Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

16 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

16 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 16 सितंबर 2020 को अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि है।

आज का पंचांग

16 सितंबर 2020 का पंचांग

नक्षत्र : मघा

योग : सिद्ध

सूर्योदय: 06:10

सूर्यास्त : 18:21

मेष

पिछले किए गए निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सभी आपके काम की सरहाना करेंगे।

लव फोकस- कोई आपसे प्रेम का इजहार करने से हिचकिचा रहा है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - हरा

वृषभ

आर्थिक मोर्च पर भाग्य का साथ मिलेगा। क्रिएटिवटी की क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी प्रोजेक्ट से धन लाभ होगा। किसी समारोह के चलते पूरा परिवार एक साथ होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। सस्ते किराए पर आपकी इच्छानुसार रहने की व्यवस्था हो जाएगी। शैक्षणिक मोर्चे पर समस्या के समाधान के लिए ट्यूशन फायदेमंद रहेगा।

लव फोकस- प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – सी ग्रीन

मिथुन

नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। किसी महंगी चीज की खरीददारी संभव है। कार्यक्षेत्र पर शुरु किया गया कोई काम संतोषजनक तरीके से पूरा होगा। शहर से बाहर सैटल होने की आपकी योजना को परिवार का सहयोग मिलेगा। अलग-अलग जगहों पर घूमने का मजा उठाएंगे। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

लव फोकस- किसी व्यक्ति के साथ संबंध तनावपूर्ण बनाना समझदारी नहीं होगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – डार्क ब्लू

कर्क

धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आगे बढ़ने के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए कुछ नया करने की सोच सकते हैं। परिवार का कोई घर के कामों में आपकी मदद कर सकता है। किसी यात्रा पर नया अनुभव प्राप्त होगा। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है।

लव फोकस- विवाह योग्य लोगों की शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गुलाबी

सिंह

आर्थिक मोर्चे पर चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर चला रहा कोई विवाद समाप्त होगा। अपने प्रयासों से खुद को फिट और ऊर्जावान बनाने में सफल होंगे। घर पर कुछ बदलावों को करने की सोच सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। घर के लिए किसी नई चीज की खरीददारी करेंगे।

लव फोकस- प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा चल रहा है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – लाल

कन्या

किसी चीज में निवेश करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने कामों को कुशलता से निपटाने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाने में कामयाब होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को बेचने की सोच सकते हैं।

लव फोकस- प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – क्रीम

तुला

जरूरत के समय पैसों का इंतजाम हो जाएगा। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट से आपको हिलाना मुश्किल होगा। वजन नियंत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम करने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी युवा के प्रदर्शन पर गर्व महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने का निमंत्रण मिल सकता है। किसी चीज को लेकर आपकी आशंका सही साबित होगी।

लव फोकस- आपका साथी आज आप पर प्यार बरसा सकता है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – सैंडी ब्राउन

वृश्चिक

आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खृशनुमा होगा। सेहत को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। घर खरीदने के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहें।

लव फोकस- किसी विशेष के मिलने आने से रोमांचित महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 16

शुभ रंग – गाढ़ा गुलाबी

धनु

पिछले किए गए किसी निवेश से वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र पर मिली सफलता करियर के लिए फायदेमंद रहेगी। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद साबित होगा। घर में बदलाव के जीवनसाथी के विचारों से सहमत होंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आने की संभावना है।

लव फोकस- अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – लेवेंडर

मकर

आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी युवा को घर के काम सिखाने के लिए समय उपयुक्त है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील जल्दी पूरी हो सकती है। पढ़ाई में अपनी मेहनत से दूसरों के आगे निकलने में सफल होंगे।

लव फोकस- अगर मन में इच्छा है तो जीवन में प्रेम की तलाश करना मुश्किल नहीं है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – वॉयलेट

कुंभ

किसी डील से अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपके अंदर चीजों को अपने अनुकूल करने की शक्ति है। नियमित व्यापार करने का असर सेहत पर दिखाई देगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझ जाएगा।

लव फोकस- प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – गाढ़ा हरा

मीन

फिजूल खर्चों को कम करने से वित्तीय स्थिरता मिलेगी। व्यायाम के बीच में ब्रेक लेना आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखेगा। आपके अंदर चीजों को बुद्धिमत्ता से करने की कला है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सही कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

लव फोकस- अपने साथी से भावनाएं साझा करने से रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे

टिप्स

1. अपने बेडरुम या बैठक में साइड टेबल पर सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखें । यह सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ सगे संबंधियों के साथ मधुर रिश्ते बनाने के लिए भी लाभप्रद होगा।

2. क्रिस्टल का ग्लोब शिक्षा, साहित्य, प्रकाशन, मीडिया और संचार संबंधी क्षेत्रों में सफलता के लिए शक्तिशाली प्रेरक का कार्य करता है। यदि आप अपने अध्ययन की मेज पर एक क्रिस्टल का ग्लोब रखते हैं, तो आपको इन क्षेत्रों में अच्छी पहचान मिल सकती है और आप धन अर्जित कर सकते हैं।

3. पूर्वोत्तर में घोड़े की मूर्ति विद्वानों या विद्यार्थियों को प्रमुखता दिलाती है, पढ़ाई में अव्वल आने के लिए छात्रों को उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़े की मूर्ति रखने से उन्हें छात्रवृत्ति मिल सकती है।

और पढ़ें
Next Story