24 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। तथा आज सावन मास की विनायक चतुर्थी का व्रत है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 24 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। तथा आज सावन मास की विनायक चतुर्थी का व्रत है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज सावन मास की विनायक चतुर्थी का व्रत है।
आज का पंचांग
24 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी
योग : वरियान
सूर्योदय: 05:38
सूर्यास्त : 19:16

मेष
जरूरत से ज्यादा कसरत शारीरिक तनाव का कारण बन सकती है। पुराने निवेशों के परिपक्व होने के कारण आर्थिक स्थिति स्थिर हो जाएगी। घर परिवार में किसी को मदद की जरूरत पड़ सकती है। मित्रों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अनुकूल समय है। घर के लिए कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं। छात्रों के लिए आशाजनक शुरुआत होने का समय है।
लव फोकस- लव लाइफ से उदासी दूर होगी, खुशियां लौटेंगी।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - हल्का नीला

वृषभ
अच्छी कमाई होने की संभावना बनी हुई है। लग्जरी आइटम पर खर्चा करना संभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियरद्वारा मार्गदर्शन काम को आसान बनाएगा। सही खानपान का असर आपकी शारीरिक स्वस्थता पर दिख रहा है। फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार से अलग रह रहे जातक घर लौट सकते हैं। कुछ जातकों के लिए विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अचल संपत्ति का अच्छा सौदा होना मुमकिन है। छात्रों को हर काम विधिपूर्वक करना होगा। ऐसा करने से समस्याएं हल होंगी और आप लीड में शामिल हो सकते हैं।
लव फोकस-नाराज प्रेमी या प्रेमिका का दिल जीत पाएंगे।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग -तोतिया हरा

मिथुन
अप्रत्याशित स्रोतों से धनागमन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह दूसरों को प्रोत्साहित करेगा। इस कारण आपको अपनी परियोजना के लिए संपूर्ण समर्थन भी प्राप्त हो जाएगा। किसी बीमारी से निजात पाने के लिए घरेलू उपचार काम आ सकते हैं। नए उद्यम में परिवार का कुल समर्थन मिलने की उम्मीद करें। रोमांचक यात्रा की योजना बनाना मुमकिन है। प्रॉपर्टी डील से जुड़ी कागजी कार्रवाई जल्दी पूरी हो सकती है। अपने सपनों का घर बनाना मुमकिन होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन तरक्की के दरवाजे खोल देगा।
लव फोकस- रोमांटिक लाइफ में एक खुशनुमा सरप्राइज आपके इंतजार में है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - गुलाबी

कर्क
धन बचाने की कवायद जारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से जरूरी मदद मिल जाएगी। इस मदद के बल पर अपना काम आसानी से और समय पर कर पाएंगे। स्पोर्ट्स में दिलचस्पी बढ़ेगी। माता पिता या जीवनसाथी के रवैये में सकारात्मक बदलाव होना मुमकिन है। युवाओं के लिए महत्वपूर्ण यात्रा करने का समय है। बहुत पहले बुक की गई संपत्ति पर कब्जा मिलना मुमकिन है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों का प्रदर्शन असाधारण रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपसे खास योगदान की उम्मीद की जा सकती है।
लव फोकस-आप जिसे पसंद करते हैं उसके करीब आने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हल्का पीला

सिंह
उधार दी हुई धन राशि देर से ही सही वापस हो जाएगी। बॉस की अनुपस्थिति में आपको प्रभारी बनाए जाने की संभावना है। जंक फूड से तौबा करेंगे क्योंकि सेहत ही आपकी प्राथमिकता है। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। संतान पक्ष से उनकी उच्च शिक्षा या नौकरी संबंधित खुशखबरी की उम्मीद है। किसी खास परिजन से मिलने के लिए यात्रा मुमकिन है। बुक की गई संपत्ति जल्दी ही कब्जे के लिए तैयार हो जाएगी। शिक्षा स्तर पर अनुकूल परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
लव फोकस-सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की दस्तक सुनाई देगी।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - वॉयलेट

कन्या
अचानक किसी काम के लिए धन की जरूरत पड़ सकती है। जरूरत के समय पर आपको धन मुहैया हो जाएगा। निजी जीवन से जुड़े काम आपके किए बिना पूरे नहीं होंगे। खाने पीने की आदतों को लेकर सावधान हो रहे हैं। इसी कारण अच्छी सेहत का आनंद ले रहे हैं। परिवार का कोई नौजवान आपका दिल जीत लेगा। लंबी यात्रा कष्टदायक हो सकती है। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के योग बन रहे हैं। छात्रों को महत्वपूर्ण लोगों से मदद ले लेनी चाहिए।
लव फोकस-जीवनसाथी के साथ विचारों के मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक -17
शुभ रंग - हरा

