Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

10 February 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक
  • जानें अपनी लव लाइफ और वास्तु टिप्स के बारे में

10 February 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today
X

10 February 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

10 फरवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा

योग : व्यातीपात

करण : विष्टि

सूर्योदय : 07:06 एएम

सूर्यास्त : 06:15 पीएम

Also Read : Valentine Day 2021 : वैलेंटाइन डे पर भूलकर भी ना दे अपने पार्टनर को ये चीज, आपके प्रेम में लग सकता है ग्रहण


मेष

किसी महत्वपूर्ण क्लाइंट के मिलने से बिजनेस करने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आपकी ज़रुरतों का ख्याल रखेंगे। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के करीब पहुंच सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक - 12

शुभ रंग – लेमन


वृषभ

किसी जटिल समस्या के हल के लिए सीनियर की दखलअंदाज़ी सही रहेगी। घर पर किए गए प्रयासों की आपके दोस्त और रिश्तेदार सराहना करेंगे। लंबी यात्रा पर जाना थकानभरा साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

लव फोकस-आज आपका साथी आपको अधिक प्यार और भावनात्मक सहयोग देगा।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग – सी ग्रीन


मिथुन

कार्यक्षेत्र पर बदलाव की उम्मीद कर रहे लोगों की उम्मीद पूरी होगी। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। समुद्र या हवाई मात्रा से यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला जल्द सुलझ सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में अपने आप ही चीज़ों का अंदाज़ा ना लगाएं।

शुभ अंक - 8

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन


कर्क

कार्यक्षेत्र पर जरूरत से ज़्यादा काम कर सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। घर के कामों में परिवार का कोई सदस्य आपकी काफी मदद करेगा। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी घर का मालिकाना हक मिल सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों को मजबूत करने में सफल होंगे।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग – गाढ़ा लाल


सिंह

खानपान पर नियंत्रण और नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। घर की ज़िम्मेदारियों से बचने से अच्छा उन्हें स्वेच्छा से करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेकर एंजॉय करेंगे।

लव फोकस-आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ स्पेशल कर सकता है।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग – गाढ़ा गुलाबी


कन्या

कार्यक्षेत्र पर आपके सुझावों और विचारों का सभी सम्मान करेंगे। कभी-कभी व्यायाम करना भी सेहत के लिए अच्छा रहता है। गृहणियों के पास काम पूरा करने के लिए पर्याप्त धन होगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने की संभावना है। किसी घर का मालिकाना हक मिल सकता है।

लव फोकस-अपने साथी पर ज़रुरत से ज़्यादा दबाव ना बनाएं।

शुभ अंक - 8

शुभ रंग – नारंगी


तुला

कार्यक्षेत्र पर एकाग्रता की कमी के चलते गलतियां हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के वापस आने से घर का माहौल रोमांचक रहेगा। कहीं घूमने जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी की बुकिंग करा सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग – लाल


वृश्चिक

आय के नए स्त्रोत के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यस्तता के चलते परिवार को समय देना मुश्किल होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। कागज़ी कार्यवाही में देरी के चलते प्रॉपर्टी के किसी मामले में देरी हो सकती है।

लव फोकस-किसी से जान-पहचान प्रेम संबंधों में बदल सकती है।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग – बोटल ग्रीन


धनु

कार्यक्षेत्र पर आराम करने का दिन नहीं है। परिवार के लोग आपकी सफलता पर गर्व करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाकर मौसम का लुत्फ उठा पाएंगे। कैंपिस से ही किसी मल्टीनेशल कंपनी का ऑफर मिल सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग – पीला


मकर

अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर पर चीज़ों को नियंत्रित करने में सफल होंगे। शहर से बाहर यात्रा पर जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद शांति से सुलझ जाएगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग – रॉयल ब्लू


कुंभ

प्रोफेशनली और पर्सनली लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। परिवार में कोई आपकी निजी योजना को खराब कर सकता है। किसी प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पाने के लिए ज़रुरी कागज़ात पूरे होंगे। बचपन के किसी दोस्त के साथ मिलकर पुरानी यादें ताज़ा होंगी।

लव फोकस-कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग – कॉफी


मीन

किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव रहेगा। परिवार में आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सभी प्रशंसा करेंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक साबित होगा। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।

लव फोकस-आपके प्रयासों से आपके साथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन

टिप्स

• यदि आपने अपना बिस्तर किसी ऐसे दीवार से सटा कर रखा है जो, बाथरुम की दीवार हो तो उसे वहां से हटा दें । ऐसा नहीं करने से पार्टनर के बीच दूरी बन सकती है।

• फ्यूज बल्ब क बैठक में नहीं लगा रहने दें। फ्यूज या खराब बल्ब आपके जीवन में खुशी और भाग्य के लिए बाधा बन सकता है। यह ची के प्रभाव को कम करता है।

• अपने सामान और कपङों को नए ढंग में रखें। यह आपके प्यार की जङता को समाप्त कर नया जोश लाता है।

और पढ़ें
Next Story