Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

16 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

16 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 16 अक्टूबर 2020 को अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : हस्त

योग : वैधृति

सूर्योदय: 06:23

सूर्यास्त : 17:50


मेष

वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम करने में सफल होंगे। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस होगा। वातावरण में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में कोई आपसे सलाह मांग सकता है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा साबित होगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग - क्रीम


वृषभ

कार्यक्षेत्र पर कुछ जटिल मामलों को सुलझाने में सफल होंगे। फिट रखने के आपके लक्ष्य के सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे। कार्यक्षेत्र पर परिवार का कोई सदस्य आपका सहयोग करेगा। सामाजिक मोर्चे पर किसी पार्टी या समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई व्यक्ति आपकी ताकत साबित होगा।

लव फोकस-प्रेम का अहसास कभी भी कहीं भी हो सकता है।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - वायलेट


मिथुन

पेशेवर मोर्चे पर किसी समस्या को हल करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका स्वस्थ शरीर आपके द्वारा किए गए प्रयासों को दिखाता है। विवाह योग्य लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित होगा। आज प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम ना करें।

लव फोकस-अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग – सैंडी ब्राउन


कर्क

प्रोफेशनली और पर्सनली मानसिक शांति महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं। अपने करीबियों से मिलने की इच्छा जल्दी ही पूरी होगी। दोस्तों के साथ ड्राइव पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - गुलाबी


सिंह

दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा।शैक्षणिक और पेशेवर मोर्चे पर किसी विषय में महारथ हासिल करेंगे।

लव फोकस-किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


कन्या

वजन कम करने के लिए सोच समझकर खाएं। आय में स्थिरता के चलते किसी चीज में निवेश करने की सोच सकते हैं। आपके दोस्त और करीबी आपका सहयोग करेंगे। खानदानी पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे।

लव फोकस-किसी करीबी से मिलने यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक - 20

शुभ रंग - लाइलेक


तुला

करियर में अच्छा करने के लिए नए स्किल्स सीखने की कोशिश करेंगे। लगातार काम करने के बाद भी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के किसी विवाद का कोई सौहार्दपूर्ण हल निकलेगा। दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी घर का मालिकाना हक मिलने के योग हैं।

लव फोकस किसी से अपने प्यार का इजहार करने से हिचकिचाएं नहीं।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग - हरा


वृश्चिक

करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर उत्साह का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुडा कोई मामला शांति से सुलझ जाएगा।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - मजेंटा


धनु

सीनियर्स से मिली प्रशंसा आपको सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करेगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपना सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति को पार करने में सफल होंगे।

लव फोकस-आपके साथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग – नेवी ब्लू


मकर

कार्यक्षेत्र पर किसी मुश्किल काम को करने की सभी तारीफ करेंगे। नियमित व्यायाम और स्वस्थ खानपान सेहत के लिए अच्छा रहेगा। पश्चिम दिशा में यात्रा करना आपके लिए शुभ रह सकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी को लेकर गंभीर हो सकते हैं। शैक्षमिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - बेज


कुंभ

कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने की सभी तारीफ करेंगे। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आपके आइडिया की सभी तारीफ करेंगे। पश्चिम दिशा में यात्रा करना आपके लिए शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी के किसी विवाद में बिचौलिए की भूमिका निभा सकते हैं।

लव फोकस-किसी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - कॉफी


मीन

कार्यक्षेत्र पर बने अच्छे कांटेक्ट्स आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी को अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक स्थिति में विजेता के तौर पर सामने आएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर लोकप्रियता बढ़ेगी।

लव फोकस-अपने साथी के साथ कहीं खाने पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – गाढ़ा नीला

टिप्स

1. सिक्कों को लाल या सुनहरे रंग के एक रिबन से बांधकर पर्स में रखें। खासतौर पर यदि आप टेलीफोनिक सेल्स में हैं तो अपने फोन में भी ये उपाय आजमाएं काम में सफलता देगा।

2. घर के मुख्य दरवाजे के दायीं तरफ उस जगह का मानचित्र लगा दें जहां आप जाना चाहते हैं। फेंगशुई में आपके प्रवेश द्वार का दाहिना हिस्सा यात्रा से संबंधित होता है, इसलिए यदि आप घुमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए मददगार साबित होगा।

3. चीनी मिट्टी के बर्तन में पौधा लगाएं। यह आपके संबंध को मजबूत और स्थिर बनाता है।

और पढ़ें
Next Story