15 January 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)
आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 15 January 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज के दिन चंद्रमा हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेगा, यह चंद्रमा का अपना ही नक्षत्र है, जिसकी वजह से आज कुछ राशियों के जातको अपने प्रेम संबंधों में अनुकूलता प्राप्त होगी , लेकिन अन्य राशियों के जातको की लव लाइफ कैसी रहनी वाली है आइए जानते हैं आज का लव राशिफल

15 January 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज बुधवार का दिन है और आज के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसकी वजह से कुछ राशियों के जातको के अंदर अहम की भावना जाग्रत होगी और इस अहम का असर आपके प्रेम संबंधों पर भी पड़ेगा। इसके लिए आपको अपना आज का लव राशिफल जरूर जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं आज का लव राशिफल
15 जनवरी 2020 मेष लव राशिफल
आज आप अपने प्रेमी के साथ कुछ वादे कर सकते हैं और एक - दूसरे के साथ रहने की कसम खा सकते हैं। आप अपने आपको आज के दिन काफी भावुक महसूस करेंगे। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं वह आज अपने काम में अत्यं व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- इंडिगो
15 जनवरी 2020 वृषभ लव राशिफल
जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके इस प्रेम संबंध के बारे में आपके घर वालों को भी पता चल सकता है।वहीं शादीशुदा लोगों को आज तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- बेज
15 जनवरी 2020 मिथुन लव राशिफल
प्रेमी के साथ रिश्ते बेहतर बनाने के लिए उसे समझना आवश्यक है। इसलिए एक दूसरे की अच्छी और बुरी बातों का जानने का प्रयास करें। वहीं जो लोग शादी करने के इच्छुक हैं उन्हें अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- हल्का हरा
15 जनवरी 2020 कर्क लव राशिफल
आज आप अपने प्रेम की गहराइयों को समझेंगे। जिसकी वजह से आप अपने साथी को लेकर ज्यादा चिंता भी कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- पीला
15 जनवरी 2020 सिंह लव राशिफल
जो लोग नविवाहित हैं उन्हें आज अपने जीवनसाथी को समझने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग किसी साथी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिन लोगों का लव पार्टनर उनसे नाराज था वह आज उन्हें मना सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- गोल्डन
15 जनवरी 2020 कन्या लव राशिफल
आज आपका दिन अपने प्रेमी के साथ काफी अच्छा बीतेगा किसी कॉफी शॉप में जाकर आप उनके साथ ढेर सारी बातें करेंगे। दापंत्य जीवन में किसी रिश्तेदार की वजह से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग- सफेद
15 जनवरी 2020 तुला लव राशिफल
आज आप अपने प्रेमी को कुछ उपहार दे सकते हैं। जो आपके प्रेमी को काफी अच्छा भी लगेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें किसी पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। जहां उनकी किसी के साथ दोस्ती हो सकती है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग- वायलेट
15 जनवरी 2020 वृश्चिक लव राशिफल
आज आप अपने प्रेमी पर किसी बात को लेकर दबाव बना सकते हैं। जिसकी वजह से आपके प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों को आज अपने रिश्ते को और भी ज्यादा बेहतर करने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक -8
शुभ रंग- बैंगनी
15 जनवरी 2020 धनु लव राशिफल
आज आपके प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अपने को बेहतर दिखाने के चक्कर में आज आप अपने प्रेमी के साथ गलत व्यवहार कर सकते हैं। वहीं विवाहित लोगों को किसी चीज की कमीं महसूस हो सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा
15 जनवरी 2020 मकर लव राशिफल
आप आपके प्रेमी की सेहत खराब रह सकती है। वहीं आपको भी अपने स्वास्थय की और आज ध्यान देने की आवश्यकता है। विवाहित लोगों को आज बड़ों का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- ग्रे
15 जनवरी 2020 कुंभ राशिफल
अगर आज आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए दोपहर के बाद का समय काफी उत्तम है। वहीं जो लोग अपने दापंत्य जीवन में कलेशों की स्थिति का सामना कर रहे थे उन्हें आज इस स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नारंगी
15 जनवरी 2020 मीन राशिफल
आज आप आपका साथी आपसे मिलने में असमर्थ रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने आपको कुछ अकेला महसूस कर सकते हैं। वहीं विवाहित लोगों को आज किसी रिश्तेदार के आने से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग- लाल