससे आपके धन में वृद्धि होगी।

और पढ़ें
Next Story