10 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 10 अक्टूबर 2020 को अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : पुष्य
योग : शिव
सूर्योदय: 06:19
सूर्यास्त : 17:57
मेष
आर्थिक मोर्चे पर धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। रेल से यात्रा करना नया अनुभव साबित होगा। अच्छे ऑफर के चलते किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। कुछ मामलों में वयस्तता के चलते अपने साथी को कम समय दे पाएंगे।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नेवी ब्लू
वृषभ
फिजूलखर्चों को कम करने पैसों की बचत करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर जागरुक होने की जरूरत है। परिवार के लिए हमेशा तैयार रहने की समाज में सभी तारीफ करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के अच्छे दाम में मिलने से दिलचस्पी बढ़ सकती है। आपके प्रयासों से आपके साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग - टरक्वॉइश
मिथुन
विवेकपूर्ण तरीके से किए गए खर्च से आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। वजन कम करने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपना सकते हैं। घर के कामों की किसी की मदद मिल सकती है। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। कोई आपको काफी पसंद करता पर कहने से डर रहा है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग - गुलाबी
कर्क
स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। घर पर चीजें अपने मुताबिक करना दूसरों को नाराज कर सकता है। किसी ठंडी जगह यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉपर्टी को बेचने के लिए ग्राहकों में इंट्रैस्ट बनाने की कोशिश करेंगे। घर पर आराम करना आज आपका लक्ष्य हो सकता है। आज आपसे कोई अपने प्यार का इजहार कर सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – आसमानी
सिंह
धन संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कोई आपको सेहतमंद रहने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। घरेलु कामों में व्यस्त रह सकते हैं। विवाह योग्य लोग किसी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपको काफी पसंद करता है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – पैरेट ग्रीन
कन्या
धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत को लेकर कोई आपका मार्गदर्शन कर सकता है। किसी मेहमान के आने से आपके प्लान अपसेट हो सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। पहने के लिए किसी उचित जगह का इंतजाम हो जाएगा। अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ब्लू
तुला
धन संबंधित चली आ रही समस्या दूर होगी। सेहत के मोर्चे पर किसी की सलाह मानना फायदेमंद साबित होगा। अपने करीबी और दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। लगातार यात्रा पर जा रहे लोग यात्रा को आरामदायक बनाने की कोशिश करेंगे। कोई प्रॉपर्टी अच्छे दाम में मिलने की संभावना है। आज आपका साथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - गोल्डन
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। सेहत को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार का कोई प्रतिभाशाली युवा अपनी पहचान बनाने में सफल होगा। लंबी यात्रा पर जाने से पहले जरूरी सावधानियां बरतें। सामाजिक मोर्चे पर किसी उत्सव को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। किसी के साथ अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – हल्का नीला
धनु
बजट बनाकर चलने से शॉपिंग करने पर अकुंश लगाने में सफल होंगे। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। पढ़ाई को लेकर दिन कठिन साबित होगा। किसी के सामने अपनी योजना बताने से पहले उसका मूड भांप लें। लंबी यात्रा पर जाते समय सुरक्षा का ख्याल रखें। किसी सहकर्मी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग - नारंगी
मकर
किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने में सफल होंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। प्रॉपर्टी के मोर्चे पर आपके बजट में फिट कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। सच्चे प्यार और आकर्षण के फर्क को समझें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन
कुंभ
किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाना कारगर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। लंबी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा। कोई आप खाने पर ले जा सकता है। प्रेम संबंधों के राज खुल सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग - सिल्वर
मीन
फिजूलखर्चो को कम करने को लेकर जागरुक होंगे। स्वस्थ जीवनशैली के चलते खुद को फिट और ऊर्जावान रखने में सफल होंगे। परिवार के किसी युवा को आपकी जरूरत है। विदेश यात्रा पर जाते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें। करीबी और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग - सिलेटी
टिप्स
1. उत्तर दिशा में बिंडचाइम लगाएं। यह क्षेत्र करियर का होता है, इसलिए इस दिशा में छड़ वाली विंडचाइम लगाएं। आशातीत सफलता मिलेगी।
2. घर के हमेशा इस्तेमाल नहीं होने वाले हिस्से में एक मोबाइल टांग दें। घर के जिस जगह का उपयोग हमेशा नहीं होता है वहां निष्क्रियता आ जाती है। इस उपाय को अपनाने से ची की ऊर्जा बनी रहेगी।
3. जहां आपकी नजर अक्सर जाती हो वैसी किसी जगह पर हरे रंग का सितारा लगा दें। जैसा कि आप जानते हैं, तारा उम्मीद का सूचक होता है और हरा रंग भरपाई और नई शुरुआत का परिचायक होता है।