24 December 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (Today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

24 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।
24 दिसंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : मघा, फाल्गुनी
योग : विष्कुम्भ, प्रीति
करण : तैतिल, गर
सूर्योदय : 07:09 AM
सूर्यास्त : 05:43 PM

मेष
बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से कुछ जुड़ाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। खासकर जो वाणिज्य, अर्थशास्त्र और कृषि विज्ञान की पढ़ाई करते हैं, उनके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में भावनाओं पर काबू रखें अन्यथा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापार आपका सही चल रहा है। भगवान गणेश की वंदना करें।

मिथुन
भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क
उग्रता पर काबू रखें। उर्जा का संचार होगा। चीजों में सामंजस्य बनाकर चलें। प्रेम और व्यापार में अभी उलझिए मत। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह
अभी जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सही चलता रहेगा। कोई समस्या की बात नहीं है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या
सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार भी सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला
मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। मन परेशान रहेगा। व्यापार और प्रेम सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक
आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु
शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक लाभ मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। काली वस्तु का दान करें।

मकर
पूरे सप्ताह अच्छी स्थिति है। सारी स्थितियां ठीक हैं। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार अच्छा है। भाग्य साथ देगा। धार्मिक बने रहेंगे। गणेश जी की अराधना करें।

कुंभ
जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार किसी चीज में रिस्क न लें। बस एक दिन जाने दीजिए। बाकी सब ठीक है। अभी कोई नई शुरुआत न करें। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।

मीन
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात रहेगी। रोजगार के नए अवसर आएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार बहुत बढि़या है। गणेश जी की अराधना करें।
टिप्स
- जिस जगह पर आपकी नजर अक्सर जाती है वहां लाल या गुलाबी रंग का स्टार बना दें ।जिस तरह स्टार साकारत्मक सोच का प्रतीक है वैसे ही यह प्रेम और आपसी संबंध को लेकर आपकी सोच को भी साकारात्मक बना कर रखता है।
- खुशहाल परिवार, अच्छा स्वास्थ्य और दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ सद्भाव के लिए गोल्डन लाफिंग बुद्धा को अपने बेडरूम या लीवींग रूम की साईड टेबल पर स्थापित करें।
- एक शीशे का गोल कटोरा या जार घर के मुख्य दरवाजे के पास रख दें। इससे घर में आपसी सामंजस्य और रहने वालों के बीच संपर्क बढता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)