Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

18 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

18 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

प्रतीकात्मक

18 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।

18 जनवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद

योग : परिघ

करण : बालव

सूर्योदय: 07:15

सूर्यास्त : 17:59


मेष

पिछले किए गए किसी निवेश से धन लाभ होगा। व्यापार में आपका प्रतिद्वंदी आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है। उदार व्यवहार के चलते परिवार के साथ खुशियों के पल बिताने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने का सपना जल्द पूरा होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देने की सोच रहे लोगों को अच्छे किराएदार मिलेंगे। अपनी पुरानी हॉबी को करने का मौका मिलेगा।

लव फोकस-कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - पीला


वृषभ

एंटिक्स और ज्वैलरी में निवेश करने से लाभ होगा। अच्छे काम के चलते और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। कोई दूर का रिश्तेदार अचानक मिलने आ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से तैयारी कर लें। किसी कमर्शियल प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में एक तरफा लिए गए निर्णयों से समस्या हो सकती है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन


मिथुन

वित्तीय मामलों में कैल्कुलेटिव रिस्क लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर मैनेजमेंट का विश्वास पाकर खुशी महसूस करेंगे। छोटे-मोटे पारिवारिक विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। प्रॉप्रर्टी खरीदने की सोच रहे लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। किसी सामाजिक काम में हिस्सा लेने के चलते प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में सकारात्मक जबाव मिलने की संभावना है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क ग्रे


कर्क

वित्तीय मामलों में आगे बढ़ने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह ले लें। आपकी मेहनत और समर्पण को सीनियर्स पहचानेंगे। परिवार के लोग आपकी आशंकाओं को पूरा करने में सहयोग करेंगे। सहकर्मियों के साथ किसी दिलचस्प यात्रा पर जा सकते हैं। कमर्शियल प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील मिल सकती है।

लव फोकस-कड़े शब्दों के चलते प्रेम संबंधों में दरार पड़ सकती है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – क्रीम


सिंह

रुका हुआ पैसा जल्द वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपकी क्रिएटिविटी की सीनियर मैनेजमेंट सराहना करेगा। कोई युवा आपकी उम्मीदों के अनुरुप नहीं होगा। किसी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की किसी डील करने से पहले परिवार की राय जान लें।

लव फोकस-अपने प्रयासों से प्रेम संबंधों को तरोताज़ा करने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – सिल्वर


कन्या

अपने भोले भाले स्वभाव का लोगों को फायदा ना उठाने दें। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद दूर करने में सफल होंगे। किसी विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले उसका उचित मूल्याकंन कर लें।

लव फोकस-कठिन समय में अपने साथी के खड़े रहने से संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – पीच


तुला

प्रतिष्ठित कंपनियों में निवेश करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम के दबाव को सहने की क्षमता विकसित करें। अपने करियर की योजना पर विशेष ध्यान देने से खुशी मिलेगी। आपकी किसी यात्रा की योजना परिवार को प्रभावित कर सकती है। किसी कंस्ट्रक्शन के काम के लिए मंजूरी या स्वीकृति मिलने की संभावना है।

लव फोकस-अपने साथी को कुछ उपहार देना यादगार रहेगा।

शुभ अंक –17

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन


वृश्चिक

फिजूलखर्चों को कम से कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों से अच्छे मौके पाने में सफल होंगे। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिलने की संभावना है।

लव फोकस-माता-पिता आपके प्रेम संबंधों का विरोध कर सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – क्रीमसन


धनु

किसी प्रोजेक्ट की जांच पड़ताल के बाद ही वित्तीय मामलों को लेकर वादा करें। किसी प्रोजेक्ट को समय सीमा में करने में सफल होंगे। परिवार में कुछ मतभेद होने की संभावना है। दोस्तों के कैपिंग या ट्रैकिंग पर जाने की योजना बनाएं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले कानूनी पहलुओं की जांच कर लें।

लव फोकस-आपका साथी आपको पूरा भावनात्मक सहयोग देगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – केसरिया


मकर

पिछले किए गए किसी निवेश से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर एक तरफा लिए गए निर्णय से आपके साथी आपसे नाराज होंगे। घर पर शांति और प्यार का माहौल रखने के लिए घरेलू मामलों को सुलझाएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। किसी प्राइम लोकेशन में अच्छे दाम में प्रॉप्रर्टी मिलने की संभावना है।

लव फोकस-आपके उत्तेजित स्वभाव के चलते साथी से समस्या हो सकती है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – हल्का गुलाबी


कुंभ

कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या के चलते अपने आदर्शों से समझौता करना पड़ेगा। बच्चों की शादी में आ रही बाधाएं दूर होने से परिवार में खुशियों आएंगी। अपने साथी के साथ किसी यादगार छुट्टियों पर जा सकते हैं। छोटी-छोटी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों पर आपकी निर्भरता अकेलेपन से राहत पाने में असफल होगी।

लव फोकस-अपने साथी से प्रेम का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – केसरिया


मीन

कार्यक्षेत्र पर नए प्रोजेक्ट और विचारों को लागू करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में किसी भी विवादित मामले को उठाने से बचें। कहीं छुट्टियों पर जाने का लुभावना ऑफर मिल सकता है। किसी प्लॉट में निवेश करने समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। नए लोगों से मिलने-जुलने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

लव फोकस-संबंधों को चतुरता से संभालने की आवश्यकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क ग्रे

टिप्स

• घर के पीछे के आंगन का दक्षिण-पूर्व कोण यदि घर से ज्यादा नीचे हो तो वहां प्रकाश की व्यवस्था करें। ऐसा करने से आपकी संपन्नता बढ़ती रहेगी।

• अच्छी किस्मत पाने के लिए मुख्य दरवाजे से अंदर की तरफ एक टेबल पर तीन टांगों वाला मेंढक रखें। ध्यान रहे कि मेंढक के मुंह में सिक्का हो और उसका चेहरा घर की तरफ हो।

• तलवार, बंदूक, लड़ाई अंधेरा या उदासी को दिखाने वाली कलाकृति कभी भी घर में नहीं लगाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है।

और पढ़ें
Next Story