Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

14 March 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 14 March 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज के दिन सूर्य का गोचर मीन राशि में हो रहा है, जिसकी वजह से कुछ लोगो के रिलेशनशिप में अहम की भावना उत्पन्न हो सकती है, इसके अलावा कैसा रहेगा आज आपका प्रेम संबंध आइए जानते हैं आज का लव राशिफल

14 March 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Todays Love Horoscope)
X
14 March 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

14 March 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज शनिवार का दिन है आज के दिन कुछ राशि के जातको को गुस्सा अधिक आ सकता है। जिसकी वजह से उनके प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। ऐसे में आपको अपना लव राशिफल अवश्य ही जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं आज का लव राशिफल।


14 मार्च 2020 मेष लव राशिफल

मेष राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए आज का दिन ठीक नहीं है आज आप अपने प्रिय की किसी बात पर नाराज हो सकते हैं और उनसे झगड़ सकते हैं। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए दिन ठीक है जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग- क्रीम


14 मार्च 2020 वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जो जातक रिलेशनशिप मे हैं उनके लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। साथी के साथ प्रेम भरी बातें होंगी। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनके ऊपर आज घर की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीच


14 मार्च 2020 मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते में आज मजबूती आएगी। वही जो लोग शादीशुदा हैं उनके बीच में आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।जीवनसाथी की बिना वजह की जिद्द आपको मानसिक तनाव भी दे सकती है।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग- सफेद


14 मार्च 2020 कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं। उनका साथी आज उनसे नाराज हो सकता है। इसलिए कोई भी ऐसी बात न करें जो उन्हें बुरी लगे। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज जीवनसाथी के साथ कहीं समारोह में जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग- केसरिया


14 मार्च 2020 सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं वह अपने रिलेशनशिप को शादी में बदलने की सोच सकते हैं। वहीं इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वह आज अपने जीवनसाथी के साथ काम में सहयोग करके उनका दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-हल्का पीला


14 मार्च 2020 कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जो जातक विवाह योग्य हैं उन्हें आज विवाह का कोई प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं और उनका प्रेमी उनसे रूठा हुआ है तो आप के दिन आप उन्हें मना सकते हैं।

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - पर्पल


14 मार्च 2020 तुला लव राशिफल

तुला राशि के जिन विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही थी वह आज ठीक हो जाएगी।इतना ही नहीं आज आपका अपने जीवनसाथी से प्यार भी बढ़ेगा। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें आज अपने लव पार्टनर के घरवालों से मिलना पड़ सकता है।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग- इंडिगो


14 मार्च 2020 वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं वह आज अपने साथी से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। वहीं शादीशुदा लोगो अपने जीवनसाथी की अपने प्रति चिंता देखकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग- रोज़


14 मार्च 2020 धनु लव राशिफल

धनु राशि के जो जातक सिंगल हैं उन्हें आज अपने पसंद के व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रेमी से अपने दिल की बात कहने में असमर्थ रह सकते हैं।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग -मरुन


14 मार्च 2020 मकर लव राशिफल

मकर राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उन्हें आज अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। वहीं शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ कही मूवी देखने के लिए जा सकते हैं।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग-चॉकलेट


14 मार्च 2020 कुंभ राशिफल

कुम्भ राशि के जो जो जातक विवाहित हैं वह आज अपने दांपत्य जीवन में किसी के दखल देने से नाराज़ हो सकते हैं। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं वह आज अपने प्रियतम को खुश करने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग-वॉयलेट


14 मार्च 2020 मीन राशिफल

मीन राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनके बीच आज अहम की भावना आ सकती है। जिसकी वजह से आपके रिलेशनशिप में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगो के जीवनसाथी की सेहत आज खराब रह सकती है।

शुभ अंक - 16

शुभ रंग- हल्का भूरा

और पढ़ें
Next Story