तुला
आर्थिक चिंताएं छूमंतर होंगी, धनागमन बना रहेगा। नई नौकरी में लगे जातकों के लिए अनुकूल समय चल रहा है। दिनचर्या में नियमित न होने के कारण सेहत बिगड़ सकती है। घर परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा। झंझटों से बचने के लिए लंबी यात्रा के लिए पूरी तैयारी करें। बिना जांच पड़ताल के प्रॉपर्टी पर पैसा लगाने में जोखिम है। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है।
लव फोकस-लव पार्टनर को दिया गया तोहफा सारी नाराजगी दूर कर देगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स

वृश्चिक
आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य व्यवसायियों के लिए संतोषजनक दिन रहेगा। जीवनशैली में बदलाव आपको फिट और एनर्जेटिक रखे हुए हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करना रोमांचक रहेगा। नई प्रॉपर्टी बुक करने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों की परफॉर्मेंस में सुधार हो रहा है। अपने अतीत में झांकने की कोशिश करेंगे। अपनी गलतियों को सुधारते हुए निजी जीवन में बदलाव लाने के इच्छुक रहेंगे।
लव फोकस-प्रेमीजन के साथ दिल से दिल की बात आज मुमकिन है।
शुभ अंक -11
शुभ रंग - डंडेलियन

धनु
आर्थिक सुख समृद्धि का आनंद लेंगे। व्यवसाई अपने प्रयासों के बल पर अपनी दिशा निर्धारित कर सकते हैं। ठंडी जगह पर छुट्टी बिताने का शानदार मौका मिल सकता है। कुछ जातकों के लिए नए घर में स्थानान्तरण करना संभव होगा। शिक्षा के स्तर पर रोमांचक खबर आपका इंतजार कर रही है। सस्ते दामों पर प्रॉपर्टी खरीदने की होड़ में लगे रह सकते हैं। सेहत साथ निभा रही है।
लव फोकस-किसी का दिल जीतने में सफल होंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - पीच

मकर
आर्थिक स्थिति बेहतर से बेहतरीन हो रही है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपने मकसद में कामयाब मिलेगी। सेहत के मामले में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। जरूरत पढ़ने पर परिवार आपके साथ खड़ा होगा। दिनचर्या से ब्रेक लेकर शहर से बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। छात्र जिस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं उसी में अपना पूरा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों की ये लगन जीवन में सफलता का मार्ग खोलेगी।
लव फोकस-किसी से अचनाक हुई मुलाकात प्यार में बदल सकती है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - सफ़ेद

कुंभ
आर्थिक रूप से खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। जंक फूड आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। घर में बच्चों को धन का महत्व समझाने की जरूरत होगी। घरेलू मुद्दों को जिम्मेदारी से निपटाया जाएगा। यात्रा के दौरान सड़क पर सावधान रहें, समस्या हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। सकारात्मक परिणाम आपका मनोबल बढ़ाएंगे।
लव फोकस-आपके विचारों और तोहफों से प्रेमीजन खुश हो जाएंगे।
शुभ अंक - एक
शुभ रंग - हल्का भूरा

मीन
फिजूलखर्ची में लिप्त रह सकते हैं। आपकी प्रवीणता उच्चाधिकारियों की नजर में आएगी। इससे आपको व्यवसाय में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अनुशासित जीवनशैली अपनाने से सेहत बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने की संभावना है। गेट टुगेदर की योजना बना सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव शरीर को तो थका सकती है लेकिन मन को आराम देगी। छात्र अपनी तैयारी से संतुष्ट रहेंगे। घर के नवीनीकरण में अपने समय और ऊर्जा को समर्पित करना होगा।
लव फोकस-लव पार्टनर अपना वादा निभा पाएंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - क्रिमसन
टिप्स
1. भोजन कक्ष में एक फेंगशुई दर्पण लगाएं। यह प्राकृतिक प्रकाश को फैलाएगा और आप सकरात्मक एवं स्वास्थ्य जनित ऊर्जा से भरे रहेंगे।
2. स्नानघर का दरवाजा हमेशा बंद रखें। स्नान घर का दरवाजा खुला रहने से आपकी सक्रिय ऊर्जा का ह्रास होता है, और आपके जीवन में प्यार को भी प्रभावित करता है ।
3. घर या दफ्तर में कभी भी टूटे हुए प्लेट या ग्लास का इस्तेमाल नहीं करें। ये घर में मुसीबत लाते हैं।