Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

25 February 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक
  • जानें अपनी लव लाइफ और वास्तु टिप्स के बारे में

13 october 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरूवार का राशिफल (Today Horoscope)
X

25 February 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

25 फरवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : पुष्य

योग : शोभन

करण : तैतिल

सूर्योदय : 06:55 एएम

सूर्यास्त : 06:24 पीएम

Also Read : Kumbh Mela 2021: कुंभ मेले के दौरान निश्चित रुप से करें यह काम, समस्त इच्छाएं होंगी पूरी


मेष

कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के लिए नेतृत्व करना होगा। किसी के मूड के कारण पारिवारिक छुट्टी पर जाना खराब हो सकता है। किसी घर को खरीदने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले दूसरों से सहमति ले लें।

लव फोकस-साथी द्वारा किए गए वादे के पूरा होने से खुशी मिलेगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – टरक्वॉइश


वृषभ

दोस्त या रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी संभव है। एकाग्रता से पढ़ाई करना फायदेमंद साबित होगा।

लव फोकस-अपने साथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – केसरिया


मिथुन

परिवार आपका पूरा समर्थन करेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके अनुकूल साबित होंगे। छात्र किसी ट्रिप पर जाकर आनंद उठाएंगे।

लव फोकस-कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – बेज


कर्क

नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। किसी करीबी से स्पेशल ट्रीटमेंट मिल सकता है। परिवार के किसी समारोह में रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी बिजेनस ट्रिप पर जाने से अच्छी डील मिलने की संभावना है।

लव फोकस-अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का लाल


सिंह

प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को अतिरिक्त धन लाभ होगा। अच्छी शिक्षा पाने की चाहत उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – पीला


कन्या

कार्यक्षेत्र पर अच्छे मौके मिलने की संभावना है। परिवार अधूरे कामों को पूरा करने में आपका पूरा समर्थन करेगा। किसी यात्रा पर जाकर तरोताज़ा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील को साइन करने से पहले अच्छे से जांच लें।

लव फोकस-जीवनसाथी आपके साथ दिन बिताना चाहेगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – पीच


तुला

खुद को बीमारियों से दूर रखकर अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने करीबियों से मिलने विदेश जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

लव फोकस-जीवनसाथी आपसे बातचीत बंद कर सकता है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – गाढ़ा हरा


वृश्चिक

नियमित व्यायाम कर अच्छा महसूस करेंगे। एक अच्छी सलाह परिवार के किसी सदस्य के लिए फायदेमंद रहेगी। विदेश यात्रा पर जाकर लाभ होगा। प्रॉपर्टी बेचते समय मार्केट के अनुसार ही पैसे बताएं।

लव फोकस-अपने साथी के साथ मतभेदों को स्वयं दूर करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – क्रीम


धनु

कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव रहेगा। आपके सहयोग से परिवार का कोई युवा पढ़ाई में अच्छा करेगा। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है।

लव फोकस-किसी अजनबी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – सियान


मकर

किसी सीनियर को खुश करने में सफल होंगे। अपने दृढ़ता से घर में बदलाव करने में सफल होंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अच्छी तैयारी के चलते प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – नेवी ब्लू


कुंभ

कार्यक्षेत्र पर काम का आनंद उठाएंगे। जरुरत के समय परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।

लव फोकस-साथी के साथ समय बिताने से वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – पर्पल


मीन

व्यापारी लोग अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। किसी बिन बुलाए मेहमान के आने की संभावना है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट डीलर प्रॉप्रर्टी बेचने को लेकर घबराहट महसूस कर सकते हैं।

लव फोकस-परिवार का कोई किसी के साथ मिलाने में मदद करेगा।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – टेन

टिप्स

  1. दरवाजे के ज्यादा नजदीक बैठने से बचें, खासतौर पर मुख्य दरवाजे के पास यह भी सुनिश्चित करें कि दरवाजे की तरफ आपकी पीठ न रहे। दरवाजे की तरफ आपका चेहरा होना चाहिए ताकि हर आने जाने वालों पर आपकी नजर बनी रहे।
  2. अपने बिस्तर पर नीला रंग का चादर बिछाएं। इस रंग के शांत प्रभाव से आपको अच्छी नींद आएगी।
  3. फेंगशुई में सफलता और समृद्धि के लिए ब्लू रंग एक अच्छा विकल्प है। करियर में तरक्की के लिए उत्तर दिशा में ब्लू रंग की वस्तु लगाना बहुत अच्छा माना जाता है।
और पढ़ें
Next Story