Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

12 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

12 सितंबर 2020: आज का राशिफल (Today
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 12 सितंबर 2020 को अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।

आज का पंचांग

12 सितंबर 2020 का पंचांग

नक्षत्र : आर्द्रा

योग : व्यतिपात

सूर्योदय: 06:08

सूर्यास्त : 18:26


मेष

किसी लॉटरी के जीतने की संभावना है। आज आपके जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। परिवहन का सही माध्यम से अपनाने से समय की बचत कर पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों पर बात करते समय सावधानी बरतें।

लव फोकस-किसी सहकर्मी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - रोज


वृषभ

किसी महत्वपूर्ण काम के लिए पैसों की कमी महसूस करेंगे। एक फैमिली पैकेज कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए फायदेमंद रहेगा। वजन नियंत्रित करने के लिए खानपान की आदत पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी व्यक्ति से मिलकर उत्साहित महसूस करेंगे।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में बात करते समय सतर्क रहें।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - क्रिमसन


मिथुन

पैसों का लेन-देन संतोषजनक तरीके से पूरा हो पाएगा। पढ़ाई के लिए परिवार के किसी युवा को शहर के बाहर रहने में मदद करेंगे। वजन नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। प्रॉपर्टी संबंधित मामले में डील करते समय सतर्क रहें। आपका कोई गुरू आपको दिशा और शक्ति देगा।

लव फोकस-अपने साथी से अपने प्रेम की भावनाओं का इजहार करेंगे।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - नारंगी


कर्क

परिवार के किसी युवा के प्रोफेशन को लेकर घबराहट और गर्व महसूस करेंगे। फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित होंगे। बिजनेस बढ़ाने को लेकर किसी विदेश यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा। किसी पसंदीदा व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी घर या वाहन को खरीदने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-किसी यात्रा के दौरान प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग – गाढ़ा गुलाबी


सिंह

लापरवाही के चलते पैसों से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग की देखभाल कर अच्छा महसूस करेंगे। वजन नियंत्रित करने के लिए फिटनेस क्लासेस ज्वॉइन करना मुश्किल होगा। किसी मेहमान को शहर की प्रमुख जगह घूमा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देना मुश्किल होगा।

लव फोकस-आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग – ब्लूइश ग्रीन


कन्या

किसी बड़ी खरीददारी के लिए पैसों का इंतजाम आसानी से कर पाएंगे। घर पर किसी समारोह के आयोजन कराने में व्यस्त रहेंगे। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से बचें। कोई आपको अपने खर्चे पर यात्रा पर साथ ले जाना चाहेगा। किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दामों में पाने में सफल होंगे।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग – लाल


तुला

आर्थिक स्थिति मजबूत के चलते आरामदाय जीवन का मजा उठा सकेंगे। किसी भी बात को करने से पहले अपने जीवनसाथी का मूड जांच लें। वजन नियंत्रित करने में सफल होंगे। कोई घर आपके नाम होने के योग बन रहे हैं। किसी निजी काम को पूरा करने में कोई दोस्त आपकी मदद करेगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक - 8

शुभ रंग – वॉयलेट


वृश्चिक

वर्किंग वुमन आर्थिक स्वतंत्रता का आनंद उठाएंगी। घरेलू काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना महंगा पड़ सकता है। एनर्जी ड्रिंक्स और हेल्दी फूड लेने से अच्छा नेचुरल डाइट का इस्तेमाल करें। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में ठहराव ना आने दें।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग – मजेंटा


धनु

किसी आर्थिक समस्या का समाधान संतोषजनक तरीके से करने में सफल होंगे। माता-पिता के संदेह को दूर करना कठिन हो सकता है। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। किसी घर या वाहन की खरीददारी करेंगे। कोई महंगा गिफ्ट या पार्टी में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

लव फोकस-कोई आपके प्रति अपना प्रेम और केयर दिखा सकता है।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग – रॉयल ब्लू


मकर

आर्थिक रुप से पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आपके योगदान की कोई करीबी सराहना करेगा। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं। किसी नई चीज की शुरुआत कर सकते हैं।

लव फोकस-अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग – मरुन


कुंभ

सीमित धन होने से किसी चीज में निवेश करने में परेशानी महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी पुरानी बीमारी के कारण घबराहट महसूस करेंगे। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी प्रॉपर्टी से उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलना मुश्किल होगा।

लव फोकस-जीवन में प्रेम को पुर्नजीवित करना लाभदायक रहेगा।

शुभ अंक - 22

शुभ रंग – क्रीम


मीन

घर के कामों में हाथ बंटाने से संतुष्टि महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। किसी यात्रा पर जाने पर पछतावा नहीं होगा। किसी फ्लैट या प्लॉट की बुकिंग करा सकते हैं। किसी तनाव की स्थिति को टालने की कोशिश करें।

लव फोकस-पुराना प्यार जीवन में दस्तक दे सकता है।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग – सफेद

टिप्स

• अच्छी सेहत और समृद्धि के लिए फेंगशुई में कछुआ सकारात्मक प्रभाव देते हैं। इसे घर के उत्तरी हिस्से में रखने से मनोवांछित लाभ मिलता है, जबकि इसे अपने कार्यालय के उत्तरी हिस्से में रखने पर करियर को समर्थन मिलता है।

• इस्तेमाल नहीं होने पर बाथरुम का दरवाजा हमेशा बंद रखें । इससे ची (सकारात्मक ऊर्जा) का प्रवाह बना रहेगा।

• फव्वारे में स्वास्थ्य लाभ, आराम का फायदा और धनागमन एवं सफलता के भाव निहित हैं। घर या कार्यक्षेत्र में फव्वारा रखने की सही दिशा पूर्व, उत्तर और दक्षिण-पूर्व की ओर होना चाहिए।

और पढ़ें
Next Story