Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

19 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

19 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today
X

प्रतीकात्मक

19 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है।

19 जनवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद

योग : शिव

करण : तैतिल

सूर्योदय: 07:15

सूर्यास्त : 17:59

Also Read: Kumbh Mela 2021: 200 साल बाद हरिद्वार महाकुंभ में उतरेगा एक नया अखाड़ा, इतिहास के पन्नों में होगा दर्ज


मेष

किसी स्कीम में पैसा लगाने के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल काम को करने में सहकर्मी मदद करेंगे। शॉर्ट नोटिस पर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहने के लिए उचित घर की तलाश जल्द पूरी होगी। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने से पहचान मिलेगी।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – क्रीम


वृषभ

किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले क्रॉस चेक जरूर करें। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत और समर्पण का ईनाम मिलेगा। परिवार करियर को लेकर बनाई गई योजनाओं में सहयोग करेगा। बजट में कहीं छुट्टियों पर जाने की सोच रहे लोगों को अच्छी डील मिलेगी। दूसरों को परिवार के सीक्रेट बताने से बचें।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में एकतरफा निर्णय ना लें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – क्रीम


मिथुन

किसी चीज में निवेश करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें। आपके सहकर्मी आपके नए प्लान का पूरा समर्थन करेंगे। घर में चल रहे विवाद को प्राथमिकता के साथ संभालने की जरूरत है। रियल स्टेट में निवेश करने से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।

लव फोकस-अपने साथी के साथ गुस्से में कुछ भी कहने से बचें।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का लाल


कर्क

किसी चीज में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर नई योजनाएं बनाने के लिए उपयुक्त समय है। भाई-बहन के साथ चल रहे विवाद को चतुरता से संभालने की जरुरत है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर यादगार अनुभव साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले ज़रूरी कागजी कार्यवाही पूरी कर लें।

लव फोकस-प्रेम संबंधों को नए आयाम तक पहुंचाने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – ब्राउन


सिंह

अच्छी आय के बावजूद खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने पर ध्यान लगाएं। विदेश यात्रा कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। कोई खरीदारी पैसा वसूल साबित होगी। फिट रहने के लिए सेहत के प्रति जागरुक रहें।

लव फोकस-अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ग्रे


कन्या

छोटे भाई-बहन का विवाह तय हो सकता है। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। जल्दबाज़ी में किसी लॉंग टर्म स्कीम में निवेश करने से बचें। किसी यात्रा पर अकेले जाने से बचने की कोशिश करें। कमर्शियल प्रॉप्रर्टी में निवेश करना लाभदायक साबित होगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में विवादित मामलों को उठाने से बचने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – कॉफी


तुला

आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। इंजीनियरिंग और एकांउटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। किसी भावनाओं को आहत पहुंचाने से बचें। यात्रा के दौरान अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आध्यामिकता की तरफ झुकाव बढ़ेगा।

लव फोकस-किसी से अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क ब्लू


वृश्चिक

समय पर मिले लोन से बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी। इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार में किसी मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। रिहाइशी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा।

लव फोकस-अपने साथी के साथ गहराई से बात करने से संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – रोजी ब्राउन


धनु

आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते रुका हुआ पैसा चुकाने में सफल होंगे। खुद पर आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र पर अच्छा करने में मदद करेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना मजेदार साबित होगा। किराए पर प्रॉप्रर्टी देने की सोच रहे लोगों को अच्छे किराएदार मिलेंगे। दोस्तों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

लव फोकस-किसी के साथ प्रेम संबंधों का इजहार करते समय सतर्क रहें।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – टरक्वॉइश


मकर

वित्तीय लेन-देन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपने खाली समय को अपनी टेक्नीकल क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। अपने भविष्य की योजनाओं के लिए परिवार को विश्वास में लें। विदेश घूमने जाने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ रहेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लेमन


कुंभ

कार्यक्षेत्र पर चीजों को हल्के में लेना छोड़ दें। सेहत में सुधार के चलते ऊर्जावान और प्रोत्साहित महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाना उत्साहजनक साबित होगा। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने से लोकप्रियता बढ़ेगी। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

लव फोकस-रिश्तों को मज़बूत करने के लिए आपसी समझ और विश्वास बढ़ाएं।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – टरक्वॉइश


मीन

पिछले किए गए किसी निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर हर काम को परफेक्ट तरीके से करने में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों से मिला सहयोग मानसिक तनाव करने में मदद करेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए समय अच्छा है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामले में किसी से मिला मार्गदर्शन गलती करने से बचाएगा।

लव फोकस-कोई आपमें दिलचस्पी दिखा सकता है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – हल्का लाल

टिप्स

• घर के पीछे के अहाते में बायीं तरफ पवन चक्की या मौसम दिग्दर्शक लगाएं। इसकी क्रियाशीलता और ऊर्जा आपकी संपत्ति को बढाएगी।

• चाइनीज सिक्कों को लाल रंग के रिबन में बांधकर धन क्षेत्र में रखें। सिक्का हमेशा तीन के गुणज में होना चाहिए जैसे -3, 6, 9 आदि।

• अपने घर की दीवार और फर्श को धरती के मिलते जुलते रंग से रंगवाएं खासतौर पर उस जगह जहां पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता हो। इस तरह के उपाय से आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे।

और पढ़ें
Next Story