22 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 22 अक्टूबर 2020 को अश्विन के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : सुकर्मा
सूर्योदय: 06:26
सूर्यास्त : 17:44
मेष
पेशेवर मोर्चे पर तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। बढ़ते खर्चों के कारण कुछ सख्त निर्णय लेने की सोच सकते हैं। संयुक्त परिवार में रह लोगों के लिए सही चीज का चुनाव करना मुश्किल होगा। किसी खूबसूरत जगह छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग – हल्का लाल
वृषभ
पिछला किया गया कोई निवेश लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर आपको आपके काम से पहचान मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम कराना लाभदायक रहेगा। माता-पिता किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने का दबाव बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को लेकर मोलभाव करने के लिए समय उपयुक्त है। शैक्षणिक मोर्चे पर नई तकनीक में महारथ हासिल करने के लिए समय दें।
लव फोकस-कोई आपसे प्रेम का इजहार कर सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – डार्क ब्राउन
मिथुन
कुछ बड़ा करने से पहले अपनी वित्तीय संपत्ति का मुआयना कर लें। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। पहले से अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी विदेश यात्रा पर जाना लाभदायक साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर चीजें अच्छी होनी शुरू होंगी।
लव फोकस-वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – हल्का नीला
कर्क
विवेकपूर्ण तरीके से किया गया खर्च आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। किसी बिजनेस एसोसिएट्स से मिलने जा सकते हैं। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करने की सोच सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को घरेलू मोर्चे पर समय देने की जरूरत है। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी का सर्वे करने से कोई अच्छी डील मिल सकती है।
लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – इंडिगो
सिंह
अनुशासित तरीके से किए गए खर्चों से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सचेत और सतर्क रहने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन करने से बचें। घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव करने को आतुर हो सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने की सोच सकते हैं।
लव फोकस- अपने साथी के व्यवहार से शक हो सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कन्या
बजट बनाकर चलने से फिजूलखर्चों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। किसी असाइनमेंट को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन की जरूरत होगी। सेहत के मोर्चे पर जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से बचें। घरेलू मोर्चे पर चीज़ें आपकी पसंद के अनुसार नहीं होंगी। दोस्त के साथ यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सीनियर्स और टीचर्स के करीब महसूस करेंगे।
लव फोकस-किसी रिश्ते में रहकर समय बर्बाद ना करें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – हल्का नीला
तुला
आय बढ़ने से खर्चों से निपटने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। वजन नियंत्रित करने में समय सफल होंगे। घरेलू मोर्चे पर पुरानी यादें ताजा करने में सफल होंगे। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ना लें।
लव फोकस- किसी रिलेशनशिप को लेकर असमंजस महसूस करेंगे।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग – नीला
वृश्चिक
धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह लाभदायक रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर अपनी स्थिति को मजबूत करने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए सुबह शाम वॉक करें। घरेलू मोर्चे पर किसी चीज़ को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी ट्रिप पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है।
लव फोकस-प्रेम संबंध सुचारू रूप से चलेंगे।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – रॉयल ब्लू
धनु
पिछला किया गया कोई निवेश फायदेमंद साबित होगा। कुछ प्राथमिकताओं के चलते किसी महत्वपूर्ण काम को करना नामुमकिन होगा। घरेलू मोर्चे पर चीज़ों को आसान बनाने के लिए समझैता करना सीखें। किसी लंबी यात्रा पर जाना मजदार साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको अपने प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है। घर के लिए किसी अप्लाएंस को खरीदना संतोषजनक रहेगा।
लव फोकस-जल्द शादी करने वाले युवा कोर्टशिप पीरियड को एंजॉय करेंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – बेज
मकर
सैलरी में बढ़ोत्तरी होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज को लेकर चल रही आशंकाएं दूर होंगी। सेहतमंद रहने के लिए जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से बचें। घर पर अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश करें। किसी यात्रा पर जाने की योजना को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर परिणामों को देखकर बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।
लव फोकस-जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – इंडिगो
कुंभ
कोई रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर खुद को पहले से अधिक मजबूत स्थिति में पाएंगे। सेहत को लेकर समय अच्छा चल रहा है। विदेश यात्रा पर जाना एक रोचक अनुभव साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी की डील को करते समय सतर्क रहें। शैक्षणिक मोर्चे पर चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
लव फोकस-अचानक हुई कोई मुलाकात प्रेम संबंधों की शुरूआत साबित होगी।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – नारंगी
मीन
कुछ निवेशकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को पूरा करने में जरूरत से अधिक समय लगा सकते हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ ना कुछ काम चलता रहेगा। कोई आपको किसी यात्रा पर आमंत्रित कर खुश होगा। आज के दिन प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील ना करें।
लव फोकस-अपने साथी के लिए समय निकालना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू
टिप्स
1. घर में कोई ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें यिन -यांग का रंग शामिल हो। यह आपके घर में सामंजस्य और दोस्ताना माहौल बनाकर रखता है।
2. अपने बिस्तर को इस तरह लगाएं ताकि आप जब बिस्तर पर हो तो आपकी नजर प्रवेश द्वार पर आसानी से पड़ सके। ऐसा नहीं होने पर आपको चिंता बनी रहेगी कि, कहीं कोई आ तो नहीं रहा और आप शांति से सो नहीं पाएंगे।
3. घर और शोरगुल पैदा करने वाले पड़ोसी के घर के बीच में विंडचाइम लगाएं। विंडचाइम नाकारात्मक तरंगों को आपके घर से दूर रखेगा।