Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

16 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

16 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today
X
प्रतीकात्मक

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 16 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।

आज का पंचांग

16 अगस्त 2020 का पंचांग

नक्षत्र : आर्द्रा

योग : वज्र

सूर्योदय: 05:54

सूर्यास्त : 18:59

मेष

जंक फूड को देखकर खाने का लालच आ सकता है। घरवाले आपकी विनती सुनने के लिए तैयार नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में क्षमता से अधिक काम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। इस कारण तनाव व दबाव हावी होना संभव है। यात्रा करने का मौका हाथ से ना जाने दें। भवन निर्माण का काम जोर पकड़ सकता है। शैक्षिक स्तर पर अतिरिक्त पढ़ाई करने के लिए तैयार रहेंगे।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – आसमानी नीला

वृष

सपनों का घर बनाना संभव होगा। व्यवसायिक व व्यक्तिगत जीवन की परिस्थतियां नियंत्रण में रहेंगी। बीमार जातकों की सेहत में सुधार संभव होगा। किसी खास व्यक्ति से मिलने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा से पहले मौसम का हाल जान लें। छात्रों को मनपसंद इंस्टीट्यूट में दाखिला मिलने का योग है।

लव फोकस- सहकर्मी के साथ चल रहा रोमांस काम से ध्यान भटका सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – सी ग्रीन

मिथुन

निवेश से धन लाभ होने में कुछ समय लग सकता है। नेटवर्किंग के गुण के कारण प्रोजेक्ट के लिए धन का इंतजाम करेंगे। आलस्य के कारण सेहत के प्रति लापरवाह हो रहे हैं। परिवार में किसी की ज़रूरतों पर ध्यान देना होगा। व्यावसायिक व व्यक्तिगत परिस्थितियां प्रतिकूल बनी रह सकती हैं। रहने की जगह का उचित बंदोबस्त होना संभव है। कड़ी प्रतिस्पर्धा में छात्रों को जीत हासिल होगी।

लव फोकस- एक जैसी विचारधारा रखने के कारण प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो रहा है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – सुनहरा भूरा

कर्क

कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। महत्वपूर्ण प्रोजक्ट सफलतापूर्वक समाप्त होगा। खाने पीने में एहतियात ही सेहतमंद जीवन की कुंजी है। किसी परिजन से मिलने के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। आत्मविश्वास बनाएं रखें ताकि कोई आपका गलत फायदा ना उठा ले। मकान मालिकों को उपयुक्त किराएदार मिलेंगे। करियर के विकल्पों में उलझे जातकों को सही रास्ता दिखेगा।

लव फोकस- किसी को आकर्षित करेंगे, ये प्यार की शुरुआत के संकेत हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग - गुलाबी

सिंह

कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। लंबे समय से बीमारी से जूझने वालों को राहत की सांस आएगी। परिजनों के प्रति विरोधाभास महसूस करेंगे। मनोरंजक आउटिंग पर जाने का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेने में मुश्किल हो सकती है। छात्र अपनी सब्जेक्ट स्पेशलाइज़ेशन बदलना चाहेंगे।

लव फोकस- लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स

कन्या

कमीशन पर काम करने वालों की इनकम स्थिर रहेगी। आबो हवा का बदलाव सेहत के लिए वरदान साबित होगा। पारिवारिक झगड़ा सोहार्दपूर्वक समाप्त होगा। ऑफिस आने जाने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। अपने बजट के अनुसार रहने की जगह मिल जाएगी। छात्र एसाइनमेंट को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी को खाने पर बुलाना आपके हित में रहेगा।

लव फोकस- प्रेमीजन के मूड को समझ उन्हें तनावमुक्त करेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का लाल

तुला

कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत निखरकर आएगी। अच्छी फिगर पाने की दिशा में प्रयास सफल हो रहे हैं। किसी परिजन का दिल से साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। घर की साज सज्जा में बदलाव की योजना बनाएंगे। जो भी योजना बनाएं, उसमें बजट का ध्यान जरूर रखें। छात्रों को भविष्य के बारे में सोचना होगा।

लव फोकस- अपने पार्टनर को उनका मनचाहा तोहफा सरप्राइज के तौर पर दें।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - लेवेंडेर

वृश्चिक

वर्दीधारी जातकों की पोस्टिंग कैंसिल या पोस्टपोन हो सकती है। सेहतसंतोषजनक बनी रहेगी। घर की सुख शांति का माहौल आपको चिंतामुक्त रखेगा। समय के साथ आपकी सहनशीलता बढ़ गई है। किसी फन ट्रिप पर जाने का मौक़ा मिलेगा। छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद से अधिक अच्छा रहने वाला है। किसी के प्रति संदेह बेबुनियाद साबित होंगे।

लव फोकस- दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलती दिख रही है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - मेजेंटा

धनु

कार्यक्षेत्र में जरूरी समर्थन मिलने से चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। सेहत के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। जीवनसाथी की तलाश कुछ समय और जारी रह सकती है। आवेश में आए बिना पारिवारिक क्लेश को सुलझाने की कोशिश करें। लंबी दूरी की यात्रा थकान भरी रह सकती है। छात्र अपनी तैयारी से संतुष्ट रहेंगे। किसी से मदद मांगने के लिए उचित समय नहीं है।

लव फोकस- उम्मीद रखना निराश कर सकता है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग -वॉयलेट

मकर

बिजनेस पार्टनर की हरकतों पर नज़र रखें। खापे पीने में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। परिवारवाले हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार रहेंगे। मित्रों के साथ छुट्टियां मनाने की योजना पर अमल होगा। करियर के मामले में विचार विमर्श करें, मार्गदर्शन लें। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में सुधार होगा।

लव फोकस- प्रेमीजन के मूड के हिसाब से चलना होगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – हल्का नीला

कुंभ

कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल दिन साबित होगा। परिवार में किसी को बहुत ज़्यादा समझाने की जरूरत पड़ेगी। मोटे लोग वजन घटाने में असमर्थ रहेंगे। कोई आपकी मौज मस्ती की योजना पर पानी फेर सकता है। प्रॉपर्टी के मसलों में सावधान रहें, धोखा होना मुमकिन है। छात्रों को एसाइनमेंट पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए होगा। आपको अपनी अनुपस्थिति की जिम्मेदारी उठानी होगी, जवाब देना होगा।

लव फोकस- जीवनसाथी के साथ आपसी समझ जीवन में खुशियां लाएगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – गहरा गुलाबी

मीन

सरकारी मकान मिलने का इंतजार खत्म होगा। जूनियर्स के लिए आप उदाहरण बनेंगे लेकिन वो प्रेरित नहीं होंगे। घर के कामों के लिए समय निकालें। यात्रा के विकल्पों पर गौर करें, बदलाव संभव हैं। कानूनी मामले में किसी की सलाह सही रास्ता दिखा सकती है। छात्रों को अपनी परफॉरमेंस में सुधार लाना होगा।

लव फोकस- आपके साथी ने आपसे बहुत सी उम्मीदें बांध रखी हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - केसरिया

4

टिप्स

• अपने खाने की मेज पर कभी अव्यवस्था नहीं फैलने दें। इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव बढता है।

• शयनकक्ष में टेलीविजन नहीं लगाएं। टेलीविजन के प्रभाव से बाहरी दुनियां की अशांति आपके बेडरुम में आती है और आपके प्यार भरे माहौल में खलल पैदा करती है।

• कुछ स्फटिक लेकर अपने शयनकक्ष की खिड़की में लगा दें। यह आपके रोमांटिक क्षण को और भी हसीन बना देगा।

और पढ़ें
Next Story