11 January 2022 राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें मंगलवार का राशिफल (Today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।

11 January 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आचार्य अभिनव दुबे के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।
11 जनवरी 2022 पंचांग
नक्षत्र :अश्विनी, भरणी
करण: कौलव, तैतिल, गर
योग : सिद्ध, साध्य
सूर्योदय : 07:15 AM
सूर्यास्त : 0543 PM
ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति से बदलता है वातावरण, जानें इसका ये महत्व और खिचड़ी के फायदे
मेष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होगा। आपके लिए आज ग्रहों की स्थिति विशेष रूप ससे अनुकूल है और आपको कार्यों में सिद्धि की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। मगर निराश न हों। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा और शुभ फल की प्राप्ति होगी।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है और आपको मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा के शुभ दशा में होने से आपको शुभ फल प्राप्त होगा। आपका कोई रुका कार्य इस वक्त संपन्न हो सकता है। महान व्यक्तियों की कृपा से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहें।
मिथुन
आज आपको भाग्य का साथ मिल रहा है और सितारे आपका साथ दे रहे हैं। अकारण शत्रुत्पत्ति हो सकती है और आपकी चिंता बढ़ सकती है। माता को कष्ट हो सकता है और सेहत को नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें, नहीं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
कर्क
आज के ग्रहों के शुभ योग आपके साथ हैं और भाग्य का साथ मिल रहा है। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो सकता है। आज आपकी राशि का स्वामी पराक्रम में वृद्धि करवा रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी और मन में प्रसन्नता रहेगी। पत्नी पक्ष से आपको लाभ होगा ओर मन में प्रसन्नता रहेगी।
सिंह
आज ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल होने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। कहीं किसी स्रोत से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है और मन में खुशी रहेगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होकर कोष में वृद्धि होगी। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
कन्या
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का संकेत दे रहा है और आपके लिए दिन की शुभता प्राप्त करने का वक्त है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्त होंगे और ऐसा करने से आपको प्रसन्नता होगी। शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से कड़वाहट दूर होकर करीबी बढ़ेगी।
तुला
आज आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है और आपको राजनीतिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सांसारिक सुख भोग का आप आनंद ले सकेंगे और दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। मित्रों और रिश्तेदारों का साथ मिलने से आपके कुछ काम पूरे होंगे और आपको रुके धन की भी प्राप्ति होगी। रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।
वृश्चिक
आज के दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे और तनाव से भी मुक्त रहेंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काम लें तो आपको धन की प्राप्ति होगी और भाग्य का भी साथ प्राप्त होता रहेगा। निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं, बेहतर होगा कि उलझें नहीं। सेहत भी आपकी नरम हो सकती है और खानपान का भी आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज भाग्य 67 फीसदी साथ देगा।
धनु
आज आपको भाग्य का साथ मिल रहा है और आपको व्यर्थ विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। नज़दीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में तुला राशि का चन्द्रमा सांय काल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा। आज आपको परिवार के साथ कहीं घूमने को मिल सकता है और मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए शुभफलकारक है और प्रभाव को बढ़ाने वाला है। भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभकारक है। किसी की बात से आपका मन दुख सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी के बारे में न सोचें और अपने मन की बात को सुनें और उस पर अमल करें। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।
कुंभ
आज भाग्य आपका साथ दे रहा है और मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की शुभ दृष्टि से आज आपका भाग्य चमकने वाला है। शत्रु और प्रतिद्वंद्वी पक्ष पराजित होंगे। कोई काम आपको आज जबर्दस्त मुनाफा दिलवा सकता है और ईश्वर की विशेष कृपा आपका प्राप्त होगी। समय का लाभ उठाएं।
मीन
आज भाग्य आपको उत्तम संपत्ति का लाभ दे रहा है। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा और आपको विशेष प्रकार की कार्यसिद्धि भी प्राप्त होगी। आज मन में आपको कोई बात परेशान कर सकती है। लव रिलेशन में आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)