Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

22 May 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

22 May 2021  राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

22 May 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।

22 मई 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी

योग : वज्र

करण : गर

सूर्योदय : 5:47 AM

सूर्यास्त : 07:00 PM

ये भी पढ़ें :Vastu Shastra : घर में शंख हो तो ध्यान रखें ये बात, बढ़ जाएगी आपका सुख और समृद्धि


मेष

कुछ लोग दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने की तैयारी करेंगे ।परिवार में विवादों के चलते तनाव का माहौल बना रहने की संभावना है। संदिग्ध स्कीम्स में पैसा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। वर्कप्लेस पर अपने अच्छे प्रदर्शन से आप सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे।

लकी नंबर:11

लकी कलर:हल्का ग्रे


वृषभ

लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव अब दूर होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। वर्कप्लेस पर नया असाइनमेंट समय-सीमा में समाप्त करने की आवश्यकता होगी।

लकी नंबर:18

लकी कलर : केसरी


मिथुन

स्वास्थ्य को सुधारने के लिए घरेलू उपचार काम आएगा। आपकी कार्य कुशलता पेशेवर जीवन में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। फ़िज़ूल खर्चों पर रोक लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पढ़ाई के मामलों में विद्यार्थियों को अपने मित्रों की सहायता करने की आवश्यकता होगी।

लकी नंबर : 6

लकी कलर : गहरा पीला


कर्क

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को नई उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं। वर्कप्लेस पर आपके सहयोगी आपका कार्यभार संभालने में मदद करेंगे। नियमित एक्सरसाइज रूटीन आपको फिट बनाने में लाभदायक सिद्ध होगी। व्यावसायिक जीवन में आपके खास मित्र व्यवसाय की बढ़ोतरी में सहायता करेंगे।

लकी नंबर : 4

लकी कलर : बैंगनी


सिंह

पढ़ाई के मामले में आई मुश्किलें विद्यार्थी आसानी से सुलझा पाने में सक्षम होंगे। नियमित रूटीन का सख्ती से पालन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्कप्लेस पर बारीकी से किया हुआ काम बिना परेशानियों के पूरा होने की संभावना है।

लकी नंबर : 2

लकी कलर : सिल्वर


कन्या

प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद आसानी से सुलझाने में आप सफल होंगे। कुछ लोग फिट रहने के लिए नया वर्कआउट रूटीन शुरू कर सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन और कार्यकुशलता वर्कप्लेस पर आपको प्रमोशन दिलाने में कारगर साबित होंगे।

लकी नंबर : 7

लकी कलर : नारंगी


तुला

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। फिटनेस से जुड़े मामलों में आप किसी की सहायता कर सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आने के समाचार से खुशी का माहौल बना रहेगा। वर्कप्लेस पर जिम्मेदारियां, डेडलाइंस और नए असाइनमेंट आपको व्यस्त रखेंगे।

लकी नंबर : 5

लकी कलर : फॉरेस्ट ग्रीन


वृश्चिक

आपके हर निर्णय में परिवार आपके समर्थन में होगा। कुछ लोगों के पक्ष में पैतृक संपत्ति आने की संभावना है। सामाजिक जीवन में आपके अच्छे कार्य सब को प्रभावित करेंगे। दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाने से आपका मन तरोताजा हो जाएगा।

लकी नंबर:15

लकी कलर:क्रीम


धनु

पेशेवर जीवन में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। गृहिणियां घर के महत्वपूर्ण काम किसी कारणवश टाल देंगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। नए एक्सरसाइज रूटीन से आप पहले से ज्यादा फिट महसूस करेंगे। नया व्यवसाय सफल होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी।

लकी नंबर:11

लकी कलर:लाइट ग्रे


मकर

पैतृक संपत्ति को आप किराए पर देने के बारे में सोच सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने की संभावना है। रिटेल व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को मुनाफा बढ़ाने के लिए परिश्रम करना होगा। फिजूल खर्चों पर रोक लगाने से आप आवश्यकता की वस्तु खरीदने में सक्षम होंगे।

लकी नंबर : 3

लकी कलर : कॉफी


कुंभ

नियमित वर्क आउट आपको फिट रखने में लाभदायक सिद्ध होगी। अनिश्चित स्रोतों से मिली धनराशि आपकी आर्थिक परिस्थितियों को सुधार देगी।

लकी नंबर : 17

लकी कलर : इलेक्ट्रिक ब्लू


मीन

खान पान में बदलाव लाने से आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। परिवार के किसी युवा को कैरियर के विकल्प चुनने में सहायता करनी होगी। कुछ लोगों के लिए परिवार के साथ विदेश की यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

लकी नंबर : 6

लकी कलर : गहरा पीला

टिप्स

  1. घर के सभी बाहरी दरवाजे पर दर्पण लगाएं।ध्यान रहे की दर्पण समतल होना चाहिए।
  2. पुराने प्रचलन के अनुसार चार पत्तियों से बना हुआ चित्र भाग्य का कारक होता है।अपने कार्यस्थल पर या घर में इसे उत्तर की दिशा में लगाएं, निश्चय ही इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी।
  3. कार्यस्थल पर बैठने की व्यवस्था कुछ इस तरह रखें कि किसी से सीधे टकराव की स्थिति न बनें।क्योंकि लगातार किसी पर नजर बने रहने से टकराव की स्थिति बनती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story