Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

15 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

15 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 15 सितंबर 2020 को अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

आज का पंचांग

15 सितंबर 2020 का पंचांग

नक्षत्र : अश्लेशा

योग : शिव

सूर्योदय: 06:06

सूर्यास्त : 18:26


मेष

कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण जीवन का आनंद उठाना मुश्किल होगा। किसी यात्रा पर जाने के लिए दिन शुभ है। किसी प्रॉपर्टी को लेकर चला आ रहा तनाव दूर होगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग – बेज


वृषभ

कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को नियंत्रित करने में सफल होंगे। आपके प्रयासों के चलते सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताना मजेदार साबित होगा। कोई प्रॉपर्टी आपके नाम हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए दिन अच्छा है।

लव फोकस-पुराना प्यार जीवन में दोबारा दस्तक दे सकता है।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग – चॉकलेट


मिथुन

किसी प्रतिष्ठित पद की चाह रखने वाले लोगों के लिए कोई अच्छे शब्द कहेगा। कोई दोस्त आपको नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित कर सकता है। परिवार का कोई युवा धन संबंधित समस्याओं का बोझ उठाने में मदद करेगा। किसी महत्वपूर्ण असाइनमेंट के लिए शहर से बाहर यात्रा पर जाना पड़ेगा। जल्दी ही किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की संभावना है।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग – पर्पल


कर्क

पेशेवर और शैक्षणिक मोर्च पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने प्रयासों के चलते अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। जरूरत के समय आपके दोस्त और करीबी आपका सहयोग करेंगे। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है।

लव फोकस-आज आपको अपने साथी को चतुराई से संभालने की जरूरत होगी।

शुभ अंक - 14

शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स


सिंह

पेशेवर मोर्चे पर अपनी स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। नियमित व्यायाम और स्वस्थ खानपान अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी के साथ यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग – डार्क ब्राउन


कन्या

हाल ही में मिली किसी उपलब्धि के करियर प्रोफाइस में जुड़ने की संभावना है। जिम ज्वॉइन करने या व्यायाम करने की सोच सकते हैं। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझाने की जरूरत है।

लव फोकस-अपने साथी के साथ मतभेद ना होने दें।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग – ब्राउन


तुला

अच्छी प्लानिंग के चलते किसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। सेहतमंद रहने के लिए कुछ नया शुरू कर सकते हैं। परिवार के किसी समारोह में रिश्तेदारों और पुराने दोस्तों से मिलना होगा। विदेश से कोई निमंत्रण मिल सकता है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग – हल्का हरा


वृश्चिक

अपने आत्मविश्वास के चलते कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत में सुधार होने की संभावना है। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों को परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी करीबी के साथ शहर से बाहर यात्रा का प्लान बना सकते हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को किसी डील को प्राप्त करने में सफल होंगे।

लव फोकस-कोई आपकी भावनाओं को समझेगा।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग – हरा


धनु

कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिष्ठित काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक सुकून पाने के लिए योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। कोई प्रॉपर्टी डील आपके पक्ष में होने की उम्मीद है। घर के कामों में आपकी मदद की सभी तारीफ करेंगे।

लव फोकस- अपने साथी के साथ समय का आनंद उठाएंगे।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग – गाढ़ा पीला


मकर

अच्छे टीमवर्क के चलते किसी प्रोजेक्ट को ट्रैक पर लाने में सफल होंगे। वज़न कम करने के लिए शारीरिक रुप से एक्टिव होंगे। अच्छी प्लानिंग परिवार के साथ यात्रा का आनंद उठाने में मददगार रहेगी। प्रॉपर्टी की किसी डील को करने से धन लाभ की संभावना है। किसी का मार्गदर्शन पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग – गाढ़ा लाल


कुंभ

आज आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने प्रयासों से घरेलू मोर्चे पर शांति का माहौल बनाने में सफल होंगे। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाना लाभदायक साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके प्रदर्शन में सुधार होगा।

लव फोकस-रोमांटिक मोर्चे पर आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग – केसरिया


मीन

पेशेवर मोर्चे पर स्थिति को अपने नियंत्रण करने में सफल होंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। घर पर शांत माहौल के कारण मानसिक सुकून महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाना मजेदार साबित होगा। आपकी किसी प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की संभावना है।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग – ग्रे

टिप्स

• घर में ऊर्जा सक्रिय रखने के लिए दरवाजे और खिड़की खोल दें।

• सोने के सिक्के और सिल से भरा हुआ जहाज चाइना में बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल व्यापार में सफलता के लिए किया जाता है।

• तीन टांगों वाला मेढक जिसके मुंह में सिक्का हो, बहुत ही शुभ जानवर माना जाता है। मेढक को घर या ऑफिस में मुख्य दरवाजे के अंदर रखना चाहिए। यह आपकी संपन्नता को बढाता है।

और पढ़ें
Next Story