21 March 2020 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 21 March 2020 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी व्रत भी है, इन व्रतों के अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल।

21 March 2020 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। कुंभ राशि शनि की राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और चंद्रमा में आपसी शत्रुता हैं तो चलिए जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा अवश्य करें।
21 मार्च 2020 का पंचांग
- नक्षत्र :शतभिषा
- योग :साध्य
- करण : गर
- सूर्योदय: 06:24
- सूर्यास्त : 18:33

21 मार्च 2020 मेष राशिफल
नए व्यापार को लेकर प्रोत्साहित महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। नए घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत में सुधार होने की संभावना है।
मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि
धन संबंधित मामलों को लेकर आपकी समझदारी की सभी तारीफ करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-पर्पल

21 मार्च 2020 वृषभ राशिफल
लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिन रहेगा।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
वजन के नियंत्रित करने का प्रयत्न करेंगे।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
धन को लेकर कोई चिंता आज समाप्त होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-ब्राउन

21 मार्च 2020 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी को रखने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी से कोई बात छुपाना महंगा पड़ सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
घरेलू उपचार से सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
धनलाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग -रोज़ी ब्राउन

21 मार्च 2020 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। किसी करीबी के जीवनशैली के स्तर को सुधारने की कोशिश करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग करना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपका साथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
काम की व्यस्तता के कारण सेहत खराब हो सकती है।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि
कहीं पर भी निवेश करने से पहले जांच पड़ताल अवश्य करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-बेज़

21 मार्च 2020 सिंह राशिफल
फ्री लांसिग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुद को अलग-थलग महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक स्थिति में आज उतार चढ़ाव बना रहेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग-हल्का लाल

21 मार्च 2020 कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अनुभवी लोगों की सलाह का पालन करें। जीवनसाथी के मूड को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। विदेश यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि
पारिवारिक समारोह में धन अधिक खर्च हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-क्रीम

21 मार्च 2020 तुला राशिफल
किसी ज़िम्मेदारी को मैच्योर तरीके से संभालने की ज़रूरत है। कोई आपसे मिलने की इच्छा दिखाएगा। विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर का लुत्फ उठाएंगे।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
आज आप स्वंय को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी को भी आज धन उधार बिल्कुल भी न दें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग-बोटल ग्रीन

21 मार्च 2020 वृश्चिक राशिफल
परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे। यात्राओं पर जाने के योग हैं। पढ़ाई में अपना लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
ठंडी चीजें खानें से परहेज करें।
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-सैंडी ब्राउन

21 मार्च 2020 धनु राशिफल
व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के लोग आपसे खुश नज़र आएंगे। ऑफिस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में कोई मौका मिल सकता है।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
अधिक व्यायाम सेहत खराब कर सकता है।
धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी से उधार का पैसा लेने में मुश्किल हो सकती है।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग-सफेद

21 मार्च 2020 मकर राशिफल
किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। पढ़ाई में अच्छे लोगों की संगत में रहें। किसी के करीब आने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
आज अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि
खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग-लेमन

21 मार्च 2020 कुंभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ बनाकर चलने की ज़रूरत है। किसी यात्रा पर जाने से लाभ होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के सपोर्ट से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
गले में कोई तकलीफ हो सकती है।
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग -मजेंटा

21 मार्च 2020 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। गृहणियां घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने में कामियाब होंगे। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
पैरों में दर्द हो सकता है।
मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी चीज़ में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-बैज़