Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

26 June 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

26 June 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

26 June 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।

26 जून 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा

योग : इन्द्र

करण : तैतिल

सूर्योदय : 5:47 AM

सूर्यास्त : 07:12 PM

ये भी पढ़ें : Hariyali Teej Calendar 2021 : हरियाली तीज 2021 कैलेंडर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

मेष

वित्तीय स्तर पर आज का दिन आपके लिए शानदार रहने की उम्मीद है। सेहत की वजह से आज थोड़ी परेशानी रहने के संकेत हैं, ध्यान रखें। नए उद्दयम को शुरु करने में परिवार का साथ मिलने की उम्मीद है। छुट्टियां मनाने गए लोग अपनी घुमक्कड़ी का जमकर मजा लेने वाले हैं। आप में से कुछ लोग आज गर्मी के मौसम की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : लेमन

वृषभ

परिवार के लोगों के बीच बढ रही दूरी सही नहीं है,ठीक करने का प्रयास करें। आप में से कुछ लोगों के वेकेशन पर निकलने की प्रबल संभावना है, तैयार रहें। जिसे आप नापसंद करते हैं उसके संपत्ति खरीदने पर ईर्ष्या हो सकती है। आज आप पढाई के क्षेत्र में कठिन प्रतियोगिता पार करने में सफल रहेंगे।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : सुनहरा

मिथुन

नए व्यायाम तकनीक से आपको बॉडी पेन और आलस से छुटकारा मिलने वाला है। किसी खास विवशता के कारण परिवारिक समारोह से दूर रहना पड़ सकता है। यात्रा से आपके जीवन में एक नया अवसर आने वाला है, अपने मकसद में व्यस्त रहेंगे। कोई नई प्रॉपर्टी आपकी प्रतिष्ठा को और बढाएगा,इसे लेकर उत्साहित रहने वाले हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : गहरा नीला

कर्क

सेहत को लेकर चल रही परेशानी और चिंता अब पूरी तरह दूर हो जाएगा, निश्चिंत रहें। परिवार का कोई नौजवान आपकी प्रतिष्ठा बढाने वाला है वाला है, जश्न मनाने का मौका है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी निर्णय लेन से आज परहेज रखें, सितारे प्रतिकूल नजर आ रहें हैं। पढाई को लेकर गंभीर लोग किसी प्रतियोगता के लिए खुद को सबसे अलग कर सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लेमन

सिंह

शेप में बने रहने के लिए डाइट पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, आत्मबल से काम लें। आप में से कुछ लोगों के लिए लंबी यात्रा कई बदलाव लेकर आने वाल है, उत्साहित रहेंगे। पैतृक संपत्ति का हिस्सा आपके नाम पर किए जाने की उम्मीद नजर आ रही है, तैयार रहें। करियर में फायदे के लिए किसी प्रभावशाली इंसान को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : पर्पल

कन्या

आज का दिन आपके लिए निजी और प्रोफेशनल दोनों स्तर पर अनुकूल रहने वाला है। जो लोग लाइफस्टाइल की समस्या से ग्रसित हैं उन्हें खुद पर सख्त नजर रखनी होगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा,सदस्यों के बीच आपसी समझदारी बढने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी समस्या का तत्काल निदान तलाश सकते हैं,काम में सफल रहेंगे।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : लाल

तुला

खान पान पर नियंत्रण रखने का फायदा आपकी सेहत और फिटनेस में नजर आने वाला है। परिवार के साथ बाहर घूमने जाना बेहद रोमांचक रहेगा,मानसिक सुकून महसूस कर सकते हैं। पढाई के स्तर पर कोई बड़ा लक्ष्य लंबे इंतजार के बाद पूरा होता होने की उम्मीद दिख रही है। समाजिक क्षेत्र में अपना बढता हुआ दायरा और सरोकार देखकर असीम संतुष्टी मिलेन वाली है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : गहरा नीला

वृश्चिक

आत्मसंयम सेहत और फिटनेस के लिए वरदान साबित होगा, अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। परिवार के किसी नौजवान की शादी तय होने वाली है घर में उत्सव का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा से आपको थकान और बैचेनी रहेगी ,खुद को बहलाने का प्रयास कर सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में आपकी किस्मत चमकने वाली है,अपने पसंद का क्षेत्र चुनना आसान होगा।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : लेवेन्डर

धनु

सही खान पान का रास्ता चुनना आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखने वाला है। कोई षडयंत्रकारी रिश्तेदार आपके खिलाफ कुछ कर सकता है,सावधान रहना होगा। ग्रुप में किसी ट्रिप पर जाने का प्लान युवाओं को बेहद उत्साह और रोमांच से भर देगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिहाज से फिलहाल अनुकूल अवसर दिखा रहा,आगे बढें। किसी बड़े संस्थान में एडमिशन की इच्छा रखने वालों के लिए आज शुभ दिन है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : लेमन

मकर

संतुलित डाइट और उचित व्यायाम के जरिये स्लिम ट्रिम बने रहने का सपना पूरा होगा। लंबे इंतजार के बाद किसी रोमांचक ट्रिप पर जाने का सपना पूरा हो जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी का विवाद आपको परेशान करेगा लेकिन कानूनी मामले स बचे रह सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में आपको कोई शानदार अवसर मिलने की उम्मीद है,प्रयास करते रहें।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग :लाल

कुंभ

सेहत को देखते हुए आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जरुरत महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई काम करना रोमांचक लगेगा, इसका मजा लेंगे। वेकेशन पर विदेश जाने वाले लोग अपने दिल में बसी हर ख्वाहिश पूरी करने वाले हैं। आप में से कुछ लोगों द्वारा वाहन खरीदे जाने की संभावना बन रही है,उत्साहित रहेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

मीन

प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। कुछ गृहणियां घर को नए ढंग से सजाने संवारने के विकल्प पर विचार कर सकती हैं। आपको किसी ऐसी जगह की यात्रा करने का अवसर मिलेगा जहां पहले कभी नहीं गए। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले का कानूनी हल मिल जाएगा,फैसला आपके पक्ष मे रहेगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

टिप्स

  1. अपने बैठक की खिड़की में क्रिस्टल लटकाएं। ऐसा करने से आप वहां ची को आमंत्रित करते हैं।
  2. अपने बहुमुल्य सामान जैसे गहने गुल्लक पैसे आदि को शयनकक्ष में पिछले बांयें किनारे में रखें। यह धन क्षेत्र होता है यहां बहुमुल्य सामान रखने से धन की वृद्धि होती है।
  3. पुरानी पत्र -पत्रिका समाचार पत्र या कोई मैनुअल अनावश्यक जमा नहीं रहने दें। कार्यालय में इस उपाय को अपनाने से आपको नए मौके मिलते हैं और आपकी संपदा बढती रहती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story