19 नवंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 19 नवंबर 2020 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : शूल
सूर्योदय: 06:48
सूर्यास्त : 17:26
मेष
परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों को करने के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है।
लव फोकस-आपका साथी आपके केयरिंग स्वभाव की प्रशंसा करेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - इंडिगो
वृषभ
कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में होने लगेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा होगा।
लव फोकस-किसी की सादगी आपका दिल जीत सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हल्का पीला
मिथुन
निजी काम के लिए पैसों का इंतजाम करना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। परिवार से दूर रहे लोगों को अपने करीबियों से मिलने का मौका मिलेगा। यात्राओं पर जाने के लिए दिन अच्छा है। आपकी किसी प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की संभावना है।
लव फोकस-अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ग्रे
कर्क
आप पैसे की कद्र करते हैं और फिजूलखर्चों पर बर्बाद नहीं करते हैं। लंबे समय बाद परिवार से मिलना होगा। किसी करीबी की मदद से आवागमन की समस्या सुलझेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
लव फोकस-लॉंग-टर्म रिलेशनशिप में समस्या हो सकती हैं।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – लेमन
सिंह
घरेलू मोर्चे पर कोई आपकी मदद कर सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाना रोमांचक साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी से संबंधित आशंकाएं जल्दी ही दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
कन्या
कार्यक्षेत्र पर किए गए बदलाव एक बुद्धिमानी भरा निर्णय साबित होंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक साबित होगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-अपने साथी के साथ दिलचस्प शाम बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल
तुला
घरेलू मोर्चे पर किसी समारोह में हिस्सा लेकर खुशी महसूस होगी। ट्रैकिंग पर जाना रोमांचक और तरोताज़ा करने वाला होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बहन रहे हैं।
लव फोकस-रोमांटिक मूड के चलते अपने साथी के लाँग ड्राइव पर जाना पसंद करेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रदर्शन में सुधार होने से चीजें आपके पक्ष में होगी। अपने सकारात्मक रवैये से घर का वातावरण खुशनुमा बनाने में सफल होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित चिंताएं जल्दी दूर होंगी।
लव फोकस-किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – लेमन
धनु
कार्यक्षेत्र पर अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होंगे। किसी शादी या समारोह में अपने करीबियों से मिलना होगा। किसी पिकनिक या यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने में सफल होंगे।
लव फोकस-रोमांटिक सोच के चलते काम पर फोकस करना मुश्किल होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – लेमन
मकर
रिटेल और बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य के फेवरेट बन सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए गंभीर हो सकते हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – पीला
कुंभ
कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर को प्रभावित करने में सफल होंगे। घरेलू मोर्चे पर आपके मददगार स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। किसी लॉग ड्राइव पर जाना रोमांचक होगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
लव फोकस-किसी मामले में कोई आपसे आंख मिलाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – गाढ़ा आसमानी
मीन
आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। किसी नए घर को फाइनल टच देने में व्यस्त रह सकते हैं। खुद को फिट और ऊर्जावान रखने के लिए नया व्यायाम शुरू कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्च पर अच्छे प्रदर्शन से मनोबल बढ़ेगा।
लव फोकस-आज अपने साथी को समय देना आपकी प्राथमिकता रहेगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – चॉकलेट
टिप्स
1.कार्यस्थल पर बैठने की व्यवस्था कुछ इस तरह रखें कि किसी से सीधे टकराव की स्थिति न बनें। क्योंकि लगातार किसी पर नजर बने रहने से टकराव की स्थिति बनती है।
2. अपने घर की खिड़की के ऊपर एक क्रिस्टल का झावर लटकाएं। इससे फेंगशुई की ची सक्रिय हो सकती है और आप सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आ जाएंगे।
3. खेलकूद और संगीत घर को तनाव रहित रखता है। समुद्र की तरंग, बारिश की आवाज और जंगल की सरसराहट जैसी आवाज घर में कोमल माहौल बनाकर रखती हैं।