Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

27 January 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope

आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 27 January 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज के दिन यदि मिथुन राशि के जातको का अपने प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है, इसके अलावा कैसा रहने वाला अन्य राशियों के जातको के प्रेम जीवन का हाल, आइए जानते हैं आज का लव राशिफल

27 January 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Todays Love Horoscope
X
27 January 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope

27 January 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज सोमवार का दिन है और यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो राहुकाल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए जो दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा कैसी रहेगी सभी 12 राशियों के जातको की लव लाइफ। आइए जानते हैं आज का लव का राशिफल


27 जनवरी 2020 मेष लव राशिफल

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं है। आप और आपके प्रेमी के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल जरूर करें।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग- पीच


27 जनवरी 2020 वृषभ लव राशिफल

प्रेमी की भावनाओं की कद्र करें और उनकी बात सुनें नहीं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। शादीशुदा लोगों को ससुराल में किसी समारोह पर न चाहते हुए भी जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- सफेद


27 जनवरी 2020 मिथुन लव राशिफल

आज आपके गुस्से के कारण आपका रिश्ता समाप्त हो सकता है। इसलिए किसी भी बात पर गुस्सा न करें और शांति से उसका समाधान करें। विवाहित लोगों को आज जीवनसाथी के साथ आनंद के पल बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग- सियान


27 जनवरी 2020 कर्क लव राशिफल

आज आपका प्रेमी किसी और का गुस्सा आप पर निकाल सकता है। जिसकी वजह से आपका झगड़ा भी हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग शादी करना चाहते हैं उनकी बात बनते- बनते बिगड़ सकती है।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन


27 जनवरी 2020 सिंह लव राशिफल

आज आप व्यस्त रहने के बाद भी प्रेमी से मिलने का समय निकाल लेंगे। वहीं जो लोग नवविवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी की और से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी


27 जनवरी 2020 कन्या लव राशिफल

आज प्रेमी की किसी बात का आप बुरा मान सकते हैं। जिसकी वजह से आप उनसे नाराज हो सकते हैं। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं वे लोग आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बीताएंगे।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग- लाल


27 जनवरी 2020 तुला लव राशिफल

शादीशुदा लोगों को आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर किसी तरह की परेशानी हो सकती है। वहीं जो लोग किसी से प्रेम करते हैं वह आज उन्हें अपने दिल की बात बता सकते हैं। वहीं आज तुला राशि के जातको को उनका प्रेमी कोई सरप्राइज दे सकता है।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग- नारंगी


27 जनवरी 2020 वृश्चिक लव राशिफल

आज आप अपने प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो आपके प्रेमी को भी पसंद आएगा। वहीं विवाहित लोगों को आज काम की व्यसतता अधिक रह सकती है। जिसकी वजह से जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे।

शुभ अंक - 20

शुभ रंग- सिल्वर


27 जनवरी 2020 धनु लव राशिफल

किसी महिला से आज आपकी दोस्ती हो सकती है। लेकिन किसी पर अधिक भरोसा न करें नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है। वहीं जोे लोग विवाहित हैं उनका आज जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - ग्रे


27 जनवरी 2020 मकर लव राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग सिंगल हैं उनकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगो के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी का स्वाभाव आज आपको परेशान कर सकता है।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग- हल्का लाल


27 जनवरी 2020 कुंभ राशिफल

यदि आप अपने परिवार वालों से किसी को मिलवाना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए शुभ नहीं है। जो लोग किसी साथी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- पर्पल


27 जनवरी 2020 मीन राशिफल

प्रेम संबंधों में आज अनुकूलता महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बीताएंगे। वहीं जो लोग विवाहित हैं वह आज जीवनसाथी के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग- मरून

और पढ़ें
Next Story