22 April 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

22 April 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।
22 अप्रैल 2021 पंचांग
नक्षत्र : अश्लेषा
योग : गण्ड
करण : तैतिल
सूर्योदय : 06:04 एएम
सूर्यास्त : 06:46 पीएम
ये भी पढ़ें : Vashikaran : ऐसे लिखें अपने हाथ पर किसी भी महिला का नाम, आप जो चाहोंगे वही करेगी
मेष
शैक्षणिक क्षेत्र में आपको शानदार परिणाम मिलने की उम्मीद दिख रही है। आपके द्वारा बुक की गई प्रॉपर्टी का पजेशन लेटर मिलने की संभावना है। लाइफस्टाइल में बदलाव लाने का विकल्प सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा। बढते हुए खर्च से परेशानी संभव है,आमदनी अच्छी रहेगी सामना कर सकते हैं।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बैंगनी
वृषभ
पढाई के क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना कम लग रही है। अतिरिक्त आमदनी के विकल्प पर विचार कर उस दिशा में आगे बढ़ेंगे। वर्कआउट की पीछे बढ रही दिवानगी को रोकने की जरुरत महसूस होगी। यदि संभव है तो ट्रिप का प्लान स्थगित कर देना फिलहाल अच्छा रहेगा ।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
मिथुन
रोमांचक ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। अपनी प्रॉपर्टी खरीदने का सपना अब जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। लंबे समय बाद किसी खास से मिलने का सपना पूरा होने की संभावना है। फिटनेस के लिहाज से आपको खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का ब्लू
कर्क
कौन सा बिजनेस शुरु करना है इसका सही चुनाव करने में सफल रहेंगे। फिटनेस के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास का फायदा नजर आएगा। लंबी प्रतिक्षा के बाद होने वाली फैमिली गेदरिंग बेहद सामान्य रहने वाली है। प्रॉपर्टी डील करते समय सावधान रहें। व्यवहार के भरोसे किसी से पैसा लेने से बचना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक
सिंह
प्रॉपर्टी के मामले में कानूनी पचड़ा पड़ सकता है। वित्तीय मामले में हुई गलतफहमी को साक्ष्य के साथ दूर करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जाने वाले लोग रोमांचक समय बिताने वाले हैं।पढाई के स्तर पर उत्साहित करने वाले परिणाम की अपेक्षा रख सकते हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बेज
कन्या
प्रोफेशनल लाइफ में आपके आत्मविश्वास की परीक्षा हो सकती है। पढाई के क्षेत्र में नेटवर्किंग की आवश्यकता महसूस होने वाली है। सेहत और फिटनेस को लेकर जागरुक रहने की उम्मीद है। करीबी लोगों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला
तुला
एक अन्य जिम्मेदारी की वजह से अपना ट्रिप कैंसिल करना पड़ेगा। अपार्टमेंट या कोई फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी खरीद कर संपत्ति बढ़ाने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थिति में तटस्थ बने रहने का फायदा होगा। घरेलू स्तर पर आपके द्वारा लिया गया निर्णय सबको स्वीकार्य रहेगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
वृश्चिक
रियल स्टेट मार्केट में अच्छी पहचान आपको बार्गेनिंग रेट पर प्रॉपर्टी दिला सकता है। आमदनी बढने के संकेत हैं। घरेलू स्तर पर शांति की अपेक्षा रखें। पढाई के क्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करने जा रहे है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
धनु
पूर्व में किए गए निवेश से आर्थिक मजबूती आएगी। बीमारी से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। पढाई के क्षेत्र में आपका ग्राफ निरंतर उपर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा लिया गया निर्णय सबको स्वाकार्य होगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बैंगनी
मकर
कोई बातों में उलझा कर पढाई से संबंधित फायदा लेने का प्रयास कर सकता है। वर्तमान परिस्थिति में आपको खर्च पर थोड़ी सख्ती रखने की आवश्यकता होगी। फिट रहने के लिए पसीना बहा रहे लोगों के व्यायाम में अनियमिता रहेगी। जीवन में आयी एकरसता दूर करने के लिए कहीं घूमने जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
कुंभ
पढाई के क्षेत्र में पहले असंभव लगने वाली चीज अब आपके वश में होने वाली है। शादीशुदा जिंदगी को और रोमांचक और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे। मूड स्विंग की वजह से समाजिक छवि और संपर्क को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रॉपर्टी अच्छे दाम में बेचने का सपना देखने वालों की बात आज बन सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
मीन
पढाई के क्षेत्र में मेहनत कामयाब होगी। प्रोफेशनल स्तर पर आपके काम की हर कोई तारीफ करने वाला है। ड्राइव करते समय बेवजह का रिस्क लेने से बचें। परिवार में कोई उत्सव या समारोह होने की संभावना बन रही है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पर्पल
टिप्स
- चुकता किए हुए बिल के चारों तरफ लाल रिबन बांधकर उसे अलग जगह पर रखें। यह इलाज किसी भी बुरी भावनाओं को दूर करने में मदद करता है।
- अपने घर और कार्यस्थल को अव्यवस्था से मुक्त रखें। अनुपयुक्त और अव्यवस्थित जगह ना तो धन को ही अपनी ओर आकर्षित करती है और ना ही सकारात्मक ऊर्जा की वाहक बन सकती है।
- एक कलश में मनी प्लांट को लगाएं और इसे अपनी मेज या कार्यस्थल पर रखें। यह धन को आकर्षित करती है और आपके लक्ष्य को हर समय याद दिलाती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)