26 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 26 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।
आज का पंचांग
26 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : अनुराधा
योग : वैधृति
सूर्योदय: 05:56
सूर्यास्त : 18:49
मेष
आपके किसी काम से घर से बाहर रहने पर किसी बुजुर्ग की मदद आपको संतुष्टि देगी। आपमें से कुछ आज विदेश यात्रा पर जाने का विचार कर आगे कदम बढ़ा सकते हैं जिसमें आपको खूब आनंद आने वाला है। संपत्ति से संबंधित मामले में निर्णय आपके पक्ष में दिया जा सकता है। आपमें से जो किसी संस्थान और अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, वे अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आज आप अपने प्यार को जीतने के लिए कुछ प्लान करेंगे और इसलिए कैंडल लाइट डिनर की योजना बनाएं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला
वृष
आज आपके पास धन अप्रत्याशित स्त्रोतों से आ सकता है और आपको वित्तीय रूप से स्थिर बनाएगा। दफ्तर में आप खुशनुमा समय बिताएंगे क्योंकि आज आप खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। जीवन के इस मोड़ पर स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड को पूरी तरह से छोड़कर संतुलित आहार और संयम की आवश्यकता है। शादी योग्य बच्चे या भाई-बहन के लिए उपयुक्त साथी की तलाश सफलतापूर्वक होगी। आपमें से कुछ दफ्तर के काम से विदेश यात्रा कर सकते हैं। आपका घर के मालिक अपनी संपत्ति से अच्छा किराया लेने में सफल होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
मिथुन
संपत्ति बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। फिटनेस प्रोग्राम जिसे आप बहुत समय से अपनाना चाहते थे, आज सच हो सकता है। परिवार से दूर रहने वाले खुद खुश होने के तरीके खोज लेंगे। जब आपको मदद की जरुरत होगी यह आपको उपलब्ध होगी। आप संपत्ति के मामले में एक अच्छे सौदे पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सही दृष्टिकोण अपनाना जरूरी होगा। आपको स्वयं निर्णय कर दो अलग-अलग दिशाओं से आने वाले दबाव को संतुलित करने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
कर्क
हालांकि आप आर्थिक रूप से मजबूत हैं, फिर भी आपको कमाई बढ़ाने के और रास्ते खोजने होंगे। नौकरी बदलने का विचार करने वाले लोग नौकरी के लाभ और नुकसान पर ध्यान से विचार करें। वॉकिंग, जॉगिंग और साइकलिंग आपके लिए सेहत की दृष्टि से सही विकल्प हैं। आपका कोई रिश्तेदार या दोस्त जिस पर सहायता करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं वह दूर होने के कारण आज आपकी सहायता नहीं कर पाएगा। आज कोई अचल संपत्ति विरासत या उपहार के रूप में आपको मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रतियोगिता में आपके सबसे अच्छे अंक आने की संभावना है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: भूरा
सिंह
शेयर बाजार में पैसा लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। खुदरा शोरूम मालिकों को अपना व्यापार बढाने के लिए अधिक प्रचार करने की आवश्यकता होगी। आपके पास जो है उससे संतुष्ट होने से आपका मन शांत रहेगा। आप शारीरिक रूप से दूर होने के बावजूद, अपने प्रिय व्यक्ति के निकट संपर्क में रहेंगे। कोई साहसिक गतिविधि आपको वह सुख देगी जिसकी तलाश आपको पिछले कई समय से थी। आपमें से कुछ के लिए अपना घर या अपार्टमेंट में मकान होने का सपना जल्द ही सच होगा। पढ़ाई करने में कठिनाई का सामना करने वाले छात्रों को उत्कृष्ट गुरु मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: फिरोजी
कन्या
आपमें से जो लंबे समय से बीमार हैं वे लोग आज कुछ राहत महसूस करेंगे। आपमें से जो काफी समय से परिवार से अलग रह रहे हैं, वे आज परिवार से जुड़ने का मौका पाएंगे। लंबी यात्रा पर विचार कर रहे हैं तो यह दिन बेहतरीन है। संपत्ति से संबंधित अधूरे मामले आज आपके पक्ष में आएंगे। आपमें से कुछ छात्र आज कोई लेक्चर या कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आपको किसी काम की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। रोमांटिक मोर्चे पर आप अपनी भावनाओं को साथी तक पहुंचाने में सफल होंगे।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हल्का पीला
तुला
