16 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

16 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है।
16 जनवरी 2021 का पंचांग
नक्षत्र : शतभिषा
योग : व्यतीपात
करण : गर
सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त : 17:57
Also Read : January 2021 panchak : आज से शुरु हो रहे हैं पंचक, जानिए कौन से कार्यों पर रहेगी रोक
मेष
रूटीन से बचने के लिए छुट्टियां मानाने जा सकते हैं। सहायक स्वभाव से सामाजिक जीवन में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आय के नए विकल्प मिलने से आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
लव फोकस-पार्टनर के साथ घूमने जाने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: सैंडी ब्राउन
वृषभ
आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। कला से जुड़े लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के प्रयासों को मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने के संकेत हैं। कुछ लोगों के विदेश यात्रा के योग हैं। सामाजिक जीवन संतोषजनक रहेगा।
लव फोकस-मन विचलित होने से लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं।
लकी नंबर: 22
लकी कलर: स्काई ब्लू
मिथुन
ऑफिस में जटिल परिस्थितियों पर ध्यान देना आवश्यक होगा। रिटेल से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं होंगे। सोच-समझकर निवेश करने में भलाई होगी। किसी की नई वस्तु से आपको ईर्ष्या हो सकती है।
लव फोकस-पार्टनर के साथ मिलकर संबंधों में जान फूंकने की आवश्यकता होगी।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: डीप स्काई ब्लू
कर्क
कार्यक्षेत्र में किए बदलाव सहकर्मियों को पसंद नहीं आने के संकेत हैं। बैंक बैलेंस संतोषजनक बना रहेगा। समाज में सहायक व्यवहार आपको लोकप्रिय बनाए रखेगा। नियमित रूटीन से आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा। सोने के व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन लाभदायक होगा।
लव फोकस-लव लाइफ खुशियों से भरी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: वाइट
सिंह
व्यवसायिक जीवन में आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक होगा। स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिए मेहनत करनी होगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाने के संकेत हैं। सामाजिक जीवन में किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
लव फोकस-जिनसे आप प्रेम करते हैं उनकी ओर से शुभ संदेश मिलेंगे।
लकी नंबर: 18
लकी कलर: मजेंटा
कन्या
व्यवसायिक जीवन में समय से कार्य ख़त्म कर पाएंगे। घर में सुख-शांति के माहौल से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में लाभ मिलेगा। कुछ लोगों की यात्रा असुविधाजनक हो सकती है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
लव फोकस-कुछ लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी नंबर: 5
लकी कलर: लाइट ग्रीन
तुला
व्यवसायिक जीवन में रुके हुए कार्यों को खत्म करना होगा। सामाजिक समारोह में दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा करने से पहले सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करनी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं।
लव फोकस-पार्टनर की व्यस्तता से लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: डार्क रेड
वृश्चिक
व्यवसायिक जीवन में परिस्थितियां आरामदायक होंगी। मीडिया से जुड़े लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। समय के अभाव से घर के नवीनीकरण कार्य को रोकना पड़ सकता है। वेकेशन पर जाने के लिए समय अनुकूल है। शुभचिंतक आपकी सहायता करने में सफल होंगे।
लव फोकस-लव लाइफ में अनबन होने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 1
लकी कलर: येलो
धनु
कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवारवालों के साथ यात्रा रोमांचक होगी। गृहणियों को कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।
लव फोकस-प्रेम की तलाश में विलम्ब होने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: क्रीम
मकर
रिटायर्ड लोगों को रुचियों की ओर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। फिट रहने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में रुकावटें आने की संभावना है। वर्तमान व्यवसायिक जीवन संतुष्टि देगा। विद्यार्थियों को अपना प्रदर्शन सुधारने की आवश्यकता होगी।
लव फोकस-लव लाइफ को दिलचस्प बनाने के लिए कोशिश करनी होगी।
लकी नंबर: 7
लकी कलर: लेमन
कुंभ
घर में बच्चों के साथ ख़ुशी से भरा समय व्यतीत होगा। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। तेज़ गति से वाहन चलाने की आदत बदलनी होगी। लाभदायक प्रॉपर्टी की डील मिलने के संकेत हैं। दोस्तों का दायरा बढ़ने के आसार हैं।
लव फोकस-लव लाइफ में पार्टनर के साथ नज़दीकियां बढ़ेंगी।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: क्रीम
मीन
स्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों से लाभ मिलेगा। व्यवसायिक जीवन में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। पति/पत्नी के साथ मतभेदों को प्रेम से सुलझाएं। घर में बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। दोस्तों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा।
लव फोकस-लव लाइफ उत्साह से भरी होगी।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: डीप स्काई ब्लू
टिप्स
• चाइनीज मान्यता के अनुसार घर के चुल्हे का संबंध भी सीधा धन से होता है, इसलिए गैस स्टोव हमेशा साफ रखें। यह भी ध्यान रखें कि चुल्हा सही से काम करता रहे।
• एक टंकी में मछली डाल कर अपने धन क्षेत्र में रखें। जब आप मछली को भोजन कराएंगे उससे आपके धन में वृद्धि होगी।
• आप शादीशुदा हैं या किसी के साथ रिश्ते में हैं तो दोनों की एक साथ वाली तस्वीर घर में लगाकर रखें।