26 नवंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 26 नवंबर 2020 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : रेवती
योग : सिद्धि
सूर्योदय: 06:53
सूर्यास्त : 17:24
मेष
पढ़ाई में कोई सही निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर लोग आपके महत्व को समझेंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे।
लव फोकस-आपसी प्रयासों से रिश्ते मज़बूत होंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - मजेंटा
वृषभ
अपने बातचीत कौशल से किसी डील को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। आय के अन्य स्त्रोतों के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहत के प्रति जागरुक लोगों के साथ रहने से वजन कम होगा।
लव फोकस-पुराना प्यार जिंदगी में वापस आ सकता है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - लेमन
मिथुन
दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम करने का असर सेहत पर दिखाई देगा।
लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – बेबी पिंक
कर्क
आज घर पर रहकर अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। चैरिटी से जुड़े काम कर संतुष्टी महसूस करेंगे।
लव फोकस-एक-दूसरे के साथ समय बिताने से प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - नारंगी
सिंह
आज आप घर के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर जल्द से जल्द काम करने की कोशिश करें। आज आपकी हर इच्छा पूरी होगी। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों में शांत रहने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – मैटेलिक ब्लू
कन्या
किसी जटिल प्रोजेक्ट को पूरा करने में असफल हो सकते हैं। किसी पारिवारिक युवा का पढ़ाई में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। संयुक्त परिवार में रह रहे लोग एक दूसरे के साथ अच्छा महसूस करेंगे। सेहत पर ध्यान देने की कोशिश करें।
लव फोकस-विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग - पर्पल
तुला
व्यवसाय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत के प्रति जागरुक लोग व्यायाम करने की सोच सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के तरक्की के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में सही मौका पाने के लिए अभी इतंजार करना होगा।
लव फोकस-पर्सनल ग्रूविंग करना प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - पर्पल
वृश्चिक
किसी इंटरव्यू में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नए वाहन या प्रॉपर्टी मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी कानूनी मामले को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे।
लव फोकस-अपने साथी की अटेंशन पाकर खुश होंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – केसरिया
धनु
किसी वाहन को खरीदने के लिए लोन का इंतज़ाम करना मुश्किल होगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नए कौशल सीखने की आवश्यकता है। आज अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स का हिस्सा बन सकते हैं। कहीं तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-अपने साथी के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - लाल
मकर
कार्यक्षेत्र पर अपने सहकर्मियों को खुश रखना काम के लिए अच्छा रहेगा। किसी के साथ अपने दिल की बात कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा का रिजर्वेशन कराने में व्यस्त रह सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है।
लव फोकस-आपके रोमांटिक विचारों से आपका साथी खुश होगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हल्का लाल
कुंभ
कार्यक्षेत्र पर अपनी सफलता पर गर्व करेंगे। पढ़ाई में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। धन संबंधित समस्या नहीं होगी।
लव फोकस-आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश
मीन
कार्यक्षेत्र पर चीज़ें सुचारू रूप से चलेगी। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की कोशिश सफल हो सकती है।
लव फोकस-अपने साथी को खुश करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – टरक्वॉइश
टिप्स
• जिस सामान का आप काफी दिनों से इस्तेमाल नहीं कर रहें हैं उसे घर से निकाल दें। घर के दराज और अलमारियों में अनावश्यक सामान भरकर न रखें।
• अपने डेस्क के दक्षिण-पूर्वी कोने में एक छोटा सा पौधा रखें। यह अच्छे भाग्य को आकर्षित करता है। और व्यक्तिगत विेकास के अवसरों को बढ़ाता है।
• अपने घर और कार्यस्थल को अव्यवस्था से मुक्त करें। अनुपयुक्त और अव्यवस्थित स्थान न तो धन को आकर्षित कर सकता है और न ही साकारात्मक ऊर्जा का वाहक बन सकता है।