Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

12 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की सप्तमी तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

12 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज सावन मास की सप्तमी तिथि है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास की सप्तमी है।

आज का पंचांग

12 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद

योग : अतिगंड

सूर्योदय: 05:31

सूर्यास्त : 19:21


मेष

नौकरी-पेशा जातक इंक्रीमेंट या बोनस की उम्मीद लगा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपके साथ काम साझा करेगा। भविष्य में आपको भी इस सहयोगी की मदद करनी होगी। खाने पीने में बदलाव के कारण सेहत में सुधार है। दूसरे शहर की यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी डील में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बजट में अच्छी जगह रहने की बंदोबस्त होगा।

लव फोकस- लव प्रपोजल स्वीकार हो सकता है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - लाल


वृष

काम तय समय के भीतर निबटाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे ही सुधरेंगी। हाथ कसकर चलने की जरूरत को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी के साथ शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डील करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

लव फोकस- प्रेम जीवन में संतोष और शांति का माहौल है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग - पीच


मिथुन

आर्थिक तंगी ने मानसिक शांति भंग की हुई है। नई नौकरी में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा। किसी को अपनी गाड़ी चलाने के लिए ना दें। रियल इस्टेट एजेंट्स पर डिस्काउंट देने का दबाव बन सकता है। छात्रों को सही सलाह मिलने से लाभ होगा। घरेलू उपचार बीमारी के इलाज में मददगार होगा।

लव फोकस- लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ती जा रही है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - हल्का नीला


कर्क

परिस्थितियां सकारात्मक रूप से विकसित हो रही हैं। प्रोजेक्ट के काम के लिए धन जुटाना मुमकिन होगा। खराब तबीयत में सुधार होने लगेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले अधूरे ना छोड़ें। नया काम शुरु करने के लिए शुभ समय है।

लव फोकस- प्रेमी आपकी बातों से इनकार कर सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग -सफेद


सिंह

आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कमाई के नए और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ता जा रहा है। आपके काम करने के तरीके की तारीफ होगी। घर में हो रहे बदलावों का स्वागत होगा। किसी से मिलने के लिए शहर से बाहर जाना होगा। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है।

लव फोकस-प्यार का खुमार दिन भर चढ़ा रहेगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - पीला


कन्या

आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में मन पक्का कर लिया है। इसके लिए आप कटौती के लिए भी तैयार हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थति आपके पक्ष में बनी रहेगी। रेगुलर वर्क आउट रुटीन से ब्रेक लेना मुमकिन है। प्रॉपर्टी संबंधित खुश खबरी मिलना संभव है। छात्रों को उचित मार्गदर्शन मिलना मुमकिन है। ये मार्गदर्शन भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा।

लव फोकस-रोमांस के मद्देनजर बेहतरीन दिन है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - वॉयलेट


तुला

कसरत करने से फिट रहेंगे। धन संबंधी मामलों में शुभ अवसर मिल सकते हैं। इन मौकों को गंवाएं नहीं, भविष्य में ये लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। काम के कारण परिवार नजरअंदाज हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मसले शांति से सुलझाएं। छात्रों को अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा नहीं करनी है।

लव फोकस-लव लाइफ खुशियों का स्रोत बन रहा है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग -मरून


वृश्चिक

अपने सीनियर्स को अपनी योजनाओं पर राजी करवा लेंगे। मौसमी बीमारियों से खुद को बचाने की जरूरत है। किसी प्रोजेक्ट में धन लगाने से पहले फिर से विचार करें। परिजनों से मिल रही सलाह पर गौर करें। सितारे यात्रा की ओर इशारे कर रहे हैं। पॉपर्टी संबंधित मामलों को प्राथिमकता देंगे। छात्रों को सहपाठियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है।

लव फोकस-लव पार्टनर को कुछ निजी समय की जरूरत हो सकती है।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग - आइवरी


धनु

आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। खाने पीने की आदतों में बदलाव सेहत के लिए अच्छा है। व्यवसाइयों के लिए कमाई करने का समय है। घर में किसी समारोह के आयोजन का दबाव बन सकता है। साथी के साथ यात्रा भी रोमांचक रहेगी। प्रॉपर्टी पर कब्जा पाने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर लोगों को प्रभावित करेंगे।

लव फोकस- प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग - नारंगी


मकर

अतिरिक्त प्रयास करते हुए अधूरे काम पूरे होंगे। चालू स्कीमों में निवेश करने से बचें। फिट रहने का नियम बनाएंगे, उसका पालन भी करेंगे। करियर से जुड़े सभी विकल्पों पर गौर करें। घरेलू परिस्थितियां संतोषजनक बनी रहेंगी। प्रॉपर्टी बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। रोजाना के रुटीन को तोड़ना चाहेंगे।

लव फोकस- प्यार का जवाब प्यार से ही आएगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - हरा


कुंभ

धन संबंधी मामलों में हाथ कसकर चलना होगा। सेहत को लेकर एहतियात बरतें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। घरेलू फंक्शन आपको व्यस्त रख सकते हैं। ड्राइविंग स्किल को थोड़ा और निखारें। नया घर बना सकते हैं या घर को नई तरह से व्यवस्थित कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

लव फोकस- प्रेमीजन की शक करने की आदत से परेशान रह सकते हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – ऑफ व्हाइट


मीन

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवा जातकों की विवाह की बात पक्की हो सकती है। छात्रों के लिए सफलता के योग हैं। प्रतिद्वंदियों को मात देने में सफल रहेंगे। परिवारिक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।

लव फोकस- नवविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, संबंध प्रगाढ़ होंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - क्रीम

टिप्स

1. कार्यालय में एक छोटा सा फव्वारा लगाएं, जिससे साफ पानी बहता हो। इनसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

2. कार्पोरेट जगत के लोगों के लिए अपने धन-क्षेत्र में मछली का एक टैंक रखें। इससे धनागमन और धनवृद्धि के अच्छे परिणाम आएंगे।

3. गोल मोती की माला अपने शयनकक्ष में टांग दें। इस उपाय से आपके प्यार का बंधन मजबूत होता है।

और पढ़ें
Next Story