Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

15 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

15 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

15 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

15 जनवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा

योग : हर्षण

करण : नाग

सूर्योदय: 07:15

सूर्यास्त : 17:56


मेष

पुराने मित्रों से मिलना उत्साहजनक होगा। ऑफिस में किसी विशेष परिस्थिति में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। सोच-समझकर किया हुआ निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। बेहतर जीवनशैली अच्छे स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी उपलब्धियां प्राप्त करेंगे।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ने के संकेत हैं।

लकी नंबर: 7

लकी कलर: मजेंटा


वृषभ

तनाव के माहौल के बावजूद निजी जीवन में खुशियां होगी। ट्रांसफर या आय में वृद्धि की संभावना कम है। शिक्षा के क्षेत्र में ढिलाई नुकसानदेह साबित हो सकती है। माता या पिता आपके निर्णय से खुश नहीं होंगे।

लव फोकस-अथक प्रयासों से लव लाइफ घनिष्ठ बनानी होगी।

लकी नंबर: 6

लकी कलर: कॉफ़ी


मिथुन

आर्थिक स्थिति स्थिर रहने के संकेत हैं। फिजूलखर्ची से बचना होगा। घर में बदलाव लाने में समय व्यर्थ जाने की आशंका है। पढ़ाई के मामले में छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौसीखिए वाहन चालकों को लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। हेल्थ कॉन्शियस होने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

लव फोकस-किसी विशेष व्यक्ति के साथ नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है।

लकी नंबर: 9

लकी कलर: रोज


कर्क

नया व्यवसाय शुरू करने में लाभ मिलेगा। सक्रिय जीवनशैली सेहतमंद बनाये रखेगी। घर पर आप सबका मन बहलाये रखेंगे। यात्रा महंगी और असुविधाजनक हो सकती है। सामाजिक जीवन में अपनी छवि बरकरार रखनी होगी।

लव फोकस-जिनसे आप प्रेम करते हैं उनकी ओर से शुभ संदेश मिलेगा।

लकी नंबर: 17

लकी कलर: फारेस्ट ग्रीन


सिंह

जंक फूड से दूर रहना स्वास्थ के लिए लाभदायक होगा। घर में शांति का माहौल बना रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में रुके हुए कार्य पूरे करने का समय मिलेगा।

लव फोकस-जल्द ही विवाहबद्ध होने वाले जोड़े एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे।

लकी नंबर: 8

लकी कलर: टील


कन्या

अपने मिलनसार स्वभाव से आप घर में सबका दिल बहलाये रखेंगे। नई नौकरी में युवाओं को पहली सैलरी मिलेगी। स्वास्थ्य-संबंधी मामलों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। सामाजिक समारोह में आप सुर्ख़ियों में बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी मज़बूत होगी।

लव फोकस-एक -दूसरे के साथ समय बिताने से प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

लकी नंबर: 1

लकी कलर: पिंक


तुला

कार्यकुशलता से सीनियर्स आपसे काफी प्रभावित होंगे। अपनी रूचियों में दिलचस्पी लेने के लिए समय अनुकूल है। लंबी यात्रा करने से बचें। निवेश की हुई प्रॉपर्टी पर आपको अधिकार मिलने के संकेत हैं। सामाजिक जीवन में आप लोकप्रिय बने रहेंगे।

लव फोकस-अपने प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।

लकी नंबर: 3

लकी कलर: सैफरन


वृश्चिक

बिना रुके घर की सजावट के काम समाप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़ी समस्या को आप आसानी से हल कर लेंगे। आपके प्रयासों से स्वास्थ में सुधार आएगा। अकेले यात्रा पर जाने से परिवार की कमी खलेगी। प्रॉपर्टी में किया हुआ निवेश से अच्छे रिटर्न्स मिलेंगे। दोस्तों के साथ सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

लव फोकस-लव लाइफ रोमांचक होने के संकेत हैं।

लकी नंबर: 7

लकी कलर: गोल्डन


धनु

निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। पति/पत्नी के साथ अनबन समाप्त होगी। पैतृक संपत्ति मिलने के संकेत हैं। सामाजिक समारोह में मित्रों का दायरा बढ़ेगा।

लव फोकस-पार्टनर का दिल जीतने का प्रयास करने की आवश्यकता है।

लकी नंबर: 7

लकी कलर: मजेंटा


मकर

आर्थिक लाभ होने से स्थिति मजबूत बन जाएगी। ऑफिस में परिस्तिथियां आपके नियंत्रण में रहेगी। पारिवारिक माहौल सुधरने की संभावना है। किसी कार्यक्रम के आयोजन में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

लव फोकस-आपके प्रयासों के बावजूद लव लाइफ धीमी चलेगी।

लकी नंबर: 22

लकी कलर: नेवी ब्लू


कुंभ

अपना घर खरदीने का सपना सच होगा। सामाजिक जीवन में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। ऑफिस में निजी कार्य करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के संकेत हैं। परिवार के बुज़ुर्गों के सुझाव कारगर साबित होंगे।

लव फोकस-लव लाइफ को सुधारने के प्रयास करने होंगे।

लकी नंबर: 18

लकी कलर: गोल्डन ब्राउन


मीन

ऑफिस में आलोचना आपके कार्यों को गति देगी। बुरी परिस्तिथियों से हताश न हों। परिवार में मतभेदों से बचें। कॉम्पिटिटिव परीक्षा में छात्रों को मुश्किलें आ सकती हैं। करियर के नए विकल्प मिलने के संकेत हैं।

लव फोकस-रोमांस में आपके प्रयास रंग लाएंगे।

लकी नंबर: 9

लकी कलर: रोज

टिप्स

• एक गोल बहुपक्षीय क्रिस्टल को 18 इंच लम्बे लाल रंग के रिबन में बांधकर अपने बैठक के बांयी किनारे में रखें। क्रिस्टल की इंद्रधनुषी छटा और लाल रंग का संयोजन आपको गजब की ऊर्जा देता है और घर में धन की बरक्कत बनी रहती है।

• अपने भविष्य के सपनों का सांकेतिक चित्र लगाएं। सफलता मिलने में सहायक होगा।

• अपने कार्यालय में भाग्यशाली बांस रखें। यह शांतिपूर्ण ऊर्जा का वाहक बनता है और आपको नकारात्मक कार्यों से मुक्ति दिलाता है।

और पढ़ें
Next Story