Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

24 February 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 24 February 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज का दिन कुछ राशियों के जातको के लिए अति महत्वपूर्ण हो सकता है, वह अपने प्रेम जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं वहीं कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का लव राशिफल

24 February 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Todays Love Horoscope)
X
24 February 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

24 February 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज यदि आप अपने लव पार्टनर से मिलने से जा रहे हैं तो 8 बजे से 9:30 बजे तक बिल्कुल भी न मिलें नहीं तो आपका उनसे झगड़ा हो सकता है। इसके साथ ही कैसा रहेगा आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का लव राशिफल


24 फरवरी 2020 मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातको को आज अपने प्रेम जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। पिछले समय से चली आ रही परेशानियां आज विकराल रूप ले सकती हैं।प्रेमी को समझने की कोशिश करेंं। वहीं शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करनी चाहिए।

शुभ अंक - 13

शुभ रंग- सी ग्रीन


24 फरवरी 2020 वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के शादीशुदा जातको को आज अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें अपने साथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है अहंकार आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- पीच


24 फरवरी 2020 मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं वह आज अपने साथी के साथ ज़्यादा समय बिताना चाहेंगे। लेकिन काम की व्यस्तता के कारण वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। वहीं शादीशुदा लोग आज अपने जीवनसाथी को समय देने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक - 14

शुभ रंग- नारंगी


24 फरवरी 2020 कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं वह आज अपने प्रयासों से जीवन में प्यार और स्नेह दोबारा पाने में सफल होंगे। वहीं जो लोग काफी समय से किसी साथी की प्रतिक्षा में थे वह आज अपने दिल की बात किसी दोस्त से कह सकते हैं।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग- गोल्डन


24 फरवरी 2020 सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के विवाहित जातको को आज अपने जीवनसाथी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करने का मौका मिलेगा। वहीं शादीशुदा लोगों घर के किसी विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- इंडिगो


24 फरवरी 2020 कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के विवाहित जातक अपने संबंधों को मज़बूत करने के लिए मूड स्विंग्स पर नियंत्रण रखें। वहीं जो लोग सिंगल हैं वह आज किसी के साथ यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। वहीं इस राशि के जो जातक नवविवाहित है।वह भी आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग-पर्पल


24 फरवरी 2020 तुला लव राशिफल

तुला राशि की विवाहित महिलाएं आज किसी समारोह का आयोजन कर सकती है। वहीं इस राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनका आज अपने पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है और गलती न होने पर भी आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है।

शुभ अंक - 10

शुभ रंग-मरून


24 फरवरी 2020 वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातको के लव पार्टनर का मूड आज अच्छा रहेगा। आपके साथ आज उनकी प्यार भरी बातें होंगी। वहीं आज आप भविष्य की कोई योजना भी बना सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा लोगों को आज जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक - 19

शुभ रंग- गुलाबी


24 फरवरी 2020 धनु लव राशिफल

धनु राशि की विवाहित महिलाएं आज घर को नया रुप देने की कोशिश करेंगी। वहीं इस राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर हो सकते हैं। इसके साथ ही इस राशि के जो पुरूष सिंगल हैं उनकी किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - गाढ़ा नीला


24 फरवरी 2020 मकर लव राशिफल

मकर राशि के जो जातक रिलेशनशिप मे हैं उनका सकारात्मक सोच के चलते दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर जाने का मौका मिलेगा। वहीं इस राशि के जो लोग शादी करना चाहते हैं वह आज किसी से मिल सकते हैं।

शुभ अंक - 16

शुभ रंग- लेमन


24 फरवरी 2020 कुंभ राशिफल

कुम्भ राशि के जो जातक किसी साथी की तलाश में थे वह आज किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं वह अपने लव पार्टनर से कुछ ज्यादा ही अपेक्षा रख सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- ग्रे


24 फरवरी 2020 मीन राशिफल

मीन राशि के जो जातक विवाहित हैं उन्हें आज अपने संबंधों को मज़बूत करने के लिए कुछ समझौते करने पड़ेंगे।विवाह योग्य लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस राशि के प्रेमियों को अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए।

शुभ अंक - 12

शुभ रंग- वॉयलेट

और पढ़ें
Next Story