11 नवंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 11 नवंबर 2020 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी
योग : वैधृति
सूर्योदय: 06:41
सूर्यास्त : 17:29
मेष
अच्छे दाम में किसी घर को खरीदने के संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। गृहणियों के काम की सभी सराहना करेंगे। करियर में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-युवा जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – गाढ़ा आसमानी
वृषभ
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ शॉपिंग पर जाना मजेदार होगा। घरेलू मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
लव फोकस- अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – मरुन
मिथुन
किसी नई डील के मिलने से सफलता मिलेगी। यात्रा के शौकीन लोगों को यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। दोस्तों या सहकर्मियों के नए ग्रुप के साथ समय बिताकर एंजॉय करेंगे। नौकरी में किया गया बदलाव बेहतर सैलरी दे सकता है।
लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताना मजेदार साबित होगा।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – ब्राउन
कर्क
परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस करेंगे। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर खुद को प्रमोट करने की स्ट्रैटजी लाभदायक साबित होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत की जरूरत है।
लव फोकस-रोमांटिक मोर्चे पर कोई विशेष आपका इंतजार कर रहा है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – कॉफी
सिंह
कोई उत्कृष्ठ मौका मिलने की संभावना है। कहीं छुट्टियों पर जाना मजेदार साबित होगा। परिवार के किसी समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लव फोकस-अपने प्रेम संबंधों को सुधारने में सफल होंगे।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू
कन्या
अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
लव फोकस-जीवनसाथी अकेले समय बिताना पसंद करेगा।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश
तुला
कार्यक्षेत्र पर समस्याओं को सुलझाने के आपके तरीके की सभी तारीफ करेंगे। मकान मालिकों को किराएदारों के कारण समस्या हो सकती है। कोई सीनियर उच्च अधिकारियों के सामने आपकी तारीफ करेगा। आर्थिक रूप से आप अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे।
लव फोकस-आपका साथी आपकी ताकत बन सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – क्रीम
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का मूड अच्छा करने में सफल होंगे। किसी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – कॉफी
धनु
खुद को साबित करने के लिए अपने विचारों पर काम करने की जरूरत है। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई आपके सम्मान में पार्टी दे सकता है। पिछले किसी निवेश से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है।
लव फोकस-किसी को अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नारंगी
मकर
किसी यात्रा पर जाना आपके पक्ष में रहेगा। किसी दोस्त या एसोसिएट्स के लिए उसकी ताकत बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स के सामने अपनी पहचान बनाने में साबित होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
लव फोकस-आपका साथी आज अधिक प्यार और स्नेह दिखाएगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – रॉयल ब्लू
कुंभ
सामाजिक मोर्चे पर सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जाने के योग बन रहे हैं। कोई नया फर्नीचर या महंगा अप्लायंस खरीद सकते हैं। किसी से अपना पैसा वापस लेने की कोशिश में सफल हो सकते हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – केसरिया
मीन
किसी तीर्थयात्रा पर जाना मानसिक सुकून देगा। परिवार का कोई बुज़ुर्ग मार्गदर्शन के लिए आपकी तरफ देख सकता है। काम पर अच्छा मूड किसी काम को पूरा करने में मदद करेगा। अच्छी सेहत पाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है।
लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स
टिप्स
1. अपने बिस्तर को खिड़की से दूर रखें। फेंगशुई के अनुसार खिड़की से ची का प्रवेश समूचे घर में होता है। यदि खिड़की के सामने आपका बेड होगा तो ची पूरे घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।
2. फेंगशुई का एक उत्पाद मनी प्लांट भाग्य में वृद्धि और जीवन में धनागमन को आकर्षित करता है। इसे अपने कार्यालय या घर में रखने से पैसों के आगमन के साथ-साथ भाग्योदय भी उम्मीद भी आप कर सकते हैं।
3. इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें। इससे ची (सकारात्मक ऊर्जा) का प्रवाह बना रहेगा।