Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

14 January 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 14 January 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज का लोहड़ी का त्योहार है, लोहड़ी हर्ष और उल्लास का त्योहार माना जाता है, ऐसे में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ आइए जानते हैं आज का लव राशिफल

14 January 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today
X
14 January 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

14 January 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज मंगलवार का दिन है आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज कुछ प्रेमी अपने प्रेम संबंधों में कुछ महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। लेकिन अन्य लोगों के प्रेम संंबंधों के लिए कैसा रहेगा आज का ये दिन आइए जानते हैं आज का लव राशिफल


14 जनवरी 2020 मेष लव राशिफल

आज आप अपने प्रेमी के साथ मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं प्रेमी की खुशी के लिए आज आप अपने ऑफिस से छुट्टी भी ले सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोग आज परिवार की जिम्मेदारीयों को निभाने में व्यस्त रह सकते हैं।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग- पर्पल


14 जनवरी 2020 वृषभ लव राशिफल

यदि आप शादी करना चाहते हैं तो आज आपको कोई देखने के लिए आ सकता है। जिसके साथ आपके रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। वहीं जो लोग किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय काफी अच्छा है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ग्रे


14 जनवरी 2020 मिथुन लव राशिफल

आज आपको अपने जीवनसाथी को समय देने की जरूरत है। क्योंकि वह आज अपने आपको अकेला महसूस कर सकते हैं। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें जीवन की गंभीरता को समझने और प्रेमी के साथ सही आचरण करने की जरूरत है।

शुभ अंक - 12

शुभ रंग- हल्का हरा


14 जनवरी 2020 कर्क लव राशिफल

आज आप अपनी और प्रेमी की बात किसी दोस्त को बता सकते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपका वह दोस्त आपके साथ धोखा कर सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनका परिवार में किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग- डार्क ग्रे


14 जनवरी 2020 सिंह लव राशिफल

जो लोग सिंगल हैं उन्हें उनके अनुरूप ही लव पार्टनर मिलने की संभावना है। इस राशि के विवाहित लोगों और उनके जीवनसाथी को किसी परिवार के सदस्य की तरफ से कोई बड़ा उपहार भी मिल सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-स्लेटी


14 जनवरी 2020 कन्या लव राशिफल

आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। जिसकी वजह से आप उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत कर पाएंगे। वहीं इस राशि के लव पार्टनरर्स के बीच में दूरियां बढ़ सकती है।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग- लाल


14 जनवरी 2020 तुला लव राशिफल

यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको किसी पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें आज ऑफिस में किसी से प्यार हो सकता है। वहीं जो लोग शादी करना चाहते हैं उन्हें भी आज कोेई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग- डार्क स्लेटी


14 जनवरी 2020 वृश्चिक लव राशिफल

आज के दिन आपका मन विचलित रह सकता है। जिसकी वजह से आज आप अपने लव पार्टनर से भी बात करना पसंद नहीं करेंगे। जिसकी वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।वहीं विवाहित लोगों को आज संतान संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ अंक -18

शुभ रंग- नारंगी


14 जनवरी 2020 धनु लव राशिफल

आज आपकी वाणी और आपका व्यवहार आपके प्रेमी को लुभा सकता है। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आज काफी खुश रहेगा। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनका अपने जीवनसाथी के साथ समय काफी अच्छा व्यतीत होगा।

शुभ अंक - 13

शुभ रंग - हल्का नीला


13 जनवरी 2020 मकर लव राशिफल

आज आप अपने परिवार से किसी को मिला सकते हैं।जिससे मिलना आपके माता पिता को भी काफी अच्छा लगेगा। वहीं जो लोग किसी को प्रपोज करना चाहते हैं उनके लिए भी यह दिन काफी अच्छा है। आज उन्हें सकारात्मक उतर मिल सकता है।

शुभ अंक - 10

शुभ रंग- पीच


14 जनवरी 2020 कुंभ राशिफल

आज आप अपने पारिवारिक कार्यों में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। जिसकी वजह से आप अपने प्रेमी से मिलने मेंं भी असमर्थ रहेंगे। वहीं जो लोग विवाहित हैं उन्हें काम के सिलसिले में अपने जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- सफेद


14 जनवरी 2020 मीन राशिफल

आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और प्रेमी के साथ जीवन का आनंद उठाएंगे। सिंगल लोगों के लिए भी यह दिन कुछ हो सकता है। आज उन्हें कोई नया दोस्त मिल सकता है। वहीं कुछ लोग आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रेमी से बात कर सकते हैं।

शुभ अंक - 16

शुभ रंग- वॉयलेट

और पढ़ें
Next Story