Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

1 February 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope

आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) : 1 February 2020 आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope) आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेगा, जिसकी वजह से आज कुछ राशियों के जातको में क्रोध की अधिकता रह सकती है और उनका प्रेम संबंध खराब हो सकता है, ऐसे में आपको अपनी राशि का हाल अवश्य जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं आज का लव राशिफल

1 February 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Todays Love Horoscope
X
1 February 2020 लव राशिफल : आज का लव राशिफल (Today's Love Horoscope

1 February 2020 आज का लव राशिफल (Aaj ka Love Rashifal) आज के दिन कुछ राशियों को अपने स्वाभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि वह ऐसा नहीं करते तो उनके प्रेम संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में कैसा रहने वाला है आप का आज का लव राशिफल आइए जानते हैं।


1 फरवरी 2020 मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातको का अपने प्रेमी की बात पर गुस्सा आ सकता है और वह उन्हें डांट भी सकते हैं। जिसका आपके प्रेमी को बुरा लग सकता है। इसलिए अपने आपको शांत रखने का प्रयास करें नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक - 14

शुभ रंग-गोल्डन


1 फरवरी 2020 वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जो जातक किसी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं। उनके लिए समय ठीक नहीं है। आज के दिन आपको किसी को भी प्रपोज बिल्कुल नहीं करना चाहिए। विवाहित लोगों को जीवन का महत्वपूर्ण ज्ञान मिल सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला


1 फरवरी 2020 मिथुन लव राशिफल

प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं उन्हें आज किसी पार्टी में कोई साथी मिल सकता है। लेकिन किसी से घुलने मिलने से पहले उसके बारे में अवश्य जान लें।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन


1 फरवरी 2020 कर्क लव राशिफल

किसी महिला मित्र से आज आपकी दोस्ती हो सकती है। जिसके साथ आप आने वाले समय में शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का आज जीवनसाथी की वजह से धनलाभ के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग- पर्पल


1 फरवरी 2020 सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातक आप अपने लव पार्टनर से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। उनसे अपने दिल की बात भी कह सकते हैं। वहीं जो लोग विवाहित हैं उन्हें आज परिवार के किसी सदस्य के कारण समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- लाल


1 फरवरी 2020 कन्या लव राशिफल

आज के दिन आप अपने प्रेमी के साथ सम नहीं बीता पाएंगे। जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। इतना ही नहीं किसी प्रेमी की कोई बात आज आपका दिल भी दुखा सकती है।विवाहित लोग आज जीवनसाथी के साथ समय बीताकर खुश रहेंगे।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग- पीच


1 फरवरी 2020 तुला लव राशिफल

आज के दिन गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेगी। प्रेमियों को आज परिवार के किसी काम के कारण शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से प्रेमी से मिलना मुश्किल रहेगा।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग- क्रीम


1 फरवरी 2020 वृश्चिक लव राशिफल

विवाहित लोगों का आज प्रेम संबंध मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ कोई पुरानी बात शेयर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको आज काफी राहत मिलेगी। वहीं प्रेमी के साथ किसी तरह का मतभेद हो सकता है।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग- हल्का ग्रे


1 फरवरी 2020 धनु लव राशिफल

आज के दिन अपने प्रेमी से अपनी बात मनवाना मुश्किल होगा। इसलिए जिद्द बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपके प्रेमी को गुस्सा आ सकता है। वहीं विवाहित लोग आज के दिन किसी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।

शुभ अंक - 14

शुभ रंग - नीला


1 फरवरी 2020 मकर लव राशिफल

मकर राशि के जातक आज अपने साथी से किया हुआ कोई वादा निभाने में आज असफल रहेंगे। जिसकी वजह से आपको बुरा लग सकता है। शादीशुदा लोगों के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा

शुभ अंक - 10

शुभ रंग- काला


1 फरवरी 2020 कुंभ राशिफल

आज के दिन आप अपने जीवनसाथी को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे। लेकिन आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए आपका कोई छोटा सा मजाक भी आज आपके प्रेमी को बुरा लग सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रे


1 फरवरी 2020 मीन राशिफल

विवाह योग्य लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी के सहयोग के कारण आज आपका कोई काम बन सकता है। वहीं विवाहित लोगा आज के दिन किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं

शुभ अंक - 16

शुभ रंग- ग्रे

और पढ़ें
Next Story