Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

19 December 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

19 December 2021  राशिफल:  रविवार का राशिफल (today Horoscope)
X

19 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।

19 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : मृगशिरा, आद्रा

योग : शुभ, शुक्ल

करण : बव, बालव, कौलव

सूर्योदय : 07:09 AM

सूर्यास्त : 05:28 PM

ये भी पढ़ें : Ravivar ke Upay : खुशहाल जीवन के लिए रविवार के दिन जरुर करें ये काम

मेष

सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृषभ

अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी और कारोबार से लाभ के संकेत हैं। पदोन्नति हो सकती है। किसी का विरोध ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन

धन आगमन के स्तोत्र बनेंगे। जीवनसाथी अथवा प्रेम पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क

प्रेम पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह

कारोबार से लाभ कमाने के रास्ते खुल जाएंगे। आज आपको बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कन्या

ईश्वर का ध्यान करने से जीवन की सभी दिक्कत परेशानी दूर हो सकती हैं। धन लाभ होने के योग हैं। वाणी से कटु शब्दों का प्रयोग किसी के लिए भी ना करें।

तुला

अटके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। भाग्य से धन प्राप्त हो सकता है। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए ठीक रहेगा।

वृश्चिक

कोई नई परेशानी आपके कार्य में रोड़ा अटका सकती है। आज थोड़ा सतर्क रहें। धन लाभ के योग है। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु

मानसिक तनाव हो सकता है, सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। प्रेम प्रसंग बन सकते हैं।

मकर

स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के संग रोमांटिक पलों का आनन्द ले सकते हैं। आर्थिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

कुंभ

किसी कार्य को सिद्ध हो जाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के संग संबंधों में सुधार होगा। धन लाभ हो सकता है।

मीन

धन कमाने के लिए और अधिक श्रम करना पड़ सकता है। व्यर्थ में किसी से कोई विवाद ना करें, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंध ठीक होंगे।

टिप्स

  • घर की सीढी वाला हिस्सा रोशनी से भरपुर हो। इससे घर में ची का प्रवेश होता है। सीढी घर को बांटने वाला हिस्सा होता है, इसे रोशन रख कर आप इन कमियों को दूर कर सकते हैं।
  • पैसा हमेशा काले बेग या पर्स में रखें। काले रंग को फेंगशुई में धन का रंग माना गया है इसलिए काले रंग के पर्स में पैसा रखने से धन में वृद्धि होती है।
  • अपने घर के मुख्य दरवाजे पर पीतल का बना हुआ नंबर लगाएं। आपके घर में ची का प्रवाह मुख्य द्वार से ही होगा। इसलिए ची को पहले दरवाजे से घर में प्रवेश दें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story