Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

28 December 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

28 December 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today
X

28 December 2020 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

28 दिसंबर 2020 का पंचांग

नक्षत्र : रोहिणी

योग : शुभ

करण : गर

सूर्योदय: 07:.12

सूर्यास्त : 17:32

Also Read: Pradosh Vrat January 2021: जनवरी 2021 में प्रदोष व्रत की तिथियां, जानिए...


मेष

ऑफिस में हुए बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में रहने की संभावना है। किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाना फायदेमंद साबित होगा। आपके मददगार स्वभाव के चलते समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी।

लव फोकस-व्यस्तता के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश


वृषभ

घर में किए गए बदलावों की सभी सरहाना करेंगे। किसी की पैसों से मदद कर अपार संतोष मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम की धीमी प्रगति के चलते परेशान हो सकते हैं। । किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी के लिए दिन शुभ रहेगा।

लव फोकस-पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह जाकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का लाल


मिथुन

व्यापारियों को कुछ अच्छे मौके मिलने की संभावना है। परिवार में कोई जरुरत से ज़्यादा पैसा खर्च कर सकता है। किसी खानदानी प्रॉपर्टी के अच्छे दाम में बिकने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

लव फोकस-ऑफिस में कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - पीच


कर्क

आय के नए साधन खुलने की संभावना है। घर पर किसी विशेष चीज का आयोजन हो सकता है। किसी के साथ यात्रा पर जाना सही निर्णय साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दाम पर खरीद सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ आ सकता है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - वॉयलेट


सिंह

कार्यक्षेत्र पर कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से तैयारी कर लें। घर के नवीनीकरण का काम करा सकते हैं।

लव फोकस-एक ऐसे व्यक्ति जिसे आप पसंद करते हैं, उससे मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - पर्पल


कन्या

कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी की डिमांड को पूरी करने की कोशिश करें। लंबी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। बिल्डर्स किसी टाउनशिप का विचार कर सकते हैं।

लव फोकस-अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन


तुला

कार्यक्षेत्र पर अपने प्रदर्शन से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। घर में आपके योगदान की सभी तारीफ करेंगे। व्यापारियों और इंडस्ट्रीलिस्ट के विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी में निवेश की सोच सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - हरा


वृश्चिक

करियर में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मिलकर कुछ रोमांचक करने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को बेचने के अच्छे दाम मिल सकते हैं। आपके मददगार स्वभाव के चलते समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

लव फोकस-प्रेम संबंधों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - पर्पल


धनु

दोस्तों और एसोसिएट्स के साथ कुछ अच्छा प्लान कर सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा पर जाने के लिए समय अच्छा है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना जल्द पूरा होगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के राज खुल सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग - सिल्वर


मकर

कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके हिसाब से चलेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर के विकल्पों को ढूंढने के लिए दिन अच्छा है। आज लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।

लव फोकस-अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग - ब्राउन


कुंभ

कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज को प्राप्त करने में सफल होंगे। परिवार से अलग रह रहे लोग परिवार के साथ अच्छा महसूस करेंगे। यात्राओं पर जाने के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जाने का मौका मिल सकता है।

लव फोकस-किसी के रोमांटिक प्रस्ताव को रिस्पांस ना देने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग - हरा


मीन

किसी रुके हुए पैसे के वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रोफेशनल्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के कुछ मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रुरत है। किसी के साथ यात्रा पर जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - सिल्वर

टिप्स

• घर की बैठक और सीढी को आप सजा कर रखें । इससे ची की ऊर्जा मिलती है और घर में और जीवन के अन्य क्षेत्र में मची हलचल शांत हो जाती है।

• रसोई घर को रोशन करके रखें। चारों तरफ से चमकने वाला बॉल रोशनी को आकर्षित करने वाला कोई भी चीज रसोई के छत से टांग दें।

• दो नंबर का दर्शाता हुआ कोई चित्र अपने शयनकक्ष में लगाएं। नंबर दो पार्टनरशिप को दर्शाता है इसलिए इसे लगाने से पति पत्नी के संबंध में उत्साह और आकर्षण बढता है।

और पढ़ें
Next Story