16 January 2020 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 16 January 2020 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज के दिन चंद्रमा मघा नक्षत्र में रहेगा यह नक्षत्र केतु का नक्षत्र माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु और चंद्रमा में आपस में शत्रुता है,जिसकी वजह से आज कुछ राशियों के जातको को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल

16 January 2020 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन राहुकाल दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से शाम 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस समय में आपको कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज के दिन किसी भी शुभ काम को करने से पहले मस्तक पर केसर का तिलक अवश्य लगाएं।
16 जनवरी 2020 का पंचांग
- नक्षत्र : मघा
- योग : सौभाग्य
- करण : कौलव
- सूर्योदय: 06:48
- सूर्यास्त : 06:15

16 जनवरी 2020 मेष राशिफल
किसी को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होने के संभावना है। आपका साथी आपके व्यवहार से नाराज़ हो सकता है।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
किसी करीबी रिश्तेदार की तबियत खराब हो सकती है।
मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन

16 जनवरी 2020 वृषभ राशिफल
शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ मूवी या डिनर पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत को लेकर शार्टकट ना अपनाएं।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी वाहन या प्रॉप्रर्टी के लिए लोन पास हो सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- वॉयलेट

16 जनवरी 2020 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। वीजा अप्लाई किए लोगों का आज वीज़ा आने की उम्मीद है। किसी पुरानी प्रॉप्रर्टी में काम करा सकते हैं। अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
आज आप अपनी रूटीन डाइट को फॉलो कर सकते हैं।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - सिल्वर

16 जनवरी 2020 कर्क राशि
किसी सीनियर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप इस मामले का ज़्यादा तूल ना दें। किसी चीज़ को एंजॉय करने के लिए दिन अच्छा है किसी भी रिलेशनशिप में "लेकिन" "परंतु" ना आने दें।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
व्यायाम करना दोबारा शुरु करें।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि
पहले किया गया निवेश आज आपको लाभ दे सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गुलाबी

16 जनवरी 2020 सिंह राशिफल
किसी दोस्त के नए वाहन को चलाकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आय में वृद्धि की संभावना है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नेवी ब्लू

16 जनवरी 2020 कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सभी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी का पक्ष ले सकते हैं। परिवार के लोग आपके लिए कुछ अच्छा प्लान कर सकते हैं।एक मेकओवर प्रेम संबंधों को दोबारा जीवंत करने में मदद करेगा।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
आज आपको सिर में चोट लगती है। इसलिए सावधान रहें।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग-फोरेस्ट ग्रीन

16 जनवरी 2020 तुला राशिफल
आज कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। पढ़ाई में चली आ रही समस्याओं से निपटने के लिए बाहरी मदद लें। कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। पुराने मामलों को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। रिलेशनशिप में अपनी प्रतिबद्धताओं के प्रति वफादार रहें।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें।
तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि
रिटेलर्स के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे

16 जनवरी 2020 वृश्चिक राशिफल
समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी निज़ी चीज़ में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। सीनियर्स को अपनी निजी समस्या बताने के लिए समय सही है। पढ़ाई के नए माहौल में खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। एक दूसरे से दूर रह रहे लोग साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है।
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि
खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-गुलाबी

16 जनवरी 2020 धनु राशिफल
पढ़ाई के लिए समय अच्छा चल रहा है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धनलाभ होगा। अपनी पंसदीदा जगह यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके साथी का मूड अच्छा नहीं रहेगा।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
आज आपको गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है।
धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आय में वृद्धि के योग हैं।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन

16 जनवरी 2020 मकर राशिफल
पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ने में ही सबकी भलाई है।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत को लेकर अपनी सोच बदलने की कोशिश करें।
मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आय के नए साधन खुल सकते हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग-नेवी ब्लू

16 जनवरी 2020 कुंभ राशिफल
काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर रहे लोगों को नया अनुभव मिलेगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी के लेन-देन से जुड़ा कोई काम ना करें। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
यदि आप माइग्रेन से पीड़ित हैं तो आज आपकी यह परेशानी समाप्त हो सकती है।
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-बेज़

16 जनवरी 2020 मीन राशिफल
परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। मौजूदा परिस्थितियों के साथ सामांजस्य बिठाना सीखें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
ठंडी चीजों से आज आपको परहेज करना चाहिए।
मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
प्रॉप्रर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी