Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

25 October 2021 राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

25 October 2021  राशिफल: सोमवार का राशिफल (today Horoscope)
X

25 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।

25 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : मृगशीर्षा, आद्रा

योग: परिघ, शिव

करण : कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 06:32 AM

सूर्यास्त : 05:37 PM

ये भी पढ़ें : 25 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

घर के रोनेनोवेशन के उपर आपने जो कुछ कर्च किया है उसे वापस किराये के जरिये कमा लेंगे। पढाई में लापरवाही करने से बचें आपके वर्तमान प्रदर्शन में गिरावट आने की संभावना दिख रही है। यदि आपको अपनी नौकरी में मन नहीं लग रहा है तो इसे जारी रखने को लेकर पुनर्विचार करें।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : लाल

वृषभ

आपको स्कूल के किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा, काम को नोटिस किया जएगा। बच्चों के लिए घर पर कोई खेल प्रतियोगिता रखना आपको व्यस्तता और आनंद दोनों दे सकता है। यदि कुछ भी कहीं भी खा रहे हैं तो आपका पाचन प्रभावित होने वाला है,खान पान का ख्याल रखें।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : चॉकलेट

मिथुन

निवेश के मकसद से जल्द ही कहीं प्रॉपर्टी लिए जाने की संभावना बन रही है,बेहद खुशी मिलेगी। जिस रिफंड का आपको बेसब्री से इंतजार है अब और उसके लिए धैर्य नहीं रखना पड़ेगा। परिवार का कोई बच्चा बार बार यदि किसी शिक्षक को रिजेक्ट कर रहा हो तो कुछ और सोचें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग: बेज

कर्क

आप में से कुछ लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा की रिज्ल्ट सूची में मेरिट के स्थान पर जगह हासिल करेंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहता है,आप इसे हमेशा बनाए रखने का प्रयास करेंगे। यदि आपके पास व्यायाम करने के लिए वक्त नहीं है तो थोड़ा बहुत एरोबिक्स कर सकते हैं।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : पीच

सिंह

यदि प्रोफेशनल क्षेत्र की परेशानी मानसिक और भावनात्मक दोनों रुप से तनाव दे रहा तो जॉब छोड़ दो। बिना वजह स्कूल में समस्या खड़ी करने से बचें,कुछ हो गया है तो पेरेंट्स को विश्वास में लेना जरुरी होगा। सही लाइफस्टाइल और अपने खान पान का संतुलन बनाए रखने से बहुत हद तक आप फिट रह सकते हैं।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कन्या

आज आपको किसी करीबी के गृहप्रवेश की पूजा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति की विक्री में मिली हिस्सेदारी से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपका ध्यान काम पर रहेगा तो बॉस के नेगेटिविटी को झेलने से बच सकते हैं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : डार्क ग्रे

तुला

अपने बच्चों की हर मांग को पूरा किया जाना संभव नहीं इसलिए उन्हें समझाने का प्रयास कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है,इसे लेकर रोमांचित रहेंगे। यदि कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है तो उससे उबरने का रास्ता निकालें। पढाई के स्तर पर आपका प्रदर्शन कमजोर हो रहा है तो उस पर मेहनत किया जा सकता है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : सिल्वर

वृश्चिक

आपने जिसकी मदद की है वो एहसानमंद रहेगा और जरुरत पड़ने पर काम आएगा। कोई पुरानी बीमारी लापरवाही के कारण दुबारा परेशान कर सकती है, ध्यान देना जरुरी है। यदि आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने जरुरी दस्तावेज को संभाल कर रखना चाहिए।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : लाइट ब्लू

धनु

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहित करने वाला रहेगा,पॉजिटिव महसूस करेंगे। कला के क्षेत्र में काम करने वालों को अवार्ड या सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा लेने की इच्छा रखने वाले स्कॉलरशिप लेने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के संग किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : केसरिया

मकर

प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो किसी ब्रोकर की बात पर भरोसा करने के बदले अपना रिसर्च करें। गुस्सैल बॉस को अपने काम में ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहेंगे जिससे उसका सामना करना पड़े। यदि आपके बच्चे के व्यवहार में परिवर्तन आ रहा है तो उसके मूल समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : बैंगनी

कुंभ

यदि आप अपने रुटीन लाइफ से बोर हो रहे हैं तो किसी खूबसूरत जगह का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। फिटनेस को लेकर मन में लंबे समय से चल रहा विचार अब व्यवहार में बदलने का प्रयास किया जाएगा। ऑफिस के ब्लेम गेम में आप फंसाए जा सकते हैं,समय से पहले इस मामले को साफ कर लेना सही होगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मरुन

मीन

घर से किया जाने वाला व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन इसमें आपका काफी समय बर्वाद होता रहेगा। बच्चों को समय का सार्थक उपयोग करना सीखाएं, उसे कोई हुनर सीखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। सेहत को लेकर चल रहा तनाव और शंका मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दूर हो जाने की संभावना है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : पीच

टिप्स

  • घर में कहीं भी पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए इससे संपन्नता का स्तर भी पानी के साथ नीचे चला जाता है।
  • अपने कपड़े रखने वाले दराज में कोई सुगंध वाली चीज रखें। इस एरोमापेथी से आप अपने प्यार में जुनून को बनाए रख सकते हैं।
  • गोल मोती की माला अपने शयनकक्ष में टांग दें। इस उपाय से आपके प्यार का बंधन मजबूत होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story