आज किसी की आकांक्षाओं को पूरा करना के लिए पैसों की मदद करना आपके लिए सबसे जरूरी काम होगा। डॉक्टरों और वकीलों के लिए अच्छी कमाई की संभावनाओं का संकेत मिल रहा है। आपमें से जो जीवनशैली संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं वे अपनी स्थिति में सुधार पाएंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग से आपको आज ढेर सारा प्यार मिलेगा। छुट्टियों के लिए आपकी पसंद की जगह आपके साथ जाने वालों के लिए बहुत रोमांचक साबित होगी। संपत्ति का निर्णय आपके पक्ष में होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर खुशखबरी मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: हल्का ग्रे
वृश्चिक
ताजी हवा और शांत मन दिमाग के तनाव को खत्म कर देगा। आज परिवार के साथ सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। आपमें से जो दिनचर्या से अवकाश चाहते हैं उसके लिए रोमांचक छुट्टी पर जाने का अवसर मिलेगा। संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे वालों को एक आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है जो वे मन ही नहीं कर पाएंगे। अच्छी तैयारी से प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी मुद्दे पर कुछ कड़वाहट का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन इसे दिल पर ना लें। आपकी ईमानदारी और भरोसेमंद स्वभाव आपके साथी को खुश करेगा।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: फिरोजी
धनु
कुछ ऐसा जिस पर आप पैसा खर्च कर रहे हैं वह आपके लिए संतुष्टि का बड़ा स्रोत बनेगा। पानी से जुड़े लोगों को पेशेवर मोर्चे पर कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी इच्छा शक्ति आपको सकारात्मक परिणाम के साथ फिटनेस योजना बनाने के लिए प्रेरित करेगी। आज परिवार के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। अचल संपत्ति में कोई अच्छा सौदा मिलने से आप खुश होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर, आप जल्द ही उन दिक्कतों से मुक्त हो जाएंगे, जो आपको रोक रही थीं। यह वह दिन है जब पार्टनर आपसे अपने दिल की बात कहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: चॉकलेट
मकर
एक अच्छे वित्तीय सलाहकार की सलाह आपको बकाया राशि की वसूली में मदद करेगी किसे पाने की उम्मीद आप खो चुके थे। आपके द्वारा अपनाई गई बदली हुई दिनचर्या आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छी होगी। घरेलू मोर्चे पर बदलाव की उम्मीद की जा सकती है और यह आपके लिए अच्छा होगा। आपमें से कुछ के लिए विदेश यात्रा बहुत खुश करने वाली साबित होगी। आपके पास जल्द ही अपना मकान होगा क्योंकि सितारे आपके पक्ष में हैं। असली तैयारी के लिए मॉक एग्जाम देने वाले छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी विशेष से उनका भावनात्मक साथ पाएंगे।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: सफेद
कुंभ
किसी वादे को पूरा करने में आपको पैसे की आवश्यकता हो सकती है। मर्चेंट नेवी कर्मी और पायलट आय में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। शरीर के सिस्टम को ठीक करने के लिए फल और जूस आहार बहतरीन रहेगी। आज आपका अच्छा मूड घर पर सबके चेहरे पर खुशियां लाएगा। आपमें से जो घर की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज उनका मनचाहा मकान मिलेगा। संपत्ति से संबंधित लंबित कागजी कार्रवाई पूरी होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी कमियों पर काम करने के लिए यह समय अच्छा है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गहरा हरा
मीन
अगर आप सही कदम उठेंगे तो वित्तीय लेनदेन आपके पक्ष में हो सकते हैं। आज एक आकर्षक निवेश अवसर आपके सामने आ सकता है। आपमें से जो शरीर के निर्माण के उद्देश्य से काम कर रहे अहिं वे इसमें सफल होंगे। आज आपको छोटी पार्टी का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है, जिसका आप खूब आनंद लेंगे। छुट्टियों के मकसद से यात्रा करने वालों के लिए दिन आनंद से बहरा होगा। आप संपत्ति के रखरखाव के लिए पैसा जोड़ सकेंगे। विदेश में पढ़ाई करने वाले या वहां बसने की सोचने वाले लोगों की सभी बाधाएं दूर होंगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बैंगनी
टिप्स
1.घर के किसी मुख्य स्थान पर चींग का संकेत T लगा दें। इस उपाय से आपके जीवन में संतुलन और शांति मिलेगी।
2. अच्छे भाग्य के लिए घर के मुख्य स्थान पर अपने ज्योतिषीय राशि चक्र प्रदर्शित करें। यह आपको जीवन के हर क्षेत्र में खुशी देता है और आपको अपने लक्ष्य की तरफ प्रेरित रखता है।
3. अपने बिस्तर को इस तरह लगाएं ताकि आप जब बिस्तर पर हो तो आप की नजर प्रवेश द्वार पर आसानी से पड़ सके। ऐसा नहीं होने पर आपको चिंता बनी रहेगी कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा और आप शांति से सो नहीं पाएंगे।