Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

13 August 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 13 August 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज गुरुवार का दिन है और आज कि दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज कुछ राशियों के जातको की लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम आएंगे। ऐसे में कैसी रहने वाली है आपकी लव लाइफ आइए जानते हैं।

13 August  2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Todays Love Horoscope)
X
13 August 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope)

13 August 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर रह है। जो कुछ राशियों के लिए शुभ है तो कुछ के लिए अशुभ ऐसे में कैसा रहेगा आपका प्रेम जीवन आइए जानते हैं...


13 अगस्त 2020 मेष लव राशिफल

मेष राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं वह आज किसी की बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जिसकी वजह से आप अपने प्रेमी से भी बात नहीं करेंगे। लेकिन दिन समाप्त होने तक आपकी परिस्थिति में सुधार आएगा।


13 अगस्त 2020 वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जो जातक आप किसी को आज प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको आज हताशा मिल सकती है। वहीं जो लोग प्रेम संबंध में हैं। वह भविष्य की कोई योजना तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही विवाहित लोगों को किसी रिश्तेदार की वजह से परेशानी हो सकती है।


13 अगस्त 2020 मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं आज उनका साथी आपको अपने परिवार वालों से मिला सकता है। वहीं जो लोग शादी करना चाहते हैं उन्हें आज अपने किसी रिश्तेदार की मदद की वजह से कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।


13 अगस्त 2020 कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उन्हें आज कोई उनके प्रेमी के खिलाफ भड़का सकता है। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें और किसी की भी बातों में आज न आएं।


13 अगस्त 2020 सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के लोग विवाहित हैं उन्हें आज अपने जीवनसाथी की और से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह आज अपने लव पार्टनर ने से मिलने में असमर्थ रहेंगे।


13 अगस्त 2020 कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जिन जातको का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है तो आज आपको कोई साथी मिल सकता है। जो आपको पूरी तरह से समझेगा और आपकी हर मुसीबत में आपका साथ भी देगा।


13 अगस्त 2020 तुला लव राशिफल

तुला राशि के शादीशुदा लोगों को आज अपने साथी की वजह से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन आज इस राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनका अपने प्रेमी के साथ मतभेद हो सकता है।


13 अगस्त 2020 वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जो लोग विवाहित हैं जीवनसाथी के साथ शांति का अनुभव करेंगे। पुरानी यादों को ताजा करने का सही समय है। बच्चों की प्लानिगं भी कर सकते हैं। लिव इन रिलेशनसिप में रहने वाले लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


13 अगस्त 2020 धनु लव राशिफल

धनु राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं आज उनका प्रेमी उनके लिए सर्पोटिंग पिलर बनेगा। आपके इस मुश्किल समय में वह आपका भरपूर साथ निभाएगा। अगर शादी के लिए कोई योग्य व्यक्ति ढुंढ रहे हैं तो किसी रिश्तेदार की मदद से आज आपको कोई योग्य साथी मिल सकता है।


13 अगस्त 2020 मकर लव राशिफल

मकर राशि के जो जातक सिंगल हैं वह आज किसी पार्टी में जा सकते हैं। जहां उनकी मुलाकात किसी के साथ हो सकती है। यह रिश्ता आपके लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा।


13 अगस्त 2020 कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के विवाहित जातको के जीवनसाथी को आपसे काफी उम्मीदें हैं और आप उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं। जो आपके दापंत्य जीवन के लिए ठीक नहीं। प्रेमी आज का दिन मौज मस्ती के साथ बीताएंगे।


13 अगस्त 2020 मीन राशिफल

मीन राशि के शादीशुदा जातक आज पूरा दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ बीताएंगे । सारा दिन आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।वहीं इस राशि के जो जातक रिलेशनशिप में हैं उन्हें प्रेमी की और से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

और पढ़ें
Next Story