Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

17 July 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 17 July 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज शुक्रवार का दिन है आज का दिन विवाहित लोगों के लिए तो अच्छा रह सकता है, लेकिन प्रेमियों को कुछ परेशानी दे सकता है तो चलिए जानते हैं आज का लव राशिफल

17 July  2020 Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope In Hindi Daily Zodiac HISD
X
17 July 2020 Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope In Hindi Daily Zodiac HISD

17 July 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज का दिन कुछ राशियों के जातको के प्रेम संबंधों में मधुरता ला सकता है तो वहीं कुछ राशियों के जातको के लिए प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा। ऐसे में कैसा रहने वाला है आपका प्रेम जीवन आइए जानते हैं आज का लव राशिफल।


17 जुलाई 2020 मेष लव राशिफल

मेष राशि के जो शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में आज किसी प्रकार की परेशानी आ सकती है। पति और पत्नी के बीच में आज झगड़ा भी हो सकता है। किसी भी समस्या को शांति के साथ निपटाए जिससे दांपत्य जीवन में कोई परेशानी न आ सके।


17 जुलाई 2020 वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं वह आज अपने प्रेम संबंधों को छुपाने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं वह आज अपने जीवनसाथी आपकी ज़रुरते पूरी करने की कोशिश करेगा


17 जुलाई 2020 मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जो जातक किसी को प्रपोज करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन काफी शुभ है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह भी आज अपने दिल की कोई बात अपने साथी से कह सकते हैं।


17 जुलाई 2020 कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं वह आज काम की व्यस्तता की वजह से अपने प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से आज आपके प्रेमी को थोड़ा बुरा लग सकता है। वहीं शादीशुदा लोगो के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।


17 जुलाई 2020 सिंह लव राशिफल

सिंह राशि जो जातक विवाह करना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है वहीं इस राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनका प्रेमी आज उनसे चिकनी चुपड़ी बाते करके अपना कोई काम पूरा करा सकता है।


17 जुलाई 2020 कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उन्हें आज अपने साथी की बातो को अनदेखा नहीं करना चाहिए नहीं तो आज आपका उनके साथ झगड़ा हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगो को आज अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।


17 जुलाई 2020 तुला लव राशिफलु

तुला राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनकी आज अपने साथी के साथ बात नहीं हो पाएगी जिसकी वजह आज आपका मन उदास रह सकता है। वहीं जो लोग शादी करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी आज दिन शुभ नही है।


17 जुलाई 2020 वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जो रिलेशनशिप में हैं उन्हें आज अपने साथी की किसी बात का बुरा लग सकता है। वहीं आज आपको अपने प्रेमी का कोई राज भी पता चल सकता है। जिसकी वजह से आपका ब्रेकअप भी हो सकता है।


17 जुलाई 2020 धनु लव राशिफल

धनु राशि के जो जातक सिंगल हैं उन्हें आज अपने ऑफिस में ही किसी से प्यार हो सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें भी आज अपने साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।


17 जुलाई 2020 मकर लव राशिफल

मकर राशि के जो लोग विवाहित हैं वह आज अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करेंगे और जीवनसाथी की बातो को भी सुनेंगे। वहीं इस राशि के जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं वह अपने रिश्ते के बारे में कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं।


17 अप्रैल 2020 कुंभ राशिफल

कुम्भ राशि के जिन जातको के नए प्रेम संबंध बने हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की चिकनी चुपड़ी बातों से सावधान रहना चाहिए। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है।


17 अप्रैल 2020 मीन राशिफल

मीन राशि के जो जातक रिलेशनशिप मे हैं वह अपने रिश्ते को शादी में बदलने के बारे में सोच सकते हैं। जिसके लिए उन्हें अपने घर वालों की मंजूरी भी मिल सकती है। वहीं इस राशि के जो लोग नवविवाहित हैं वह फैमली प्लानिंग कर सकते हैं।

और पढ़ें
Next Story