18 December 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

18 December 2020 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शु्क्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
18 दिसंबर 2020 का पंचांग
- नक्षत्र : श्रवण
- योग : व्याघ्रात
- करण : विष्टि
- सूर्योदय: 07:08
- सूर्यास्त : 17:28
- मेष
आज आप घर के कई कामों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी बिजनेस टूर पर जाना फायदेमंद नहीं रहेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक साबित होगा।
लव फोकस-अपने साथी के साथ भावनाएं शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग - पीच
वृषभ
सामाजिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपको निराश कर सकता है। आज के दिन भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने की कोशिश करें।
लव फोकस-अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सैंडी ब्राउन
मिथुन
परिवार का कोई सदस्य आपके विचारों से सहमत नहीं होगा। किसी दोस्त के साथ घूमने जाना मजेदार नहीं रहेगा। किसी घर को खरीदने में समय लग सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन संतोषजनक होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा
कर्क
अच्छी आय के चलते निवेश के अच्छे विकल्प तलाश सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी सलाह की सभी तारीफ करेंगे। नवविवाहित जोड़े किसी नए जगह यात्रा पर जा सकते हैं। किसी घर को बिल्डर फ्लोर में बदलने के बारे में दोबारा सोच सकते हैं। किसी पार्टी का सफलतापूर्वक आयोजन करने में सफल होंगे।
लव फोकस-आज आप अपने साथी के कुछ ज़्यादा डिमांडिंग हो सकते हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – नारंगी
सिंह
मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नई स्ट्रेटजी बनाने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य का आत्मविश्वास बढ़ाने में सफल होंगे। लंबी यात्रा पर जाना स्थगित कर दें। प्रॉपर्टी के किसी लेन-देन से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-अपने साथी से दिल की बात साझा कर अच्छा महसूस होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – सफेद
कन्या
कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी फ्लॉट या फ्लैट का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
लव फोकस-कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
तुला
किसी विवाद को लेकर परिवार का कोई सदस्य आपको परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर किसी करीबी के साथ विवाद हो सकता है। सामाजिक मोर्चे पर किसी को थोड़ा ज्यादा सहन करना पड़ सकता है।
लव फोकस-प्रेम संबंधों को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – गाढ़ा नीला
वृश्चिक
प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिए कदम उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा कुंठित महसूस कर सकते हैं। किसी पोस्टिंग या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-ऑफिस में प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – कोरल
धनु
घर पर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी की किसी डील को करते समय सतर्क रहें। किसी प्रतिष्ठित समारोह का निमंत्रण मिल सकता है।
लव फोकस-दूरी के कारण अपने साथी से मिलना मुश्किल हो सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हल्का ब्राउन
मकर
परिवार के किसी समारोह में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। किसी दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश को लेकर किसी विशेषज्ञ की सलाह काफी काम आएगी। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी।
लव फोकस-किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन
कुंभ
फ्रीलांसिग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी विवाह या किसी के जन्म के योग बन रहे हैं। अचानक खानदानी प्रॉपर्टी मिलने की संभावना है। यूपीएसी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के तुरंत परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
लव फोकस-काम में व्यस्तता के चलते रोमांटिक मूड खराब हो सकता है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीच
मीन
नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ मतभेदों के चलते घर का माहौल खराब हो सकता है। गाड़ी चलाते समय स्पीड पर नियंत्रण रखें। किसी प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है।
लव फोकस-अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना मजेदार साबित होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गुलाबी
टिप्स
• डेस्क या कम्प्यूटर पर नीलम का टुकड़ा रखें। नीलम अपने शीतल स्वभाव के अनुरुप आपको भी शीतल और तनावरहित रखता है।
• फूल को मुरझाने से पहले उसे हटा दें। फूल का सूखना मायूसी और मौत को दर्शाता है इसलिए फूल जब मुरझाने लगे तो उसे हटा कर वहां ताजा फूल लगा दें।
• घर के पिछले दरवाजे के पास एक बड़ा पेड़ लगाएं। इससे बाहर निकलने वाले पैसों से बचाव होता है। फेंगशुई की सकारात्मक ऊर्जा के रुप में ची का घर में मुख्यद्वार से प्रवेश होता है। और सीधे पिछले दरवाजे से निकल जाता है। ऐसी स्थिति में पिछले द्वार पर लगाया गया पेड़ कारगर साबित होता है।